राजद का बिहार बंद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2015

राजद का बिहार बंद


राजद द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय बंद के चलते दुकानें, शैक्षणिक संस्थान जबरन बंद कराए जाने और कई ट्रेनों का संचालन रोक दिए जाने के कारण आज बिहार में आम जीवन बाधित रहा। राजद के इस बंद को लागू करवाने के लिए हाथों में लाठियां लिए भीड़ सड़कों पर उतर आई थी।


अधिकारियों ने कहा कि राजद द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान दुकानें बंद रहीं। कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को जबरन बंद कराया गया। राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सड़कें बाधित कर दी गईं और वाहनों पर हमले बोले गए।राजद समर्थकों की फौज हाथांे में लाठियां और बेंत लिए हुए थी। इन लोगों को राजधानी के व्यस्ततम मार्गों पर टायर और बांस जलाते हुए देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि समर्थकों ने पटना विश्वविद्यालय के कॉलेजों की कक्षाएं बाधित कीं और कॉलेजों को जबरन बंद कराया।

पूर्वी मध्य रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार राजक ने कहा, ‘‘राज्य में कई जगहों पर बंद समर्थकों द्वारा रेल सेवाओं को बाधित किए जाने की खबरें आ रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को जहानाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया था जबकि हातिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस को पटना जिले में दानियावान के पास रोक दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: