आज 33 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए
विदिशा नगरपालिका आम निर्वाचन 2015 के लिए आज सोमवार को कुल 33 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र संबंधित सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष दाखिल किए है। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु एक अभ्यर्थी ने और पार्षद पदों के लिए 32 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है। नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 28 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक का समय नियत है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जुलाई बुधवार की प्रातः साढे़ दस बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 31 जुलाई की दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। सहायक रिटर्निंग आफीसर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु देवचंद/गणपत सिंह (माकपा) ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। विदिशा नगरपालिका के वार्डो के लिए पार्षद पद हेतु सोमवार को सहायक रिटर्निंग आफीसरों के समक्ष जिन अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए है उनमें वार्ड-एक से मोनू पाल, वार्ड-दो से रामश्रीबाई और सुमन ने, वार्ड-तीन से बालमुकुन्द ने, वार्ड-चार से पुष्पलता और ममता ने, वार्ड- पांच से सखीबाई ने, वार्ड-छह से जवाहर सिंह ने, वार्ड-सात से रमेश साहू, वार्ड-नौ से इमरतलाल, धन्नालाल और महेश शर्मा ने, वार्ड-11 से कोमल, संजय और राजेश ने, वार्ड 12 से पूजा ने, वार्ड-14 से मनोज और विवेक कुमार ने, वार्ड-16 से शहजाद खां और राजेश ने, वार्ड-17 से शमीम बानो, वार्ड-18 से माया देवी और पप्पीबाई ने, वार्ड-21 से योगेश, वार्ड-22 से डालचंद ने, वार्ड-26 से प्रमिला ने, वार्ड-27 से हेमलता और सरताज बी, वार्ड-28 से अखिलेश और समीर ने, वार्ड-2़9 से कमला बाई और गायत्री ने, वार्ड-30 से सुशीलाबाई और सपना ने, वार्ड-32 से गजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रेमसिंह उर्फ प्रेमी सिंह और विष्णुप्रसाद ने, वार्ड-35 से रानू सिलावट ने, वार्ड-36 से रवेन्द्र सिंह तोमर ने, वार्ड-37 से सीमा ने, वार्ड-38 से लालाराम, शैलेन्द्र और बलवीर ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
निर्वाचन कंट्रोल रूम संचालित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा के द्वारा विदिशा नगरपालिका के आम निर्वाचन 2015 के सुचारू रूप से संचालन और आमजनों की शिकायते प्राप्ति एवं अनुवीक्षण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। जिसका दूरभाष क्रमांक 07592-230288 है। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु चक्रानुक्रम में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी जिला पंजीयक श्री एके सिंह को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में एक पंजी संधारित की गई है जिसमें शिकायत, संदेशों की प्रविष्टियां की जाएगी और प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारियों को उससे अवगत कराया जाएगा।
कुपोषित गोद लिए बच्चों से सतत सम्पर्क बनाएं रखें-कलेक्टर श्री ओझा
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज टीएल बैठक में अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा जो कुपोषित बच्चें विगत माह में गोद लिए गए थे। उनसे सतत सम्पर्क बनाए रखें ताकि वे शीघ्र ही अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुपोषण से निजात पा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों के बेसहारा वृद्वजनों को समय पर भोजन मुहैया कराया जा सकें। इसके लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से उन्हें संलग्न किया गया है कि भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के 1962 बेसहारा वृद्वजनों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री ओझा ने बैठक में अनुपस्थित नागरिक आपूर्ति निगम के प्रभारी प्रबंधक श्री सलमान भाई को शोकाॅज नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में 96 प्रतिशत बोनी कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें धान की 18 हजार हेक्टेयर में बोनी की गई है। कलेक्टर श्री ओझा ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालक को निर्देश दिए कि जिले के कृषकों को जो कृषि यंत्र प्रदाय किए गए है उनका शीघ्र ही भौतिक सत्यापन कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले में विभिन्न विभागों के साथ-साथ शासकीय स्कूल के भवनों का निर्माण कराया गया है उन्होंने इन भवनों के परिसर में पौधरोपण कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि उत्कृष्ट पौधरोपण करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए हरेक विकासखण्ड के दस-दस स्कूलों का चयन किया जाएगा। टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र, विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश
आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सोमवार को की। कलेक्टर श्री ओझा ने आयोजन के परिपेक्ष्य में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जबावदेंही सौंपी है और उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई है कि सौंपी गई जिम्मेदारी का क्रियान्वयन समय सीमा के पूर्व करना सुनिश्चित करंें। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में चार विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा परेड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का फायनल रिहर्सल का जायजा 13 अगस्त को लिया जाएगा।
पंजीयन उपरांत संचालित करें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बीएल आर्य ने जिले के निजी नर्सिग होम्स, क्लीनिक, पैथालाॅजी एवं एक्स-रे संचालकों से कहा है कि वे अपनी संस्था का आॅन लाइन पंजीयन कराए जाने के उपरांत ही संचालन करें। उपचर्यागृह तथा रूजोपाचार नियमानुसार निजी नर्सिंग होम्स, क्लीनिक, पैथालाॅजी एवं एक्स-रे के संचालन पूर्व अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय, विभाग से पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है। आॅन लाइन पंजीयन ना कराने के पूर्व संचालित करते हुए पूर्व उल्लेखित में से कोई पाया गया तो उनके विरूद्व नर्सिग होम्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। ततसंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों, अवधि में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
जिले में अब तक 494.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 494.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 345.2 मिमी औसत वर्षा हुई थी। 27 जुलाई की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई जिले की औसत वर्षा 2.1 मिमी है। अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर सोमवार की प्रातः दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए बताया है कि विदिशा में पांच मिमी, बासौदा और ग्यारसपुर में क्रमशः दो-दो मिमी, कुरवाई में 2.6 मिमी, लटेरी और गुलाबगंज में क्रमशः एक-एक मिमी और नटेरन में तीन मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सिरोंज में वर्षा नगण्य रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें