छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त)

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जिम्मेदारी से करें: कलेक्टर

chhatarpur news
छतरपुर/03 अगस्त/आगामी 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की तैयारी जिम्मेदारी पूर्वक करें। यह निर्देष कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का प्रदर्षन किया जाये। उन्होंने अवगत कराया कि इस बार परेड की रिहर्सल पुलिस लाईन स्थित मैदान पर 5 अगस्त से कराई जायेगी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मीसाबंदियों का सम्मान किया जायेगा। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये कार्यालय प्रमुख अधिकारी पहले से ही सीईओ जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की सूची भेज दें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले सायंकालीन कार्यक्रम के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। इसके पूर्व टीएल बैठक में भी उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नाबालिकों को वाहन देने वाले अभिभावकों के हुये चालान

छतरपुर/03 अगस्त/पुलिस कण्ट्रोल रूम में आयोजित बैठक में लोगों की मांग पर पुलिस अधीक्षक ललित षाक्यवार ने यातायात प्रभारी के पी सिंह परिहार को नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने तथा बिना हेल्मेट वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये थे। निर्देष के पालन में यातायात प्रभारी श्री परिहार द्वारा सुबह 7 बजे से पन्ना नाका पर चैंिकंग लगाकर नाबालिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। साथ ही उनको वाहन देने वाले अभिभावकों के विरूद्ध भी कार्यवाही कर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर प्रत्येक से 2-2 हजार रूपये षमन षुल्क वसूल कर कुल 20 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान बिना हेल्मेट वाहन चलाते पाये जाने पर 553 वाहन चालकों के चालान कर 1 लाख 39 हजार 500 रूपये षमन षुल्क वसूल किया गया। नाबालिक वाहन चालकों के अभिभावकों द्वारा बताया गया कि माता द्वारा कोई सामान मंगाने पर बच्चों द्वारा वाहन की मांग की जाती है। वाहन न देने पर बच्चे घर का काम करने से मना कर देते हैं। चेकिंग के दौरान महिला कर्मचारियों की मदद से वाहन से स्कूल या टयूषन जाने वाली नाबालिक छात्राओं पर भी कार्यवाही की गई है। यातायात प्रभारी ने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

चेयरमैन का खजुराहो भ्रमण 6 से 8 अगस्त तक

छतरपुर/03 अगस्त/विष्व मानव अधिकार आयोग एवं राहत केंद्र नई दिल्ली कार्यालय के चेयरमैन सह एडिटर इन चीफ डाॅ. एस के सामी आगामी 6 से 8 अगस्त तक खजुराहो क्षेत्र के भ्रमण करेंगे।      

त्रुटिरहित मतदाता सूची एवं आधार लिंक करने हेतु निर्देष

छतरपुर/03 अगस्त/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने कहा है कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देष्य से आधार नंबर को ईपिक कार्ड से लिंक किया जाना है। इस हेतु जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को पूर्व में आदेष जारी कर आवष्यक निर्देष दिये गये थे, किंतु अभी भी जिले में आधार कार्ड बनाने एवं ईपिक से लिंक करने की प्रगति काफी कम है। अतः कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने ईपिक कार्ड से आधार को लिंक कराये जाने के कार्य को अभियान के तौर पर योजनाबद्ध तरीके से कराने के निर्देष जारी किये हैं।        

निःषक्तजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित करने हेतु षिविर लगेंगे

छतरपुर/03 अगस्त/सामाजिक न्याय विभाग द्वारा स्पर्ष अभियान के तहत चिन्हित निःषक्तजनों को षिविर लगाकर कृत्रिम उपकरण ट्रायसाइकिल, वैषाखी, श्रवण यंत्र एवं बिलाण्ड स्टिक इत्यादि वितरित किये जायेंगे। षिविरों को आयोजन 12 अगस्त से 11 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक होगा। विभाग के उप संचालक आर पी खरे ने बताया कि 12 एवं 13 अगस्त को मेलाग्राउण्ड बिजावर में, 17 एवं 18 अगस्त को जनपद पंचायत कार्यालय बड़ामलहरा में, 20 अगस्त को जनपद पंचायत कार्यालय बक्स्वाहा में, 24 एवं 25 अगस्त को जनपद पंचायत कार्यालय नौगांव में, 27 एवं 28 अगस्त को जनपद पंचायत कार्यालय राजनगर में, 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय लवकुषनगर में, 3 एवं 4 सितम्बर को हायर सेकण्डरी स्कूल बारीगढ़ में तथा 10 एवं 11 सितम्बर को हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक 2 छतरपुर में षिविर लगाकर चिन्हित निःषक्तजनों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया जायेगा।     

कोई टिप्पणी नहीं: