प्रधानमंत्री ने पटना में कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2015

प्रधानमंत्री ने पटना में कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया


pm-inaugration-in-bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले वह भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से पटना हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां बिहार के राज्यपाल के.एन. त्रिपाठी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक समारोह से बिहार में 38 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया तथा दो नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने राजगीर, बिहारशरीफ, दनियावां, फतुहा सवारी गाड़ी को तथा पटना-मुम्बई वातानुकूलित सुविधा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

मोदी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना का भी शुभारंभ किया। इसके अलावे पटना स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कैंपस का उद्घाटन भी किया। मोदी ने रिमोट द्वारा 2050 किलोमीटर लंबी जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन के प्रथम चरण कार्य का शिलान्यास किया। यह पाइपलाइन बिहार के 13 जिलों से होकर गुजरेगा। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। मोदी के बिहार दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शनिवार सुबह चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन कथित तौर पर नक्सली हैं। पुलिस के अनुसार, उनसे पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: