उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 जुलाई)

राकेश षर्मा को सीएस बनाने के विरोध में उपपा

अल्मोड़ा, 14 जुलाई (निस)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे राकेष षर्मा को मुख्य सचिव बनाये जाने की कोषिष को राज्य के लिए अहितकारी बताया है। पार्टी अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राकेष षर्मा जिस प्रकार की ख्याति बटोर चुके हैं उसके बाद भी उन्हें मुख्य सचिव बनाये जाने की चर्चा से राज्य के मुख्यमंत्री सवालों के घेरे में आ गये हैं। उन्होंने कहा कि जनता को लगता है कि उनके मुख्य सचिव बनने के बाद राज्य में भू- खनन माफियाओं और राजनेताआंे को ही फायदा पहुंचने वाला है। यहां जारी बयान में श्री तिवारी ने कहा कि राज्य में अपर मुख्य सचिव राकेष षर्मा को जिस प्रकार मनमानी करने की छूट मिली हुई है उससे जनता समझ रही है और मानती है कि कमीषनखोरी और लूटखसोट की सियासत और चमकेगी। उन्होंने कहा कि राजनेताओं के चहेते होने के कारण उन्हें मुख्य सचिव का पद दिये जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रकार के आचरण वाले अफसरषाहों को दंडित करने की पक्षधर है लेकिन इसके बावजूद उन्हें मुख्यसचिव बनाया गया तो पार्टी जनता के साथ मिल कर इसका विरोध करेगी।

मोबाईल शाप में चोरी

देहरादून,14 जुलाई (निस)। पुलिस चैकी के समीप स्थित एक  मोबाईल शाप पर चोरों ने संेधमारी कर हजारों के मोबाईल व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार चुक्कूवाला निवासी हेमन्तजी की धारा चैकी से सटी हुई मोबाइल की शाप है। सुबह जब दुकान स्वामी ने जब दुकान खोली तो अन्दर का नजारा देखकर वह दंग रह गये। अन्दर घुसते ही उन्हे दुकान में चोरी होने का अहसास हो गया। इस पर उन्होने पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी। चैकी के बगल में ही चोरी की वारदात सुनकर पुलिस कर्मी हैरत में पड़ गये और उन्होने आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान स्वामी के अनुसार चोरों ने उनकी दुकान से 6 मोबाइल, एक आई फोन 5, एक नोट टूव 2000 कैश चुरा लिये है। चोरी किये गये सामान की कीमत 80 से 90 हजार के बीच बताई जा रही है। वहीं चोरी के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने क्षेत्र के कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

कांप्लैक्स की पार्किंग से बाईक चोरी

देहरादून,14 जुलाई (निस)। राजधानी दून मंें वाहन चोर पूरी तरह सक्रिय हो चुके है। वाहन चोरों ने एक कांप्लैक्स की पार्किंग से बाईक चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार भण्डारी बाग निवासी शंशाक पुत्र सोमदत्त किसी कार्य से 9 जुलाई को मैक्स प्लाजा आये हुए थे इस दौरान उन्होने अपनी पल्सर बाइक मैक्स प्लाजा स्थित पार्किगं मेें खड़ी कर दी। शंशाक के अनुसार जब वह एक घटें बाद वापस आये तो उन्हे अपनी बाइक उक्त स्थान पर नहीं मिली। यह देखकर वह हैरत में पड़ गये। आस पास पूछने पर भी जब उन्हे बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होने शहर कोतवाली आकर अपनी बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विवाहिता ने लगाई फांसी

देहरादून,14 जुलाई (निस)। सहसपुर ब्लाक के सेलाकुई क्षेत्र में गृह कलह से तंग आकर बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात सेलाकुई क्षेत्र में विवाहिता नीलम पत्नी अरुण गुसाईं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में आत्महत्या का कारण गृह कलह की बात सामने आ रही है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अभी और तहकीकात कर रही है।

कहीं धूप तो कहीं बारिश

देहरादून,14 जुलाई (निस)। मंगलवार को  उत्तराखंड के मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा देखने को मिला। मंगलवार को गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं धूप खिली हुई तो कहीं हल्की फुहार पड़ी। जबकि कुमाऊं मंडल में सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए हुए हैं। राज्य में पिछले दिनों तीन दिन तक हुई लगातार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया था। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव तो पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। सोमवार को बारिश थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को गढ़वाल मंडल में कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून की बात करें तो बीती रात से सुबह नौ बजे तक झमाझम बारिश होती रही। अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूर्यदेव की बादलों के बीच आंख मिचैनी का खेल जारी है। उधर, कुमाऊं मंडल के चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों में धूप खिली हुई है। 

स्वामी वेद भारती का निधन

uttrakhand news ved bharti
देहरादून,14 जुलाई (निस)। हिमालय क्षेत्र के ध्यान योग के लिए प्रसिद्ध परम योगी स्वामी राम के परम शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती (84वर्ष) ने ऋषिकेश स्थित स्वामी राम साधक ग्राम में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर साधु समाज ने शोक व्यक्त किया। ध्यान योग के लिए विख्यात संत महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती स्वामी राम साधक ग्राम और स्वामी राम आश्रम साधना मंदिर के संस्थापक हैं। विश्वभर में 56 देशों में उनके ध्यान केंद्र की शाखाएं संचालित होती हैं। देहरादून में जन्मे वेद भारती एक मूर्धन्य विध्वान थे। उन्होंने पारम्परिक रूप से वैदिक शिक्षा हासिल की थी। वह एचआईएचटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति भी रहे। हॉलैंड के विश्वविद्यालय ने उन्हें डीलिट की उपाधि दी थी। उन्होंने 1962 से 1968 तक मिनेसोठा विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफ़ेसर भी सेवाएं दी। 17 भाषाओँ पर अधिकार रखने वाले स्वामी वेद भारती जीवनकाल में 35 से अधिक पुस्तकें लिख चुकें हैं। वह सन 1969 में स्वामी राम के संपर्क में आए थे। चार दिसम्बर 1992 में उन्हंने सन्यास की दीक्षा ली थी। 

पुलिस कप्तान में पढ़ाया छात्रों को नशा मुक्ति का पाठ

देहरादून,14 जुलाई (निस)। छात्र नेताओं खिलाफ की गयी निरोधात्मक कार्रवाई के विरोध में एसएसपी से मिलने पहुंचे डीएवी पीजी कालेज के छात्र नेताओं को एसएसपी ने नशा मुक्ति का पाठ पढ़ा दिया। इस दौरान छात्र मुद्दे से भी भटक गए। हालांकि बाद में एसएसपी ने उन पर दर्ज मामले वापस ले लिए। पुराने मामलों में संलिप्तता के चलते पुलिस ने छात्र नेताओं के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसके तहत छात्र नेताओं के खिलाफ धारा 110 के तहत चालान काटे गए थे। इसके विरोध में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी पुष्पक ज्योति से भेंट की। इस दौरान एसएसपी के तेवर कुछ अलग नजर आए। उन्होंने छात्र नेताओं को नशे से दूर रहने और नशा से होने वाले नुकसान को लेकर नसीहत दे डाली। इस दौरान छात्र हड़बड़ा गए और एसएसपी को ठीक से अपना परिचय तक नहीं दे सके। एसएसपी के लंबे व्याख्यान के चलते छात्र भी नशे को लेकर बहस में उलझ गए। वे असली मुद्दा भी भूल गए, जिसके लिए एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी ने उनसे नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील भी की। बाद में उन्होंने छात्रों से मुकदमें वापस लेने संबंधी आदेश भी जारी कर दिए। 

मेंबर को बाहर निकाला

देहरादून,14 जुलाई (निस)। रायपुर ब्लॉक की बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने बदरीपुर की वार्ड मेंबर को बाहर निकला दिया। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। मंगलवार को रायपुर ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। इसमें एक प्रतिनिधि ने बैठक का एजेंडा न बताने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर पहले से बैठक का एजेंडा पता होता तो वे तैयारी करके आते। वहीं, ब्लॉक प्रमुख वीना बहुगुणा ने बैठक से बदरीपुर की वार्ड मेंबर हंस प्रिया भनोट को बाहर निकला दिया। साथ ही कहा कि यह बैठक ग्राम प्रधानों और बीडीसी मेंबर की हैं।

रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैण्ड को जनहित में किया जा सकता है विस्थापित

देहरादून,14 जुलाई (निस)। राष्ट्रीय जनसहाय दल के प्रधान कार्यालय में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आय¨जित की गयी, जिसमें देहरादून रेलवे स्टेशन की जमीन पर बने टैक्सी स्टैन्ड व पर्वतीय बस डिप¨ के कब्जे क¨ लेकर ह¨ रहे आंद¨लन पर दल के वरिष्ठ पदाधिकारिय¨ं के मध्य चर्चा की गयी। चर्चा में निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार प्रशासन द्वारा जनहित में घंटाघर से प्रभात सिनेमा तक सडक च©डी करने के लिये सैंकड¨ वषर्¨ से अध्यासित व्यापारिय¨ं एवं भवनस्वामिय¨ं क¨ विस्थापित किया गया,गांधी र¨ड से परिवहन निगम के बस अड्डे क¨ जनहित में विस्थपित किया गया था, राजपुर र¨ड पर घंटाघर के पास स्थित परिवहन निगम के स्थानिय बस अड्डे क¨ बंद किया गया, चकराता एव विकासनगर मार्ग के देहरादून रेलवे स्टेशन के निकट स्थित निजी बस अड्डे क¨ विस्थपित किया गया एवं पुनः नई सब्जी मण्डी के निकट पुर्नस्थापित सहारनपुर चकराता एव विकासनगर मार्ग के निजी बस अड्डे क¨ दूसरी बार विस्थपित किया गया उसी प्रकार देहरादून रेलवे स्टेशन के निकट साठ वषर्¨ से स्थित टैक्सी स्टैन्ड एवं पर्वतीय बस डिप¨ क¨ जनहित में विस्थापित किया जा सकता है। वर्तमान में आसपास प्रिंस च©क से लेकर सहारनपुर च©क तक यातायात का अत्याधिक दबाव ह¨ने के कारण जाम की स्थिती बनी रहती है। राष्ट्रीय जनसहाय दल का सुझाव है कि पर्वतीय बस डिप¨ एवं टैक्सी स्टैन्ड क¨ प्रशासन द्वारा आईएसबीटी पर अथवा ज¨गीवाला के निकट स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिये क्य¨ंकि ये ज¨गीवाला से बाईपास र¨ड लेकर अ©र ऋषिकेश र¨ड लेकर अपने पर्वतीय गन्तव्य¨ं क¨ बिना शहरी यातायात क¨ प्रभावित किये जा सकती हैं। रेलवे लाईन पर छहः क्रासिंग एवं वहाँ जमा ह¨ती वाहन¨ं की भीड पर नियन्त्रण हेतु एमडीडीए क¨ आईआईपी म¨हकमपुर से आईआईपी की साईड पर रेलवे लाईन के साथ पड़ी खाली जमीन पर आईआईपी से सीधे हरिद्वार बाईपास र¨ड क¨ ज¨डती हुई द¨ लेन की सडक बनानी ह¨गी जिससे रेलवे लाईन पर पडने वाली सभी क्रासिंग पर से भीड छंट जाएगी। इसी के साथ ड¨ईवाला से दूधली ह¨ते  हुए कारगी गाँव तक एक सडक आती है। उस सडक की हालत बहुत ठीक नहीं त¨ बदतर भी नहीं है। इस मार्ग क¨ भी ठीककर एक वैकल्पिक मार्ग के रुप में विकास किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय जनसहाय दल का मानना है कि आम जनता क¨ बस एवं रेल परिवहन का पूरा लाभ देने के लिए प्रशासन क¨ चाहिए कि इस प्रकार की सेवाएं आम नागरिक के द्वार पर या निकट ही उपलब्ध ह¨। भीड़ पर काबू पाने के लिए भीड क¨ तितर बितर करना ही समस्या का समाधान है न कि एक समस्या सुलझाने के लिए अन्य समस्याएं पैदा करना। चर्चा में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीवगुप्ता के साथ वरिष्ठ पदाधिकारिय¨ं में  वी0के जैन,  हितेन्द्रसक्सेना, नरेन्द्रगुप्ता, अभिषेक ग¨दियाल,  दक्षराजा, ऋषिकुमार ग¨यल, संदीप राय, राकेशम¨हन, अभिनव बिष्ट, आर0सी0 जैन, मतिकुन्तेश देवी, श्रीमति अनिता गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी म©जूद थे।

स्व. पाण्डे के निधन पर दुख जताया 

देहरादून,14 जुलाई (निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी स्व. के एम पाण्डे के लक्ष्मीनगर दिल्ली स्थित आवास पर गये। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्व.पाण्डे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा स्व0 पाण्डे के परिजनों को सांत्वना प्रदान की। 

खाई में गिरी युवती आठ घंटे तक मौत से जुझी

गोपेश्वर,14 जुलाई (निस)। दशोली विकासखंड के अंतर्गत सरतोली गांव में पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरी एक युवती आठ घंटे तक मौत से जूझती रही। गत शाम चार बजे से वह रात 12 बजे तक खाई में पड़ी रही। ग्रामीणों की मदद से आपदा प्रबंधन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, सरतोली गांव की मनीषा (19 वर्ष) पुत्री जय सिंह गत दोपहर को गांव से दो किमी दूर चाड़ा तोक में घास लेने के लिए गई थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उसकी जंगल में खोजबीन की। रात लगभग नौ बजे युवती के चाड़ा तोक की पहाड़ी के बीच में पेड़ों में फंसे होने का पता चला। बताया जा रहा है कि खाई से युवती के रोने की आवाज लोगों ने सुनी। इस पर ग्रामीणों ने पहाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश की। वहां तक पहुंचने का रास्ता नही था। इस पर रात्रि 11 बजे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अशोक कुमार को इसकी सूचना दी गई। जिलाधिकारी ने तत्काल आपदा रेस्क्यू टीम, चिकित्सा टीम, पुलिस व राजस्व पुलिस टीम को मौरे के लिए रवाना किया गया। गांव तक जाने वाला चमोली लासी सरतोली सड़क मार्ग मजोठी के पास अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू टीम का मौके पर समय से नहीं पहुंच सकी। हालांकि तब तक आसपास के गांव मेड़, ठेली के ग्रामीण युवक रस्सी व टार्च लेकर मदद के लिए मौके पर जुट गए थे। नवयुवक हिम्मत दिखाकर किसी तरह रस्सियों के सहारे मनीषा तक पहुंचे और उसे बांधकर पहाड़ी से ऊपर लाया गया। मनीषा के सिर, हाथ, पैर व बदन में चोट होने के कारण वह चलने लायक नहीं थी। इस पर ग्रामीणों ने कपड़े व लकड़ी का स्ट्रेचर बनाकर करीब 10 किमी का पैदल रास्ता तय कर युवती को मजोठी तक पहुंचाया गया। यहां से पुलिस वाहन से उसे रांगतोली लाया गया। रांगतोली से 108 चिकित्सा वाहन की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि रेस्क्यू में लगे लोगों को प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

एसएफआई ने की तालाबंदी

देहरादून14 जुलाई (निस)। एसएफ़आई सहसपुर कमेटी द्वारा एसजीआरआर इंटर कॉलेज कि भुमि एवं भवन का एसजीआरआर प्रबंधन द्वारा बिना किसी कारण हस्तातंरण कर एसजीआरआर पब्लिक स्कुल में करने के विरोध स्वरूप समस्त छात्र-छात्राओं ने दो दिनों के लिए कॉलेज में तालाबंदी कर दी। जैसा कि विदित है विगत सप्ताह इंटर कॉलेज कि भूमि जो कि स्थानीय लोगो द्वारा दान की गई थी और सरकार द्वारा आर्थिक मदद के टूर पर उस इंटर कॉलेज कि नींव 1954 में रखी गयी थी परन्तु एसजीआरआर प्रबंधन तंत्र ने उक्त इंटर कॉलेज को निजी स्वार्थ और हित के लिए पब्लिक स्कूल में कर दिया जिस कारण 800 छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लग गया है पूर्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं एसजीआरआर प्रबंधन से हुई वार्ता में सोमवार तक समस्या की निस्तारिकरण करने की बात की गयी थी परन्तु इस सन्दर्भ में कोई नतीजा न निकलने के कारण आज छात्र-छात्राओं ने दो दिन के लिए इंटर कॉलेज में तालाबंदी कर दी। प्रबंधन तंत्र से फोन पर वार्ता में व प्राचार्य महोदय के लिखित आश्वासन पर 16 जुलाई 2015 को एसजीआरआर प्रबंधन समिति समस्या के निस्तारिकरण हेतु इंटर कॉलेज में उपस्थित होगी। इस आश्वासन पर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार सैनी की बात को मानते हुए प्रबंधन को येभी चेतावनी दी है कि यदि 16 जुलाई 2015 को समस्या का निस्तारिकरण नही हुआ तो ईद कि छुट्टी के बाद पछवा दून के समस्त स्कूलों में तालाबंदी कि जाएगी और इंटर कॉलेज कि कक्षाएं दरबार साहिब में संचालित की जाएगी। इस सन्दर्भ में एसएफ़आइ उत्तराखंड राज्य कमेटी के सचिव अभिषेक भंडारी ने प्रबंधन कि इस मनमानी के खिलाफ उनको अंतिम अवसर प्रदान करते हुए चेतावनी दी है कि शीघ्र यथा शीघ्र कक्षाओं को इंटर कॉलेज में संचालित किया जाये नहीं तो छात्र-छात्राएं व् उनके अभिभावक व एसएफ़आइ जिला कमेटी उक्त आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी एसजीआरआर प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर शादाब अली, दिनेश साकिर, मोईन, सोएब, सलमान, सावेज, रिजवाना अंजुम प्रवीन, अजरा, गुलिस्ता, नाजरीन, मुस्सरत, डोली, विकास भट्ट, राजेश चैहान, स्स्नढ्ढ जिला सचिव देवेन्द्र रावल आदि उपस्थित थे।

माकपा ने मुख्यमंत्री की मलिन बस्तियों को हटाने की घोषणा का विरोध किया

देहरादून,14 जुलाई (निस)। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी देहरादून के जिला सचिव मंडल की बैठक ने मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा मलिन बस्तियों को हटाने की घोषणा का कड़ा विरोध किया है, पार्टी ने कहाँ है कि मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा गरीब विरोधी है तथा इस आड़ में मुख्यमंत्री भूमि माफियों एवं रियल एस्टेट से जुड़े बड़े घरानों को खुश करना चाहते है, पार्टी की बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री कि घोषणा के विरोध में जनजागरण चला कर धरने प्रदर्शन का आयोजन करेगी। बैठक कि अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने की तथा संचालन जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित ने किया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए राज्य सचिव कॉमरेड राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी को जनमुद्दों पर आधारित अगस्त अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि इस अभियान में मोदी सरकार की जनविरोधी जननीतियों के खिलाफ जनता को शिक्षित करते हुए इस अभियान से जोड़ना होगा ताकि मोदी सरकार की बहुराष्ट्रीय एवं बड़े घरानों के हित में उठाये जा रहे कदमो को बेनकाब करना होगा साथ ही बढती महंगाई व मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना होगा। पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड विजय रावत ने कहा कि पार्टी के अगस्त अभियान का मुख्य केंद्र राष्ट्रिय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों को जोड़ते हुए इस अभियान को ट्रेड यूनियनों के दो सितम्बर के राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जोड़ते हुए हड़ताल को सफल बनाने के लिए जोरदार पैरवी करनी होगी उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी बैठक में नदियों के सौंदर्यीकरण के नाम पर मलिन बस्तियों को हटाने, री-डवेलोप्मेंट प्लान के नाम व्यवसायीयों का विस्थापन के विरोध व प्रस्ताव पारित किये गये।  बैठक में कॉमरेड वीरेंद्र भंडारी, शिव प्रसाद देवली, इंदु नौडियाल, लेखराज, अनंत आकश आदि ने अपने विचार रखे।

कंैंटोमेंट बोर्ड में रहने वालों की जमीन हो फ्री-होल्डः महाराज 

देहरादून,14 जुलाई (निस)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने संसदीय रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष सांसद से.नि. मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी से उनके संसदीय क्षेत्र स्थित कार्यालय में मुलाकात कर उनसे कैंटोंमेंट बोर्ड में रहने वालों की जमीन को फ्री-होल्ड करने के संबंध में बातचीत की। उन्हांेने कहा कि लैंसडाउन एवं रानीखेत कैंटोंमेंट में वर्षों से रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज जब उनके परिवार बढ़ गये हैं तो ऐसे में उनके रहने के लिए जमीन का फ्री-होल्ड होना अत्यंत आवश्यक है। इससे कैंटोंमेंट बोर्ड के तो कोष में वृद्धि होगी ही साथ ही वहां रहने वालों का विकास भी सुनिश्चित होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ने कहा कि वह वन रैंक-वन पेंशन शीघ्र लागू करवाये व इसके लिए हरसंभव प्रयास करें व इस मुद्दे को कड़ाई से लें। उन्होंने कहा कि जब वह रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष थे तो उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता में रखा व इसके प्रति संवेदनशील रहते हुए पी.बी.ओ.आर. के लिए वन रेंक वन पेंशन लागू करवाई। महाराज ने आगे बताया कि सांसद मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी ने उनकी बात को ध्यान से सुना व कहा कि वह इन मुद्दों पर कार्यरत हैं और अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे जिससे कैंटोनमेंट बोर्ड में रहने वालों का शीघ्रता से विकास हो तथा पूर्व सैनिकों को उनका हक वन रेंक-वन पेंशन मिल सके।

भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शन करते रमसाकर्मी गिरफ्तार

देहरादून,14 जुलाई (निस)। रमसा कर्मियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी रमासा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। रमसाकर्मी पिछले तीन माह से परेड मैदान स्थित रायपुर बस अड्डे पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। मार्च में केंद्र द्वारा रमसा के बजट में कटौती कर दी गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 1863 रमसाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी थी। सेवा समाप्ति के बाद से रमसाकर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। रसमा कर्मियों ने भाजपा मुख्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर उत्तराखंड से भेदभाव करने का आरोप लगाया। कर्मियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय कूच कर रहे सभी रमसा कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, जहां से सायं को उन्हें छोड़ दिया गया। 

बम की झूठी सूचना देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा 

देहरादून,14 जुलाई (निस)। भारतीय सैन्य अकादमी के साउथ कैंपस में बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आइएमए के साउथ कैंपस में बीती रात बम की सूचना से हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस और सेना का बम निरोधक दस्ता बम की खोजबीन में लग गए। करीब तीन घंटे की फजीहत के बाद भी कैंपस में बम नहीं मिला तो सूचना देने वाले की तलाश की गई। देर रात झूठी सूचना देने वाले अनिल कुमार को पटेलनगर थाना क्षेत्र के नया गांव से पकड़ा गया। वह कैंपस में ठेके पर संचालित होने वाले कैफे का कुक है, जिसने शराब के नशे में सूचना दी थी। उसके पास से कैंपस का पास भी मिला, जो 11 जुलाई तक वैध था। वहीं, कैंटीन संचालक का कहना है कि उक्त कुक कुछ दिन पहले छुट्टी पर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली पर कांफ्रेस आयोजित 

देहरादून,14 जुलाई (निस)। उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल 15 जुलाई को पूर्वान्ह 11.00 बजे राजभवन के कांफ्रैस हाॅल में आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करेंगे। यह सेमिनार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन उत्कृष्टता केन्द्र द्वारा ‘भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली’ (अर्थक्वैक अर्ली वार्निंग सिस्टम)विषय पर आयोजित की गई है। जिसमें राज्यपाल की अपेक्षानुसार विशेषज्ञों द्वारा उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जायेगा।  सेमिनार में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबन्धन, आई0टी0, एस.डी.आर.एफ तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: