मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 जुलाई 2015

मंदसौर (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जुलाई)

विश्व स्तनपान सप्ताह ंके संबंध में मीडिया कार्यशाला आज
mandsaur map
मंदसौर 29 जुलाई 15/ जिला कलेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह वर्ष 2015 ंके अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आज (30 जुलाई को) दोपहर 12 बजे मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस कार्यशाला में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

किसानों का समसामयिक सलाह

मंदसौर 29 जुलाई 15/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास ंके उप संचालक श्री जामरे ने आज बताया कि जिले में विगत दिनों से हो रही वर्षा से खेतों में जल भराव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति मंे कृषक अपने खेतों से जल निकासी की व्यवस्था करें, जिससे फसलों में पीलापन नही आये तथा मिट्टी में पर्याप्त वायु संचार हो सके। वर्तमान में बादल युक्त मौसम होने से कीट व्याधि की संभावना हो सकती है। अतः किसान अपने खेतो का नियमित भ्रमण कर फसल की कीटव्याधी पर नजर रखें और आवश्यक होनें पर अर्थात सेमीलूपर कीट की 2 इल्ली 1 मीटर लम्बी कतार मंे होने पर ही कीटनाशक दवाई का उपयोग करने की सलाह दी है। विस्तृत जानकारी ंके लिये कृषि विभाग ंके क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
जिले में अबतक औसत 609.4 मि.मी. वर्षा दर्ज
      
मंदसौर 29 जुलाई 15/ जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 609.4 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में जिले ंके सभी अंचलों में 13.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत 1 जून से अबतक वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 564.2 मिमी, सीतामऊ में 672.2 मिमी, सुवासरा में 708.2 मिमी, गरोठ में 684.5 मिमी, भानपुरा में 673.0 मिमी, मल्हारगढ मे 458.0 मिमी, धुधंडका में 694.0 मिमी, शामगढ में 677.2 मिमी, संजीत में 452.0 मिमी एवं कयामपुर में 511.0 मिमी. इस प्रकार कुल 6094.3 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में वर्षामापक केन्द्र मंदसौर में 178.0 मिमी, सीतामउ में 132.2 मिमी, सुवासरा में 224.6 मिमी, गरोठ में 174.0 मिमी, भानपुरा में  97.6 मिमी, मल्हारगढ मे 180.0 मिमी,, धुधंडका में 262.0 मिमी, शामगढ में 226.0 मिमी, संजीत में 177.0 मिमी एवं कयामपुर में 126.6 मिमी, इस प्रकार कुल 1778.0 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई थी। मालूम हो कि जिले ंके गांधीसागर बांध का जलस्तर 29 जुलाई 2015 को 1309.00 फिट दर्ज किया गया है।

नगर परिषद सुवासरा का आम निर्वाचन 2015, आम निर्वाचन सम्पन्न कराने ंके लिये श्री कौरव सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
   
मंदसौर 29 जुलाई 15/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा विगत 20 जुलाई को प्रदेश ंके अन्य स्थानों सहित मन्दसौर जिले की नगर परिषद सुवासरा ंके आम निर्वाचन 2015 का निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद सुवासरा का आम निर्वाचन सम्पन्न कराने ंके लिये राज्य प्रशासनिक सेवा मध्यप्रदेश ंके सेवानिवृत अधिकारी श्री मदनलाल कौरव को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।  श्री कौरव सर्किट हाउस मंदसौर में चंबल कक्ष मंे ठहरेंगे। प्रथम 28 जुलाई से 31 जुलाई तक रहेंगा व द्वितीय चरण 12 अगस्त से 16 अगस्त तक रहेंगा। उक्त चरणों में प्रेक्षक श्री कौरव सुवासरा नगर परिषद निर्वाचन में भ्रमण पर रहेगे। प्रेक्षक श्री कौरव ंके मोबाइल नम्बर 9425028818 है।

कोई टिप्पणी नहीं: