जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दो अलग -अलग मामलों में पटना पुलिस ने आज न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पहला आरोप पत्र पटना की कोतवाली थाना पुलिस ने श्री यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ दाखिल किया है। इस मामले में श्री यादव के खिलाफ सैप जवानों के धरना-प्रदर्शन के दौरान डाक बंगला चौराहे पर भड़काऊ भाषण देने का है। घटना 15 जुलाई 2015 की है।
अदालत में दाखिल किये गये दूसरे आरोप पत्र में श्री यादव समेत चालीस लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में श्री यादव समेत अन्य आरोपितों पर डाक बंगला चौराहे पर नजायज मजमा बनाकर आवागमन अवरूद्ध करने और सरकारी आदेश की अवहेलना करने का है। घटना 11 जुलाई की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें