उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी ने कल देर रात पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर के हुये निलंबन को आज सही ठहराते हुये आरोप लगाया कि कुछ नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम कर रहे हैं। सपा ने कहा कि अमिताभ ठाकुर ने अनुशासनहीनता की हद कर दी थी तथा अपनी प्रशासकिय गरिमा और मर्यादा भूल राजनीतिक रंग में रंग गये थे ।
सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां कहा कि भाजपा राज्य के कुछ अधिकारियों को बरगलाने में लगी है। भाजपा कहती है कि उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में विद्रोह जैसे हालात हैं जबकि सच तो यह है कि विपक्ष की यह पार्टी ओछी राजनीति पर उतर आयी है ।भाजपा कुछ अधिकारियों के साथ साठ गांठ कर राज्य सरकार को बदनाम करने तथा जनता में भ्रम फैलाने में लगी है । उन्होंनें कहा कि भाजपा को यह समझ लेना चाहिये कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज रहेगा ।कोई कितना भी बडा अघिकारी या नेता क्यों नहीं हो अनुशासनहीनता और अराजकता सहन नहीं होगी ।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें