सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई)

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रो का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे दिये निर्देश

sidhi map
सीधी 20 जुलाई 2015 त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2015 (पूर्वार्द्ध) के अन्तर्गत 22 जुलाई को सरपंच,पंच पद के लिए होने वाले मतदान के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने मतदान केन्द्रो का सघन भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान केन्द्र में विद्युत व्यवस्था करने,रैम्प बनाने और मतदान दलों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जनपद पंचायत सीधी की ग्राम पंचायत माटा, पडरा, पटपरा, पडरियाकला, सलैया, बघमरिया, रामगढ न.ं1, ओवरहा, बारी, चैफाल, कोठार, बरमानी, के मतदान केन्द्रो का सघन भ्रमण कर व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होने ग्रामीणो से रूबरू होकर उन्हे समझाईस दी की वें पूरे निर्भीकता के साथ मतदान करें। किसी भय या दवाव में नही आये। अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होने अन्य मतदान केन्दों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

108 एम्बुलेंस वाहन के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी 20 जुलाई 2015 मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के. दीक्षित ने एम्बुलेंस वाहन 108 के जिला प्रबंधक मनोज शुक्ला को 108 वाहन में आक्सीजन सिलेण्डर न रहने एवं गर्भवती माताओं को वाहन न उपलब्ध कराने पर और सूचना देने के बाद भी वाहन न भेजने पर अनुशासनात्मक कार्यवााही करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीक्षित ने जिला प्रबंधक मनोज शुक्ला को जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि 108 वाहनों में हमेशा आॅक्सीजन सिलेण्डर की अनुपलब्ध रहते है। दिनांक 26 मई को  माटा ग्राम में गर्भवती माता को वाहन उपलब्ध नही कराया गया पुनः दिनांक 16 जुलाई को वाहन नही दिया गया 16 जुलाई को  ही रात 10 बजकर 20 मिनट पर 108 काॅल सेन्टर पर काॅल किया गया लेकिन वाहन उपलब्ध नही कराया गया। जिससे बीमार को प्राईवेट वाहन से रीवा रेफर किया गया। उन्होने लिखा है कि 108 के वाहन संचालक जिला प्रबंधक मनोज शुक्ला द्वारा वाहन न भेजने पर लापरवाही मानते हुए लिखा है कि 108 वाहन सेवा सीधी जिले से बन्द करने के लिए शासन को क्यो न पत्र भेजा जाय।

सघन दस्त रोग नियंत्रण अभियान 27 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा।

सीधी 20 जुलाई 2015 मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डाॅ.आर.के. दीक्षित ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ ही सीधी जिले मे भी 27 जुलाई से 8 अगस्त तक सघन दस्त रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का संचालन स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वाथ्य यंत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, आयुष विभाग, आई.एपी., आई.एमए. के समन्वय से चलाया जायेगा।

मझौली में मातृ मुत्यु होने पर बी.एम.ओ. सहित 4 को कारण बताओ नोटिस

सीधी 20 जुलाई 2015 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.आर.के.सतनामी एवं पैरामेडिकल स्टाफ की लापरवाही से माता की मृत्यु होने पर अनुशासनात्मक कार्यवााही करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीक्षित ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि चिकित्सक श्री रविकांत मिश्रा की डियूटी प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी के रूप में लगाई। उक्त समयावधि में ईक्लेम्पसिया का प्रकरण आया जिसे प्रोटोकाल अनुसार ठीक से चिकित्सा सुविधा नही दी गई। अतः डाॅ. सतनामी के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली की स्टाफ नर्स श्रीमती जार्जिना दुबे को असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि 14 जुलाई को स्टाफ नर्स श्रीमती जार्जिना दुबे की डियूटी लेबर रूम मे थी इसी दिनांक को मृतिका मालती साहू चिकित्सा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आई हुई थी लेकिन स्टाफ नर्स द्वारा मृतिका मालती साहू को उचित चिकित्सा नही दी गई जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। अतः असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस  जारी किया गया है।

एम.पी.डब्ल्यूू (मेल) श्री कोल को कारण बताओ नोटिस जारी

सीधी 20 जुलाई 2015 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के. दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र चुवाही में पदस्थ एम.पी.डब्ल्यू मेल शिवरतन कोल को क्षेत्र में भ्रमण न करने पर और कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धियां रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीक्षित ने लिखा है कि एम.पी.डब्ल्यू श्री कोल ने 1 जुलाई से 17 जुलाई तक भैसवाही ग्राम में केवल 8 रक्त पटिटयां ही बनाई है। यह प्रमाणित करता है कि निर्धारित ए.टी.पी अनुसार श्री कोल द्वारा भ्रमण नही किया जाता। अतः असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धियां रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आई.टी.आई द्वारा 16 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा
सीधी 20 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने बताया कि आई.टी.आई. से विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए आई.टी.आई. सीधी द्वारा 16 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त रोजगार मेले में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवको के साथ ही आई.टी.आई. से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रो को भी रोजगार दिलाया जायेगा। अतः पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आई.टी.आई के पूर्व छात्र अपने साथ अपना शैक्षणिक अभिलेख लेकर रोजगार मेले में आयें। रोजगार मेला आयोजित करने के लिए विभिन्न कम्पनियों से सम्पर्क स्ािापित किया जा रहा है।

कौशल उन्नयन के लिए आई.टी.आई द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायं- कलेक्टर श्री गढ़पाले
सीधी 20 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने कौशल उन्नयन के प्रशिक्षण एवं पूर्ण तैयारी के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले के बेरोजगार युवको को रोजगार दिलाने एवं उन्हे विभिन्न संस्थाओ से ऋण सुविधा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रसास किये जा रहें है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि आई.टी.आई. के प्राचार्य मोटर बाईडिंग, ड्राईवर कम मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के लिए आवश्यक उपकरण एवं संसाधनों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। आई.टी.आई. द्वारा आई.एल.एफ.एस. से एम.यू कर रोजगार मेला आयोजित करें। बैठक में एस.डी.एम. शैलेन्द्र ंिसह, डी.पी.आई.पी के डाॅ.बघेल, आदिवासी विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री पाण्डेय, जिला अग्रणी बैक प्रबंधक अमर सिंह, आई.टी.आई. के प्राचार्य सहित अधिकारी उपस्थित थें। उन्होने कहा कि हटवा खास में दरी एवं कालीन बुनाई का काम करने वाले युवको के पास लूम लगाने के लिए आवश्यक स्थान नही हैं। अतः इनके ग्रामीण आवास के प्रकरण तैयार कर स्वीकृत किये जायं। हटवा एवं पथरोई के युवकों के पास वासिंग प्लांट नही है। अतः वासिंग प्लांट स्थापित कराया जाय। गंाधी ग्राम में युवको को प्रशिक्षित कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उन्हे लूम उपलब्ध कराया जाय। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि एैसे क्षेत्रों में जहां पर बस नही चलती हैै। वहां के बेरोजगार युवको को टाटा मैक्स एवं टाटा मैजिक वाहन के प्रकरण तैयार कर ऋण सुविधा दिलाई जाय इससे वें स्वरोजगारी बनेगें।

कलेक्ट्रेट एवं जिला अस्पताल में बायो मैट्रिक मशीन लगेगी
सीधी 20 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने समय सीमा के पत्रो की समीक्षा के दौरान बताया कि कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बहुत शीघ्र बायोमैट्रिक मशीन लगाई जायेगी। बायोमैट्रिक मशीन लगजाने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायो मैट्रिक मशीन में अपना थम्ब इम्प्रेशन देकर अंदर जाना होगा। इससे बायोमैट्रिक मशीन में किसी भी अधिकारी के आने एवं जाने का समय दर्ज हो जायेगा। इसी प्रकार जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है।कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत अभियान योजना के अन्तर्गत समस्त जिला अधिकारी सुनिश्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ मैदानी अमला अनिवार्य रूप से अपने घरों में शौचालय का निर्माण करायें और उसका इस्तेमाल करें। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि ग्रामीण क्षेत्रो में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी किसी भी हालत में बाहर शौच करने न जायं। वे अनिवार्य रूप से शौचालय का ही उपयोग करें। उन्होने सी.एम.हेल्पलाइन, पी.जी.,जाति प्रमाण पत्र और लोक सेवा गारन्टी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की समीक्षा की तथा इन्हे शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दियें।

विशेष नेशनल लोक अदालत 25 जुलाई को आयोजित होगी
सीधी 20 जुलाई 2015 पूरे प्रदेश के साथ ही सीधी जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों में 25 जुलाई को विशेष मासिक नेशनल लोक अदालत आयोजित कर विद्युत, जल, दूरसंचार, व लोको उपयोगी सेवाओ के विवाद प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में रखे गये प्रकरणो का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र् न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के अध्यक्ष व्ही.वी.एस. चैहान के निर्देशन में विशेष नेशनल लोक अदालत में प्रकरण निपटाने के लिए न्यायिक अधिकारियो एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 जैनुल आव्दीन द्वारा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत,जल,दूरसंचार व लोकोउपयोगी सेवाओं के विवाद प्रकरणों को रखे जाकर निपटाने हेतु पक्षकारों,अभिभाषकों एवं समाज सेवियों से आहवान किया गया है कि पक्षकारों के एैसे विवादों को नेशनल लोक अदालत मे शीघ्र,सस्ता व सुलभ न्याय के मन्शाअनुरूप आपसी सुलह समझौते से निपटारे का प्रयास करें तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। लोक अदालत में किसी भी पक्षकार की हार या जीत नही होती आपस में सामजस्य बना रहता है। किसी प्रकार के समस्या समाधान के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क किया  जा सकता हैै।

आज 233.0 मिली मीटर औसत वारिश हुई

सीधी 20 जुलाई 2015 दिनंाक 1 जून से 20 जुलाई तक सीधी जिले में 233.0 मिली मीटर औसत वारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वारिश गोपद बनास में 314.8 मि.ली.मीटर हुई, और सबसे कम चुरहट में 166.2 मि.ली.मीटर वारिश दर्ज की गई। सिहावल में 190.4 मि.ली. मीटर, मझौली में 281.2 मि.ली. मीटर वारिश रिकार्ड की गई। कुसमी मे 265.0 मि.ली मीटर और रामपुर नैकिन में 180.8 मि.ली. मीटर औसत वारिश दर्ज की गई।

सेक्टर मजिस्टेªट के आदेश में आंशिक संशोधन

सीधी 20 जुलाई 2015 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने पंचायत उप निर्वाचन 2015 पूर्वार्द्ध के लिए जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के अन्तर्गत तहसीलदार बहरी अजेय लाल चैधरी के स्थान पर कुसमी के नायब तहसीलदार डी.एस. माझी को सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किया है। मतदान दिनांक 22 जुलाई को प्रातः 7बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा तथा मतगणना का कार्य 25 जुलाई को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि नायब तहसीलदार डी.एस. माझी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केन्द्र क्र.179- शा.पू.मा.वि. भवन पोडी नवीन, 180 पंचायत भवन पोडी और मतदान केन्द्र क्र.181 श.प्रा.वि.भवन कथरिहा आवंटित किया गया है।

अशासकीय शैक्षणिक संस्थान छात्रों से निर्धारित शुल्क ही लें

सीधी 20 जुलाई 2015 जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.ठाकुर ने कमला स्मृति शिक्षा महाविद्यालय पडरा, गणेश शिक्षा संसथान अमहा, टाटा कालेज जमोडी खुर्द एवं शिक्षा महाविद्यालय पनवार के संचालकों को निर्देश दियें है कि वे छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लें। अधिक शुल्क लेने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

कारखानो में कार्यरत कामगारों को मतदान के लिए अवकाश रहेगा

सीधी 20 जुलाई 2015 श्रम पदाधिकारी एच.के. अहिरवार ने बताया कि नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2015 पूर्वार्द्ध हेतु जिले के नगर परिषद रामपुर नैकिन के वार्ड क्र.10 में पार्षद पद के लिए 22 जुलाई को मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगारों को निर्वाचन में मताअधिकार को उपयोग करने के लिए सुविधा देने की दृष्टि से समस्त कारखानों के अधिभोगीगण एवं प्रबंधकगण निर्वाचन के दिन अपने कामगारों के लिए साप्ताहिक अवकाश घोषित करेगे जिससे कि कामगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्वाध रूप से कर सकें। एैसे कारखाने जो सप्ताह में सातो दिन कार्य करते हैं। वे पूर्व परम्परा अनुसार प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंण्टे की सुविधा देगे।

बाढ आपदा प्रबंधन मौसम निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

सीधी 20 जुलाई 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में विगत दिवस बाढ आपदा प्रबंधन मौसम निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे बताया गया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है।जिसका दूरभाष क्र.07822- 251720 है। उन्होने कहा कि जिले में उन्मुख नदिया सोननदी,गोपद नदी, बनास नदी, एवं अन्य छोटी नदियां है। जिनमें बाढ़ आ सकती है। इनका तुरन्त निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति में चैकसी रखी जाय। जिले में अन्य बडे तालाब एवं नालों का भी पुनःनिरीक्षण कर लिया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिका जैन जिंदल, एस.डी.एम. शैलेन्द्र सिंह, आर.टी.ओ. रामदास कोल, जिला अग्रणी बैक अधिकारी अमर ंिसंह, आदिवासी विकास विभाग के ओ.पी. पाण्डेय सहित जिला अधिकारी उपस्थित थें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जिले में जो बडे बाॅध है उनमें पानी भरा हुआ एवं निकासी की स्थिति का पुनः परीक्षण कर लिया जाय ताकि अतिवृष्टि होने पर तटीय स्तर पर स्थिति बसी आबादी बाढ़ की चपेट मे न आने पायंे। उन्होने कहा कि जिले में जिन कारणों से बाढ आ सकती है। उनमें बाण सागर से अत्यधिक पानी छोडा जाना तथा अत्यधिक मानसूनी वर्षा होने से अतः उक्त समय में बाढ की स्थिति पर चैकसी रखी जाय। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ आपदा की स्थिति में  जनपद के सी.ई.ओ. सरपंच और सचिव के माध्यम से गाॅव के चैकीदार से अत्यधिक वर्षा होने की मुनादी कराई जाय और नदी के पास लोगो को जाने से रोका जाय। बाढ़ उन्मुख क्षेत्रों में जलाशयों एवं जल निकास नालियों की सफाई कराई जाय। बाढ से निपटने के लिए नियमावली की जानकारी बाढ बचाव में लगे कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाय। नालों,बाधों के तटबन्धो का निरीक्षण एवं सृदृढीकरण किया जाय

कोई टिप्पणी नहीं: