टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (20 जुलाई)

शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर रहें, नीचे रपटों पर चेतावनी बोर्ड लगवायें
  • शत-प्रतिशत जाति प्रमाण बनवायें, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

tikamgarh map
टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। कलेक्टर श्री केदार शर्मा ने निर्देशित किया कि मैदानी अमले को वेतन अब उनके द्वारा दिये गये श्प्रमाण-पत्र स्थापना स्थल पर निर्धारित मुख्यालय पर रह रहे हैंष्ष् और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का स्वयं और परिवार का फार्म जमा कर दिया गया है, तभी देय होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला कोषालय अधिकारी इसे सुनिश्चित करायें। श्री शर्मा ने ये निर्देश आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान दिये। जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा में पाया गया कि अभी काफी फार्म जमा होना शेष है। श्री शर्मा ने सभी फार्म शीघ्र भरवाये जायें ये निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा भरवाये गये फार्माे की समीक्षा कर कहा गया कि सभी विभाग तत्परता से फार्म भरवाकर जमा करवायें। आगामी सप्ताह इसकी समीक्षा की जायेगी। श्री शर्मा ने निर्देशित किया कि अशासकीय शालाओं में पात्रतानुसार सभी विद्याथियों को प्रवेश दिया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई अशासकीय शाला पाठ्य-पुस्तक या गणवेश के विक्रय हेतु किसी विशेष दुकान का निर्धारण करते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश भी दिये। उन्होंने स्कूल बसों में शासन के निर्देशों के तहत वाहन के पीछे दूरभाष नंबर लिखवाने और सभी नार्म्स पूरा करवाने के निर्देश दिये। 

नीचे रपटों पर चेतावनी बोर्ड लगवायें
श्री शर्मा ने सभी सड़क मार्ग से संबधित विभागों से कहा लो लेबल के रपटों तथा पुलों पर चेतावनी बोर्ड और बैरियर लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने नदियांे के डूब क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कंट्रेाल रूम निरंतर कार्यतर रहें।

अतिक्रमण हटवायें
श्री शर्मा ने स्कूल परिसरों का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी शासकीय परिसरों का भी अतिक्रमण हटवाये जाने के लिए कहा। श्री शर्मा ने आवारा पशु मिलने पर संबंधित पशु मालिको पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने पशुओं के उपचार तथा सी.एम.एच.ओ.  को काम्बेट टीम के संबंध में एहतियाती उपाय संबंधी निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, एस.डी.एम. टीकमगढ़ श्री मनोज कुमार ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी श्री एस.के. त्रिपाठी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.के. तिवारी, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती ऋजुता चैहान, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री आर.के. त्रिपाठी, उप पंजीयक श्री बी.पी. रावत, जिला कोषालय अधिकारी श्री के.डी. अहिरवार, जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.डी. साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. देशलहरा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री डी.के. दीक्षित, उप संचालक कृषि श्री आर.पी. गोयल, सहायक संचालक उद्यान श्री एस.के. कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

माह अगस्त का खाद्यान्न आवंटित

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। जिला आपूर्ति अधिकारी टीकमगढ़ ने बताया है कि जिले को माह अगस्त 2015 हेतु शासन से समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पोर्टल पर सत्यापित अन्त्योदय योजना एवं प्राथमिक परिवारों की पात्रता पर्चियांे का गेहूँ 4594987 किलोग्राम, चावल 1260305 किलोग्राम, शक्कर 236127 किलोग्राम तथा नमक 12359 किलोग्राम आवंटन प्राप्त हुआ है। इस आवंटन का जिले की द्वार प्रदाय योजनांतर्गत म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन विकासखंड टीकमगढ़, जतारा, पलेरा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी एवं राजेन्द्र विपणन सहकारी समिति लीड बल्देवगढ़ को शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पहुँचने के लिय पुनरावंटित किया गया है। इसमें टीकमगढ़ विकासखंड के लिये 1010726 किलोग्राम गेहूँ, 264659 किलोग्राम चावल, 54145 किलोग्राम शक्कर, 54021 किलोग्राम नमक-बल्देवगढ़ विकासखंड के लिये 742350 किलोग्राम गेहूँ, 207866 किलोग्राम चावल, 38956 किलोग्राम शक्कर, 38964 किलोग्राम नमक-जतारा विकासखंड के लिये 848330 किलोग्राम गेहूँ, 238576 किलोग्राम चावल, 42317 किलोग्राम शक्कर, 43236 किलोग्राम नमक-पलेरा विकासखंड के लिये 667774 किलोग्राम गेहूँ, 178548 किलोग्राम चावल, 33233 किलोग्राम शक्कर, 33164 किलोग्राम शक्कर, 35737 किलोग्राम नमक-निवाड़ी विकासखंड के लिये 621719 किलोग्राम गेहूँ, 168798 किलोग्राम चावल, 30782 किलोग्राम शक्कर, 30778 किलोग्राम नमक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये आवंटित किया गया हैं। इस आवंटन मंे शासकीय उचित मूल्य दुकानदार अंत्योदय अन्य योजना के छः सदस्य तक के परिवारों को उनकी पात्रता पर्ची पर 25 किलोग्राम गेहूँ, 10 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न एक किलोग्राम नमक, एक किलोग्राम शक्कर एवं 6 से अधिक सदस्यों के परिवारों के अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के लिये 4 किलोग्राम गेहँू, एक किलोग्राम चावल कुल पांच किलोग्राम प्रति सदस्य एवं एक किलोग्राम शक्कर, एक किलोग्राम में गेहूँ, चावल, नमक एक रूपये प्रति किलोग्राम एवं शक्कर 13.50 रूपये के मान से वितरण की जायेगी। द्वार प्रदाय योजनांतर्गत नागरिक आपूर्ति/लीड संस्था बल्देवगढ़ दिनांक 31.7.2015 तक इस सामग्री का उठाव कर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि खाद्यान्न प्राप्त करते समय वे अपना एवं परिवार का आधार नंबर प्रस्तुत करें।

कौशल विकास संबंधी कार्यशाला संपन्न

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र-1 में विश्व कौशल दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरूआत हुई जिसमें प्राचार्य श्री सक्सेना के द्वारा स्कूल में चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में सभी छात्र/छात्राओं तथा अध्यापकों को अवगत कराया। उन्हांेने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2014-15 में कक्षा 9वीं से आईटी एवं सिक्योर्टी पाठ्यक्रम कराया गया इस वर्ष शासन के द्वारा कक्षा 10वीं में लेविल 2 की कक्षायें विधिवत शुरू की जा चुकी हैं तथा 9वीं के लिये विद्यार्थियों की काउंसलिंग शुरू कर दी गई जिसमें सभी 9वीं के छात्र अपनी रूचि के आधार पर आवेदन कर सकते है। इसके बाद व्यवसायिक शिक्षा के नोडल अधिकारी श्री सीके जैन ने छात्रां को बताया कि कौशल के द्वारा सभी छात्र आत्मनिर्भर हो सकते हैं और अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। आईटी शिक्षक श्री विजय तिवारी ने आईटी क्षेत्र में व्यापक संभावना के बारे में बताया तथा सिक्योर्टी शिक्षक श्री हरिनारायण यादव द्वारा वर्तमान में सिक्योर्टी क्षेत्र की संभावना के बारे में छात्रों को अवगत कराया है इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र/छात्रायें तथा स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक 22 को 

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण श्री आर.आर. शुक्ला ने बताया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक 22 जुलाई 2015 को सांय 4 बजे से आयोजित की गई है। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

व्यवसाईयों को डीम्ड अस्सिमेंट की सुविधा

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। वाणिज्यिक कर अधिकारी टीकमगढ़ वृत्त ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग के आदेशानुसार 20 करोड़ रूपये तक के टर्नओवर वाले व्यवसाईयों को वर्ष 2013-14 की अवधि के लिये डीम्ड अस्सिमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यवसाईयों को निर्धारित प्रारूप ’’क’’ ’’ख’’ अथवा ’’ग’’ में आवेदन पत्र संबंधित कर निर्धारक अधिकारी, (जिसके समक्ष वर्ष 2013-14 का कर निर्धारण प्रकरण लंबित है) के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आवेदन प्रस्तुत करने की स्थिति में ऐसे व्यवसाईयों का वर्ष 2013-14 के लिये वेटकर/केंद्रीय विक्रयकर एवं प्रवेशकर अधिनियम के अंतर्गत कर निर्धारण होना मान्य किया जायेगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2015 नियम की गई है। अधिसूचना एवं निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप विभाग की बेवसाईट  पर उपलब्ध है।

25 जुलाई क¨ नेशनल ल¨क अदालत

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा पूरे प्रदेश में 25 जुलाई 2015 क¨ विशेष विषय विद्युत जल-दूरसंचार ल¨क¨पय¨गी विवाद¨ं से संबंधित प्रकरण¨ं की मासिक नेशनल ल¨क अदालत का आय¨जन किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में भी मासिक नेशनल ल¨क अदालत का आय¨जन किया गया है। जिसमें विद्युत जल-दूरसंचार ल¨क¨पय¨गी विवाद¨ं से संबंधित प्रकरण¨ं का निराकरण किया जाएगा। आमजन से अपील है कि इस ल¨क अदालत में न्यायालय में लंबित व पूर्ववाद के अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण¨ं के निराकरण में सहय¨ग प्रदान करने का कष्ट करें।

स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित

टीकमगढ़, 20 जुलाई 2015। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. टीकमगढ़ ने बताया है कि मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे सदस्यों से बैंक ऋण आवेदन आमंत्रित किये जाते है, जो उद्योग, सेवा अथवा व्यवसाय क्षेत्र स्व-रोजगार स्थापित करना चाहते है। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत जिले की राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के माध्यम से इस हेतु 20 हजार रूपये से 10 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा तथा जिस पर म.प्र. शासन से 30 प्रतिशत अधिकतम 2 लाख रूपये मार्जिनमनी देय होगी। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत आवेदक कम से कम 5वीं पास होना आवश्यक होकर 18 से 45 वर्ष हो तथा पूर्व में शासन कि किसी भी योजना में ऋण अथवा अनुदान प्राप्त न किया हो। आवेदक स्थाई जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता अंकसूची, राशनकार्ड, वोटर आई.डी., आधारकार्ड एवं स्वयं के 2 पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहाकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक-59ए से 30 जुलाई 2015 तक कार्यालयीन समय में ऋण आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर जमा कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं: