मुंबई पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हेडली का बयान दर्ज करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 8 जुलाई 2015

मुंबई पुलिस वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हेडली का बयान दर्ज करेगी

मुंबई पुलिस 26/11 आतंकी हमला मामले में मुकदमे का सामना कर रहे लश्कर-ए- तैयबा के कथित आतंकी सैयद जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदाल के खिलाफ मामले को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली का बयान दर्ज कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त अतुल कुलकर्णी सहित मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कई बैठकों के बाद हेडली की गवाही दर्ज करने के बारे में योजना बनायी गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अबू जंदाल मामले में सत्र अदालत में कल की सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हेडली की गवाही पर अमेरिका का क्या रूख रहता है। मुंबई हमले और डेनमार्क के आतंकी हमला मामले में अपनी भूमिका के लिए हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: