खण्डवा (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

खण्डवा (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई)

बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े अधिकारी कर्मचारी 
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने दिए निर्देष

khandwa news
खण्डवा 20 जुलाई,2015 - जिले में वर्षा का दौर प्रारंभ हो चुका है ऐसे में प्राकृतिक आपदा जैसी किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके इसके लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी जिला अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े साथ ही अपने अधीनस्थ अमले को भी मुख्यालय पर ही रहने के लिए निर्देषित करें। यह निर्देष कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में खाद बीज की उपलब्धता, छात्रवृत्ति वितरण, जाति प्रमाण पत्रों तैयार करने के कार्य की प्रगति, पेंषन वितरण, सीएम हेल्प लाईन, जन षिकायत निवारण सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।  कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने बैठक में निर्देष दिए कि जिले के जिन पुल पुलियॉं में बेरियर लगाने की आवष्यकता है उनमें तत्काल बेरियर लगाए जाये। उन्हांेने शहरीय क्षेत्रों में जर्जर मकानों को चिन्हित कर उन पर नजर रखने के निर्देष भी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंषन पहले केवल बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को दिए जाने के निर्देष प्राप्त हुए थे। लेकिन अब नए निर्देषों के अनुसार जिन हितग्राहियों को गरीब परिवारों की सूची में नाम न होने के कारण पेंषन भुगतान पिछले कुछ माह से बंद हो गया था, उन्हंे भी अब यह पेंषन फिर से दी जाने लगेगी। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से 25 जुलाई तक पूर्ण कराने के निर्देष दिए। उन्होंने इसके लिए जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में विषेष षिविर आयोजित करने के निर्देष भी दिए। बैठक में उप संचालक कृषि श्री ओ.पी.चौरे ने बताया कि जिले में खाद बीज पर्याप्त मात्रा मंे उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसीलों मंे एक-एक मिट्टी परीक्षण प्रयोगषाला शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने प्रयोगषाला के लिए भवन निर्माण हेतु सभी तहसीलों में कृषि विज्ञान केन्द्र के आसपास भूमि आरक्षित कराने की बात कही। 

पिछले 24 घंटों में हुई 52 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - जिले में गत 24 घंटो में औसतन 52 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में खण्डवा तहसील में 54 मि.मी., नया हरसूद में 69 मि.मी., व पंधाना तहसील में 33 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा तहसील में 288 मि.मी., नया हरसूद में 143 मि.मी. वर्षा व पंधाना तहसील में 245.5 मि.मी. दर्ज हुई है। गतवर्ष 20 जुलाई तक खण्डवा में 382 मि.मी., नया हरसूद में 268 मि.मी. व पंधाना में 209 मि.मी. दर्ज की गई थी। इस तरह गत वर्ष 20 जुलाई तक कुल  286.3 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में मात्र 225.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है।

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा ‘‘महापौर ट्राफी ‘‘ 24 जुलाई से

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - जिला टेबल टेनिस संगठन खंडवा एवं नगर पालिका निगम खंडवा के  संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता ‘‘ महापौर ट्राफी‘‘ का  आयोजन 24 से 27 जुलाई तक सिविल लाइन्स स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रषाल में किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि  इस राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में  प्रदेष  के इन्दौर , भोपाल , ग्वालियर , जबलपुर, उज्जैन, रतलाम ,सिहोर, गुना,खरगोन, बड़वानी ,बुरहानपुर, रीवा , नरसिंहपुर,  देवास , धार  व  खंडवा  सहित  अन्य  जिले के  लगभग  200 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग  लेने आ रहे है। इस  तीन  दिवसीय राज्य  स्तरीय स्पर्धा  का  आयोजन सिविल  लाइन्स  स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद  मुखर्जी खेल प्रषाल में किया जा रहा है।  आयोजन सचिव श्री सुनील शर्मा  ने  बताया कि  नगर पालिका  निगम खंडवा एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग  भोपाल के  विषेष सहयोग से इस प्रतियोगिता का  आयोजन  किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में खण्डवा के लगभग 45 महिला एवं पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी आराध्य भट्ट, सुरभि चावरे, आस्था लाड़, प्रियेष साहु, आस्था मुजमेर, सेजल कुषवाह आदि खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। इस  स्पर्धा  हेतु अन्तरार्ष्ट्रीय एम्पायर श्री आर. सी.  मौर्या  को  चीफ  रेफरी नियुक्त  किया गया है , एवं श्री आर. पी. जोषी एवं आई. जी. पुरोहित को  सहायक  मुख्य निर्णायक नियुक्त  किया गया है। साथ ही  विभिन्न  टेबलों हेतु 12 राज्य स्तरीय अम्पायारों को भी नियुक्त किया गया है।  

खंडवा में पहली बार अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के सिन्थेटिक फ्लोर का प्रयोग होगा -
इस राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेष टेबल टेनिस इंदौर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक फ्लोर भी उपलब्ध कराए जा रहे। जिस पर पूर्व में एषियन चेम्पियन षिप, सहित राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।  सिन्थेटिक फ्लोर  के  कारण खिलाडियों के खेलते समय मूवमेन्ट काफी सही  होते है साथ ही  पैरों में  झटका नही लगता है। 

आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित 

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - खण्डवा शहर की एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनवाड़ी सहायिका के दो पद रिक्त है। यह पद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमंाक 48 स्थित लवकुष नगर के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 168 एवं सरोजनी नगर वार्ड क्रमांक 11 स्थित रेल्वे कॉलोनी आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 40 में रिक्त है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदिका को कक्षा 5 उत्तीर्ण होना आवष्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। आवेदन लाल चौकी खण्डवा स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

प्रायवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेष की जॉंच के लिए समिति गठित

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - खण्डवा शहर में संचालित अषासकीय विद्यालयों में षिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिषत सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेष दिया गया है कि नहीं इस बात की जॉंच के लिए कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति गठित की है समिति में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, जिला षिक्षा अधिकारी श्री के.एस.राजपूत व जिला परियोजना समन्वयक पी.एस.सोलंकी को शामिल किया गया है। यह समिति खण्डवा शहर के सभी प्रायवेट स्कूलों में गत वर्ष व इस वर्ष हुए प्रवेष की जॉंच प्रतिवेदन जिला षिक्षा केन्द्र मंे प्रस्तुत करेगी। 

ई-पंजीयन से जुड़े सर्विस प्रोवाईडर को दिया गया प्रषिक्षण 

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - प्रदेष में गत दिनों ई-पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। ई-पंजीयन का यह कार्य सर्विस प्रोवाईडर के माध्यम से संचालित होता है। इस कार्य में गति लाने हेतु ई-पंजीयन कार्य से जुड़े सर्विस प्रोवाईडर्स को एक दिवसीय प्रषिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिया गया।  जिला पंजीयक श्री अमरेष नायडू ने बताया कि प्रषिक्षण के दौरान सर्विस प्रोवाईडर्स को ई-पंजीयन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री नायडू ने बताया कि 1 जुलाई से अब तक ई-पंजीयन कार्य में पर्याप्त प्रगति प्रदर्षित न होने पर कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल के निर्देषन मंे यह एक दिवसीय प्रषिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सर्विस प्रोवाईडर्स की शंकाओं का समाधान किया गया। 

राज्य प्रषासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच हुआ कार्य विभाजन

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ राज्य प्रषासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। जारी आदेष के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव को नगरीय निकाय से संबंधित कार्य सहित वरिष्ट लिपिक शाखा, जनसम्पर्क, धार्मिक एवं धर्मस्व, आवक जावक, बाल श्रमिक, बन्धक श्रमिक, सैनिक कल्याण, श्रम, रोगी कल्याण समिति, एन.आर.एच.एम., रेडक्रास, जनगणना, सहित विभिन्न शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है। जिले में नव पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल डामोर को स्थापना, वित्त, नजारत, विभागीय जॉंच, सहायक अधीक्षक सामान्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन, संबंधी शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल को षिकायत, जिला सर्तकता, लोक सेवा गारंटी, जन षिकायत निवारण, जनसुनवाई, आयोग से प्राप्त षिकायतों के निराकरण, मानवा अधिकार आयोग, ई-गर्वेनेंस, सिटीजन चार्टर, सूचना का अधिकार, अभिलेखागार, समाधान एक दिन मंे, प्रभारी मंत्री प्रकोष्ठ, रीडर व स्टेनो शाखा, व लायसेंस संबंधी शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री अरविंद चौहान को जिला राजस्व लेखापाल, तकाबी समाधान, सहायक अधीक्षक राजस्व, नजूल, कॉलोनी विकास शाखा, राहत शाखा तथा भू-अभिलेख, संबंधी शाखाओं का प्रभारी बनाया गया है।

मदिरा की दुकानों की नीलामी 22 जुलाई को

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में मोरटक्का की देषी व विदेषी मदिरा तथा सुलगांव व गोल की देषी मदिरा की दुकान के निष्पादन के लिए 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे  तक निविदाएं आमंत्रित की गई है।  प्राप्त निविदा उसी दिन दोपहर 2 बजे आबकारी भवन परिसर में खोली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसांे में सम्पर्क किया जा सकता है। निष्पादन की शर्ते व प्रक्रिया का प्रकाषन मध्य प्रदेष शासन के राजपत्र दिनांक 21 जनवरी 2015 में किया जा चुका है। यह राजपत्र ूूूण्हवअजचतमेेउचण्दपबण्पद से डाउनलोड किया जा सकता है।

गुरू पूर्णिमा पर 30 जुलाई को रहेगा स्थानीय अवकाष

खण्डवा 20 जुलाई,2015 - कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने पूर्व में जारी आदेष में संषोधन करते हुए आगामी 30 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर खण्डवा, पुनासा एवं पंधाना तहसीलों में स्थानीय अवकाष घोषित करने के आदेष जारी किए है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेष के अनुसार यह अवकाष 31 जुलाई को रखा गया था।

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने लिया गुरू पूर्णिमा की व्यवस्थाओं का जायजा

khandwa news
खण्डवा 20 जुलाई,2015 - आगामी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी धाम मंे आने वाले लाखों श्रृद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का कलेक्टर डॉ.एम.के.अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार ने आज जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दादाजी धाम परिसर का भ्रमण कर श्रृद्धालुओं के प्रवेष व निकासी मार्ग को देखा तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि गुरू पूर्णिमा पर आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए दर्षन की निर्बाध व्यवस्था रहे यह सुनिष्चित करें। इस दौरान एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे.जोषी, सीएसपी श्री अभिषेक दिवान, तहसीलदार श्री अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व कलेक्टर डॉ.एम.के.अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार ने शहर के इंदिरा चौक, केवलराम चौराहा, जलेबी चौक, क्षेत्र का भ्रमण किया तथा बाम्बे बाजार क्षेत्र में की गई वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था को देखा। उन्होंने इंदौर बायपास क्षेत्र, गणेष गौषाला व नए बस स्टेण्ड का भी दौरा किया तथा नए बस स्टेण्ड पर फेसिंग कराने व टीन शेड लगवाने के निर्देष नगर निगम आयुक्त को दिए। उन्होंने नई मण्डी क्षेत्र का भी दौरा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: