पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई)

विशेष अभियान की जानकारी तत्काल करें फीड- कलेक्टर

पन्ना 20 जुलाई 15/ जिले भर में 19 तथा 20 जुलाई को विशेष अभियान चला कर मतदातओं से आधार कार्ड की जानकारी संकलित की गई है। अभियान के दौरान  किसानों के बैंक खाता नम्बर तथा प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में पात्र हितग्राहियों को जोड़ने की भी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर शिवनारयण सिंह चैहान ने सभी एस.डी.एम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को अभियान की जानकारी तत्काल फीड करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहाॅ है कि जनद पंचायत कार्यालय में 21 जुलाई से प्रपत्र-1 की जानकारी दर्ज करके आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक कराये । यह कार्य फीडिंग पूरा होने तक 24 घंटे लगातार चलेगा इसके लिए 03 पालियों में डाटा आपरेटर तथा संबंधित कर्मचारी तैनात करें। कलेक्टर ने कहाॅ है कि डाटा फीडिंग की निगरानी के लिए प्रत्यंक पाली में  एक अधिकारी तथा एक सहयोगी तैनात करें। डाटा फीडिंग की प्रति दिन की जानकारी अपर कलेक्टर को एसएमएस तथा ई- मेल के माध्यम से प्रस्तुत करें। जिन व्यक्त्यिों के आधार कार्ड नही बने है उनकी ग्राम वार सूची 22 जुलाई तक प्रस्तुत करें। एस.डी.एम आधारकार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम में शिविर लगाने का कार्यक्रम तैयार करें, यिाविर में कम से कम 100 व्यक्ति पूरे अभिलेखो के साथ उपस्थित कराने तथा आधार कार्ड तक्यार कराने के लिए पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं पटवारी की डयूटी लगाये। कलेक्टर ने कहाॅ है कि अभियान के दौरान सभी किसानों के बैंक खातो की सूची प्राप्त हो गई है सूची को ग्रामवार तैयार करके 28 जुलाई तक अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय को प्रस्तुत करें। अभियान के दौरान मैदानी कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया है। इसमें उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आगामी स्वाधीनता दिवस समारोह में सम्मनित किया जायेगा। इसके लिएपात्र  अधिकारयिों तथा कर्मचारियों की सूची भी प्रस्तुत करे। प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के लिए हजारों आवेदन पत्र भरवाये गये है। इन्हें ग्रामवार सूची के साथ संबंधित बैंकों दर्ज कराये इनकी पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त कर 30 जुलाई तक पावती संबधित बैंक खाता धरक को वितरित करें। 

कमिश्नर 23 जुलाई को करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा

पन्ना 20 जुलाई 15/सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर 23 जुलाई को दोपहर बाद 3.00 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बहुविकलांगों को विशेष आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की समीक्षा करेंगे। बैठक में कपिल धारा कूप निर्माण एवं सिंचाई पम्प स्थापना की प्रगति, ग्राम सडक योजना, खेत सडक योजना, ग्रामीण आवास योजना, ग्राम आरोग्य केन्द्र योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने सभी कार्यालय प्रमुखों को विभागीय योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी तथा वर्ष 2014-15 की उपलब्धियों की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जिले में अब तक 276 मि.मी. वर्षा दर्ज
पन्ना 20 जुलाई 15/जिले में एक जून से अब तक कुल 276 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख अरविन्द खरे ने बताया कि इस अवधि में तहसील पन्ना में 330 मि.मी., गुनौर में 396 मि.मी., पवई में 267 मि.मी., शाहनगर मंें 195 मि.मी. तथा अजयगढ में 193 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 158 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 228 मि.मी., गुनौर में 134 मि.मी., पवई में 205 मि.मी, शाहनगर में 147 मि.मी. तथा अजयगढ में 76 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 20 जुलाई को सर्वाधिक 51 मि.मी. वर्षा गुनौर तहसील में दर्ज की गई। 

लेखा प्रशिक्षण एक अगस्त से 

पन्ना 20 जुलाई 15/डाॅ. सी.एम. कनोरिया प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण विद्यालय सागर ने बताया है कि लेखा प्रशिक्षण विद्यालय का 86वां नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र एक अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने आहरण संवितरण अधिकारियों एवं कार्यालय प्रमुखों से नियमित लेखा प्रशिक्षण के लिए लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र पर भरवाकर 15 जुलाई तक लेखा प्रशिक्षण विद्यालय गोपालगंज सागर भेजने का अनुरोध किया है। 

वर्षाजनित रोगों से बचाव की सलाह

पन्ना 20 जुलाई 15 जिले में बारिश प्रारम्भ हो गयी है। तेज वारिश से कई बार पेयजल स्त्रोत दूषित हो जाते हैं। इनके पानी के उपयोग से पीलिया, उल्टीदस्त जैसे संक्रामक रोग फैलते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 डी.एन. गौतम ने आम जनता से दूषित पानी एवं खाद्य पदार्थ का उपयोग न करने तथा वर्षाजनित रोगों से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि वातावरण में नमीं बढ़ जाने तथा अधिक तापमान के कारण रोगों के विषाणु अधिक सक्रिय हो जाते हैं। दूषित पानी एवं भोजन के द्वारा इनका मनुष्यों में संक्रमण होता है। संक्रमण होने पर उल्टीदस्त हैजा, पेचिस, पीलिया,टायफाइड आदि रोगों का प्रकोप होता है। इससे बचाव के लिये साफ पानी का पीने में उपयोग करें। पेयजल स्त्रोत में ब्लीचिंग पावडर तथा लाल दवा डालकर पानी का शुद्धिकरण करें। भोजन में ताजे खाद्य पदार्थो, फल-सब्जी आदि उपयोग करें। पीने के पानी एवं खाद्य पदार्थो को ढककर रखें। भोजन बनाने तथा खाने से पहले एवं शौंच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोयें। संक्रामक रोगों का शिकार होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र अथवा चिकित्सालय जाकर डाक्टर से जाॅंच कराकर उचित दवायें लें। अपने घर तथा परिवेश को साफ-सुथरा रखें। बरसात का पानी घरों के आस-पास जमा न होने दंे। नालियों की नियमित सफाई कराते रहें। आस-पास जमा गन्दे पानी में मच्छर पनपते हैं। मच्छरों से बचाव के लिये सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यही सबसे कारगर उपाय है। बुखार से पीडि़त होने पर खून की जाॅच अवश्य करायें। जाॅच में मलेरिया पाये जाने पर पूरा उपचार करें।

अल्प संख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन आॅनलाईन

पन्ना 20 जुलाई 15/सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्पसख्ंयक कल्याण द्वारा बताया गया कि अल्पसंख्यक कल्याण छात्रवृत्ति चालू शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान जिनमें ऐसे छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है जो अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं उनके आवेदन 25 जुलाई तक सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करा दें। इस शिक्षण सत्र में पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मिन्स के साथ कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी आवेदन आॅनलाईन भरे जाएंगे। 

उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी 28 से

पन्ना 20 जुलाई 15/जिले में लोगों द्वारा एक वर्षीय भूमि का पट्टा प्राप्त कर हीरे की खुदाई की जाती है। इन उथली खदानों से प्राप्त कुल 124 नग हीरो की नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हीरा कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने बताया कि नीलामी 28 जुलाई 31 जुलाई तक की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से एक बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे हीरो की बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 124 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 97.97 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 25 लाख 75 हजार 856 रूपये है। इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। 

नेशनल लोक अदालत 25 जुलाई को

पन्ना 20 जुलाई 15/मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष विषयों पर नेशनल लोक अदालत आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ए.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में 25 जुलाई को विशेष विषय पर नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा लोक अदालत के संबंध में बताया गया है कि लोक अदालत में विद्युत, जल, दूरसंचार तथा लोकोपयोगी विवादों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण कराकर समय, धन आदि की बचत करें। प्रत्येक माह आयोजित मासिक नेशनल लोक अदालत से संबंधित जानकारी के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क किया जा सकता है। 

नवागत क्षेत्र संचालक ने पदभार सम्हाला

pana news
पन्ना 20 जुलाई 15/पन्ना टाईगर रिजर्व में नवागत क्षेत्र संचालक आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार ने विभाग के अधिकारियो से पन्ना टाइग्र रिजर्व के संबंध में जानकारी ली । इस अवसर पर उप संचालक अनुपम सहाय तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। स्थानान्तरित क्षेत्र संचालक आर श्रीनिवास मूर्ति आज नवीन पद भार ग्रहण करने के लिए कार्य मुक्त हो गये।     

कोई टिप्पणी नहीं: