जल्द दिखेगा नमामि गंगे योजना का असर: उमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जुलाई 2015

जल्द दिखेगा नमामि गंगे योजना का असर: उमा

  • काशी के अधिकारियों संग गंगा सफाई पर विस्तार से की चर्चा, कहा हर महीने होगी प्रगति समीक्षा 

namami-ganga-yojna-on-progress-uma-bharti
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे और मिशन क्लीन गंगा का असर जल्द ही दिखने लगेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है, शीघ्र ही काम भी शुरु हो जायेगा। इस योजना के बाबत वह रविवार को सर्किट हाउस में नगर निगम, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियो संग बैठक की। इसके बाद बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा में हो रहे कटान को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं जा रहे है। 

अवैध रेत खनन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। छापा मारकर अवैध रुप से खनन करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गंगा को लेकर जो भी वादा किया है, वे सभी तय वक्त पर पूरे होंगे। गंगा को लेकर जो भी प्रयास है, बनारस उसका नाभिकीय केंद्र रहेगा। वह हर 15 दिन में योजनाओं का जायजा लेने काशी आएंगी। हालांकि, व्यापमं घोटाले को लेकर सवाल पूछने पर उमा भारती भड़क गई और मीडिया से दो टूक कह दिया कि जिस कार्यक्रम के लिए आई हैं, सिर्फ उससे जुड़े सवाल ही पूछे जाए। मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा संसद नहीं चलने देने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कांग्रेस को पूरा देश धिक्कार रहा है। संसद न चलने देने से कांग्रेस की निंदा हो रही है। इस पार्टी का वक्त पूरा हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: