पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 जुलाई 2015

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 जुलाई)

मामा के दिए सिलाई सेन्टर ने हमें आत्मनिर्भर बनाया कमिश्नर ने किया सिलाई सेन्टर का निरीक्षण 
  • कमिश्नर ने ग्रामीणों से रू-ब-रू हो सुनी समस्याएं

balaghat news
पन्ना 22 जुलाई 15/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 10 मार्च को पन्ना जिले के भ्रमण पर आए थे। ग्राम तारा में कई लडकियों ने उनसे स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्यमंत्री जी ने गांव में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। तारा में 23 मार्च को सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ हुआ। इसमें 30 लडकियों ने सिलाई का प्रशिक्षण दो माह में पूरा किया। जिले के भ्रमण के दौरान कमिश्नर सागर संभाग आर.के. माथुर ने सिलाई सेन्टर का निरीक्षण किया। उसमें उपस्थित लडकियों ने बताया कि मामा शिवराज सिंह चैहान द्वारा दिए गए सिलाई सेन्टर से सिलाई सीखकर हम आत्मनिर्भर बन गए हैं। छोटे स्तर पर कपडे सिलकर आमदनी मिलने लगी है। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त लडकियों वंदना कुशवाहा, शबनम, शहनाज खान, रोशनी, चांदनी, ममता गर्ग ने अपनी सफलता की कहानी को सुनाई। उन्होंने बताया कि सिलाई सीख जाने से हम अपने घर गृहस्थी के काम करने के साथ साथ सिलाई का कार्य भी कर लेते हैं। जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो रही है। उन्होंने ग्राम तारा में चैपाल लगाकर आमजनता की शासन से जुडी रोजमर्रा की समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें। इसके बाद ग्राम घटारी पहुंचकर कपिल धारा कूप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित झल्लू राजपूत ने बताया कि पहले हमारी इस 3 एकड जमीन में 6 से 8 बोरा गेंहू पैदा हो पाता था। अब शासन की योजना के तहत सिंचाई पम्प मिल गया है। सिंचाई होने से इस वर्ष खेत में 22 बोरा गेंहू का उत्पादन हुआ था। इसके अलावा गर्मी में पहली बार प्याज की खेती की गई। प्याज की फसल से 30 हजार रूपये की आमदनी हुई है। कमिश्नर श्री माथुर ने यहां पर ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 96 कुटीरों का निर्माण किया गया है। इन कुटीरों से हमारे सिर को छांव मिल गई है। हम लोगों द्वारा प्राप्त ऋण को चुकाने के लिए नियमित किश्तें जमा कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में हाईस्कूल खोलने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को माध्यमिक शाला के बाद पढाई के लिए अमानगंज जाना पडता है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के ग्राम पवईया में शाला भवनविहीन है। तत्कालीन सरपंच द्वारा राशि आहरित करने के बाद शाला भवन का निर्माण नही कराया गया है। मौके पर उपस्थित कलेक्टर ने एसडीएम गुनौर को राशि की वसूली करने तथा भवन निर्माण तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री माथुर ने गुनौर से महेबा जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि इस मार्ग की सीसी रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। गुनौर महेबा मुख्य मार्ग से सिमरिया ग्राम तक निर्मित सडक का निरीक्षण किया गया। यह सडक मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 72.17 लाख की लागत से बनाई जा रही है। इसके बाद उन्होंने ग्राम हिनौता में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत निर्मित मुख्य मार्ग से सीसी रोड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत ग्राम पटनाकला से टिकरिया तक बनने वाली 81.12 लाख रूपये 2.50 किलो मीटर का निरीक्षण किया। इस सडक के निर्माण में अभिनव प्रयोग किया गया। इस डामरीकृत सडक में डामर के साथ 500 किलो ग्राम अनुपयोगी प्लास्टिक का उपयोग किया गया। इससे 400 किलो डामर की बचत हुई है। डामर की बचत होने से सडक की लागत में कमी आई है। वही अनुपयोगी प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को दूषित होने से बचाया गया। परियोजना प्रबंधक सी.एन. गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत स्वीकृत 10 किलो मीटर लम्बी सडक में भी अनुपयोगी प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद कमिश्नर ने ग्राम सलेहा में चैपाल लगाकर आमजनता की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने ग्राम मानिकपुर में स्कूलों में बनाए गए शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर श्री माथुर के साथ कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान, संयुक्त कमिश्नर विकास राजेश राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर शुक्ला, एसडीएम गुनौर आर.एस. बाकना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुनौर के साथ जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी साथ रहे।            

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आधार कार्ड बनाने दिए निर्देश

पन्ना 22 जुलाई 15/कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से कहा है कि शत प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाए जाने के संबंध मंे समय समय पर निर्देश दिए जाते रहे हैं। समिति गठित कर शत प्रतिशत व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद भी इस कार्य में अपेक्षित प्रगति नही आई है। उन्होंने निर्देश दिए है कि प्रत्येक आधार पंजीयन केन्द्र पर 22 जुलाई से मशीनवार पंजी संधारित की जाए। आधार कार्ड के पंजीयन के समय उस व्यक्ति की पंजी में क्रमांक, व्यक्ति का नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, महिला/पुरूष, जाति, पता ग्राम का नाम सहित एपिक नम्बर, आधार पंजीयन का दिनांक, आधार पंजीयन रसीद का क्रमांक, आधार क्रमांक, रिमार्क आदि की जानकारी अनिवार्यतः भरी जाए। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा 22 जुलाई से संबधित राजस्व अधिकारी से यह सत्यापित कराया जाए कि प्रत्येक आधार केन्द्र पर प्रपत्र एक के प्रारूप में मशीनवार पंजी संधारित कर ली गई है। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र इस कार्यालय को प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि प्रत्येक आधार पंजीयन केन्द्रों की मूलभूत जानकारी प्रपत्र दो में क्रमांक, आधार पंजीयन, केन्द्र का नाम और पता, आधार पंजीयन केन्द्र के संचालनकर्ता का नाम एवं पता, आधार पंजीयन केन्द्र के संचालनकर्ता का मोबाईल नम्बर, आधार पंजीयन केन्द्र में उपलब्ध मशीनों की संख्या, आधार पंजीयन केन्द्र में कार्यरत आपरेटरों, की संख्या, आधार पंजीयन केन्द्र की मशीनों की क्षमता कितनी है, आधार पंजीयन केन्द्र में औसतन प्रतिदिन पंजीकृत आधारों की संख्या, आधार पंजीयन केन्द्र में अभी तक पंजीकृत आधारों की संख्या, रिमार्क आदि जानकारी संकलित की जाए तथा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा संकलित जानकारी 22 जुलाई तक कार्यालय को प्रेषित की जाए। उन्होंनेे निर्देश दिए है कि सभी आधार केन्द्रों के संचालक प्रत्येक दिवस किए गए आधार कार्ड के पंजीयन की जानकारी नोडल अधिकारी आधार प्रमोद पाठक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण पन्ना को एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाईल नम्बर 9425438044 पर प्रतिदिन प्रेषित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुविभाग में प्रतिदिन किए गए आधार पंजीयन के संख्या की जानकारी शहरी विकास अभिकरण के ई-मेल चवकनकंचंददं/उचनतइंदण्हवअण्पद पर प्रतिदिन भेजेंगे। नोडल अधिकारी आधार प्रतिदिन किए गए आधार पंजीयन की केन्द्रवार जानकारी संकलित कर निर्धारित प्रपत्र पर अगले दिवस सुबह 10.30 बजे तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें। 

युक्तियुक्तिकरण के पदस्थापना में संशोधन

पन्ना 22 जुलाई 15/जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान के निर्देशानुसार समस्त संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा हाईस्कूल को निर्देशित किया है कि युक्तियुक्तिकरण के तहत की गई पदस्थापना में संशोधन के संबंध में जिन कर्मचारियों द्वारा अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए हैं उन कर्मचारियों को 24 जुलाई को सुबह 10.30 बजे कार्यालय जिला पंचायत पन्ना में उपस्थित हो। इस आशय की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुल प्राचार्य एवं हाईस्कूल के प्राचार्यो को देते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों में इस आशय की जानकारी दें। 

खनिज राजस्व वसूली लक्ष्य से 221 प्रतिशत से अधिक

पन्ना 22 जुलाई 15/कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित खनिज राजस्व 6.76 करोड के विरूद्ध 14.97 करोड रूपये कर ली गई है। जो निर्धारित लक्ष्य का 221.45 प्रतिशत है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली करने पर सचिव मध्य प्रदेश शासन खनिज साधन विभाग द्वारा सराहना की गई है। जिले में कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में सतत कार्यवाही की जा रही है। 

जिले में अब तक 287.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

पन्ना 22 जुलाई 15/जिले में एक जून से अब तक कुल 287.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख अरविन्द खरे ने बताया कि इस अवधि में तहसील पन्ना में 335.7 मि.मी., गुनौर में 406 मि.मी., पवई में 271 मि.मी., शाहनगर मंें 197.9 मि.मी. तथा अजयगढ में 226.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 217.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 268.5 मि.मी., गुनौर में 152.7 मि.मी., पवई में 286 मि.मी, शाहनगर में 139.8 मि.मी. तथा अजयगढ में 139.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 22 जुलाई को सर्वाधिक 7.4 मि.मी. वर्षा अजयगढ तहसील में दर्ज की गई। 

निःशुल्क कैंसर शिविर 25 जुलाई को

पन्ना 22 जुलाई 15/जिले के कैंसर से प्रभावित तथा संभावित मरीजों की जांच के लिए निःशुल्क शिविर 25 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। शिविर जिला चिकित्सालय पन्ना में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.एन. गौतम ने बताया कि शिविर में मुम्बई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेंढारकर रोगियों की जांच एवं उपचार करेंगे। कैंसर रोग से ग्रस्त सभी रोगी अपने पुराने रिकार्ड, दवाई पर्ची तथा जांच रिपोर्ट के साथ शिविर में शामिल होकर लाभ उठाएं। यदि किसी व्यक्ति को शरीर में असामान्य गांठे, सूजन, मुंह का न खुलना, महिलाओं में बच्चेदानी में गठान, अनियमित तथा अत्याधिक खून का बहना तथा स्तन में गांठ के लक्षण हो तो शिविर में आकर निःशुल्क जांच करा सकते हैं। प्रारंभिक अवस्था में कैंसर का पता लग जाने पर इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय पन्ना में भी कैंसर रोगियों के लिए फालोअप कीमोथैरेपी की सुविधा प्रारंभ हो गई है। 

कमिश्नर आज करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा

पन्ना 22 जुलाई 15/सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर 23 जुलाई को दोपहर बाद 3.00 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बहुविकलांगों को विशेष आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना की समीक्षा करेंगे। बैठक में कपिल धारा कूप निर्माण एवं सिंचाई पम्प स्थापना की प्रगति, ग्राम सडक योजना, खेत सडक योजना, ग्रामीण आवास योजना, ग्राम आरोग्य केन्द्र योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने सभी कार्यालय प्रमुखों को विभागीय योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी तथा वर्ष 2014-15 की उपलब्धियों की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: