‘माननीय’ सांसदों को कैंटीन में पूरा ख्याल रखा जाता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 जुलाई 2015

‘माननीय’ सांसदों को कैंटीन में पूरा ख्याल रखा जाता

  • कैंटीन में 102 तरह के वेरायटी उपलब्ध,तरोजाता फलों की कीमत बाजार भाव पर 
  • साउथ इंडियन थाली 18 रू. में, दही भात और अचार 16 रू. , वेजीटेबल मील 18 रू.में

parliamnet-canteen
गया। सांसद कैंटीन में ‘माननीय’ को सब्सिडी पर खाघ सामग्री मिलता है। आपको मात्र 1 रूपया में 1 चपाती खाने को मिल जाएगा। 2 रूपए में दाल, 3 रूपए में सलाद, 4 रूपए में बोइल्ड एग, 5 रूपए में 1 कप मिल्क, 6 रू. में मशाला डोसा, 8 रू.में खीर, 10 रू. में लेबन राइस, 12 रू. में छोला भटुरा, 14 रू.में शमी कवाब, 16 रू. में चीज सेंडबिच, 17 रू. में वेज चैमिंग, 18 रू. में मटन काटलेट, 19 रू. में लाॅ फैट फ्रूट, 20 रू. में मटन करी, 21 रू.में पनीर टिक्का, 23 रू. में कस्टड वीथ फ्रूट, 25 रू. में फिश फ्राइड वीथ चीफ, 28 रू. में चिकेन स्टू , 29 रू. में चिकेन करी, 31 रू. में तन्दूरी चिकेन, 33 रू. में नन वेजीटेबल मील, 37 रू. में चिकेन मशाला, 41 रू. में पनीर बिरयानी, 51 रू. में चिकेन बिरयानी और 61 रू. में लच थ्री कोर्स का दाम निर्धारित किया गया है। ‘माननीय’ सांसदों को पूरा ख्याल रखा गया है कैंटीन में 102 तरह की वेरायटी सामग्री है। मौसमी फल और जूस बाजार भाव पर उपलब्ध है।

आप कैंटीन में आएंगे, तो आपको यहाँ पर मात्रः 1 रूपया से लेकर 5 रूपए में 36 तरह के खाने वाले समान मिल सकता हैं। विभिन्न तरह के आइटम खाकर आप मजे से पेट भर सकते हंै। सांसदों का कहना है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग आते और जाते रहते हैं। आने वाले लोगों की अभिलाषा रहती है कि सांसद कैंटीन में जाकर भोजन करें। उनके रूतबे के अनुसार ही भोजन करवाया जाता है। चिकेन सैंडविज 6 रू. में, चिकेन स्टू 28 रू. में, चिकेन करी 29 रू. में, चिकेन काटलेट 29 रू.में,,चिकेन तन्दुरी 31 रू. में, चिकेन मशाला 37 रू. में, चिकेन राॅस्ट 41 रू.में,चिल्ली चिकेन 41 में और चिकेन बिरयानी 51 रू. में उपलब्ध है। बेजुबान मुर्गा और मुर्गी को लजीज बनाकर 9 तरह से परोसा जाता है। 

वहीं कैंटीन में आपको 5 तरह का समान मौजूद है जो 1 रू. में मिल जाएगा।इसमें चपाती, पापड़. रूमाली रोटी, ब्रेड स्लाइड और पुरी है। कुछ और जेब ढीली करने पर 6 तरह चीज 2 रूपए में मिल जाएगी। जो काफी मन पंसद हैं। दाल, सादा वड़ा, पुरी और सब्जी, इडली के साथ साबर और चटनी, बोन्डा पटेटो और तंदुरी रोटी। आपको भले ही आम लोगों की बाजार में 3 रूपए में समान नहीं मिले, परन्तु यहाँ पर  5 तरह की सामग्री मिल जाती है। दही , वेज सैडविंस, परौठा ,सलाद  और मिस्सी रोटी में उपलब्ध है। हाँ-हाँ 4 रूपए में उपलब्ध है 15 तरह की सामग्री। राइज बोइल्ड, बोइल्ड एग, पोर्ट में टी, पोर्ट में काॅफी 4,सादा डोसा, एग सैडविंस, ब्रेड पकौड़ा ,बटर ,बिस्कुट ,साबर और चटनी,दाल फ्राई, अप्पम,स्टु वेजीटेबल 4, उप्पमा 100 ग्राम और पोहा 100 ग्राम मिलता है। 3 तरह का समान 5 रूपए में ब्रेड बटर, बोइल्ड वेजीटेबल और मिल्क कप उपलब्ध है। 

इस समय लोक सभा में 543 सदस्य और राज्य सभा में 250 सदस्य हैं। इसमें 443 करोड़पति हैं। राजद, समाजवादी, टीडीपी, टीआरएस, बीजेडी के शतप्रतिशत ‘माननीय’करोड़पति हैं। शिव सेना के 94 फीसदी, बीजेपी के 84 फीसदी, एनसीपी 83 फीसदी, कांग्रेस 80 फीसदी, एआईएडीएमके 78 फीसदी, बीजेडी 70 फीसदी, टीएमसी 62फीसदी और सीपीएम 33 फीसदी ‘माननीय’सदस्य करोड़पति हैं। कांग्रेस के कल्पनाथ राय 206 करोड़, बीजेपी की हेमा मालिनी 178 करोड़,बीजेपी के शत्रुध्न सिन्हा 131 करोड़, एनसीपी की सुप्रिया सुले 113 करोड़ की मालिक हैं। 

ऐसे लोगों को खाने में सरकार सब्सिडी देती है। केन्द्र सरकार के द्वारा 60 करोड़ 70 लाख रूपए की सब्सिडी दी जाती है। लोक सभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को कीमत बढ़ाने और घटाने का अधिकार है। कैंटीन की कीमत में 2010 में बढ़ोतरी की गयी थी। 5 साल के दरम्यान वृद्धि नहीं की गयी है। वहीं अब आम लोगों से एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी गीब इट अप करने को कहा जा रहा है। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: