मीनाक्षी के परिजनों से मिले केजरीवाल, देंगे 5 लाख मुआवजा की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जुलाई 2015

मीनाक्षी के परिजनों से मिले केजरीवाल, देंगे 5 लाख मुआवजा की घोषणा

आनंद पर्वत इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक युवती पर चाकू से 35 बार ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। बेटी को बचाने आई मां पर भी चाकू से कई बार वार किया गया। मृतका की पहचान मीनाक्षी (19) के रूप में हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पीड़िता के परिवार से मुलात की और उनके परिजनों को मुआवजा के तौर पर 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा -'मिनाक्षी का क़त्ल दिल दहलाने वाला है।

दिल्ली में कानून व्यवस्था हर दिन बिगड़ती जा रही है'। उन्होंने कहा- दिल्ली पुलिस सीधे प्रधानमंत्री जी के अंडर है। या तो प्रधानमंत्री जी कुछ करें और या फिर दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वारदात को पड़ोस में रहने वाले सगे भाई और उसकी मां ने अंजाम दिया है। उनकी शिकायत पर आरोपी जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई इलू और मां शशि को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों की भूमिका के बारे में पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। वारदात में इस्तेमाल शामिल चाकू बरामद हो गया है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने मीनाक्षी पर हमला किया था। मीनाक्षी आनंद पर्वत स्थित पंजाबी बस्ती में रहती थी। परिवार में मां उषा के अलावा छोटा भाई और बीमार पिता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह भी पंजाबी बस्ती में परिवार के साथ रहती है। मीनाक्षी 12वीं पास है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि एक युवती पर चाकू से हमला किया गया है। परिजन मीनाक्षी और उषा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। 

पीड़िता के शरीर में कितने घाव आए हैं, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। जांच में पता चला कि मीनाक्षी और उषा पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने हमला किया है। आनंद पर्वत थाने में हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की चार टीमों ने बृहस्पतिवार रात जय प्रकाश को दबोच लिया। दो साल पहले भी की थी शिकायत हिना ने बताया कि दो वर्ष पहले भी जयप्रकाश ने मीनाक्षी के साथ मारपीट की थी। जय प्रकाश और इलू ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। तेजाब फेंकने की धमकी दी थी। अक्टूबर 2013 में इस संबंध में आनंद पर्वत थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए शांति भंग करने का कलंदरा बनाकर मामले को रफादफा कर दिया था। दौड़ाकर की हत्या मीनाक्षी की बड़ी बहन हिना ने बताया कि मीनाक्षी घर का सामान लाने के लिए कुछ दूरी पर स्थित परचून की दुकान तक गई थी। इस दौरान आरोपी जय प्रकाश उसके भाई इलू और मां शशि ने उसक रास्ता रोक लिया। 

शशि ने मीनाक्षी के बाल पकड़ लिए। उस पर दो बार चाकू से हमला किया। वह जैसे- तैसे खुद को छुड़ाकर घर के पास चीखती-पुकारती हुई भागते हुए आई। घर के ठीक सामने जय प्रकाश और इलू ने उसे पकड़ लिया। दोनों ने ताबड़तोड़ वार कर मीनाक्षी की हत्या कर दी। वे मीनाक्षी की मौत होने की पुष्टि होने तक उस पर चाकू से वार करते रहे। शोर सुनकर मां ऊषा घर के बाहर आई। उनकी पीठ पर भी आरोपियों ने चाकू से वार किया। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति या गिरोह पर शंका जाहिर नहीं कर सकता। न तो मेरे पास रंगदारी के लिए कभी कोई फोन आया है। यह काम किसने और क्यों किया है, यह मेरी समझ से बाहर की बात है। पुलिस को इस मामले की तह में जाना चाहिए।  

कोई टिप्पणी नहीं: