स्वतंत्रता दिवस में आन बान शान से लहराएगा तिरंगा-कलेक्टर
पन्ना 03 अगस्त 15/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने स्वत्रंता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहाॅ कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का दिन है, यह पूरे जिले में गरिमा और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिन पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराएगा। मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा। सभी अधिकारी सौपे गये दायित्व के अनुसार सभी तैयारियां करें। इसमें छोटी- छोटी बातांे का भी पूरा ध्यान रखे। समारोह में लाउड स्पीकर तथा माइक्रोफोन की व्यवस्था अच्छी रखे। समारोह हमें आकर्षक परेड तथा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पूरी तैयारी करें। जिला के साथ- साथ तहसील तथा गा्रम पंचायतो में भी समारोह पूर्वक स्वत्रता दिवस मनाये। सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन करें। कलेक्टर ने कहाॅ की जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड मैदान में प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से प्रारम्भ होगा जिसका समापन पुरूस्कार वितरण से होगा। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण तथा मुख्य नागरपालिका अधिकारी मैदान के समतलीकरण साज सज्जा, मंच तथा पंडाल व्यवस्था करें। वेरीकेटिंग के लिए वन मण्डाधिकारी उपयुक्त बांस और बल्ली 12 अगस्त तक उपलब्ध कराये। एस.डी.एम पन्ना पूरे समारोह की व्यवस्थाओं के प्रभारी होगे। परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम रिर्हसल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी तैयारी कराये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना से भरे गीत शामिल करें। उन्होने कहाॅ कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी तथा कर्मचारियों को स्वत्रता दिवस समारोह में सम्मानित कराये इसके लिए प्रस्ताव 08 अगस्त तक अपर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करे। इसमें कार्यो के विवरण के साथ कर्मचारी के विभागीय जांच न्यायालयीन प्रकरण आदि न होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें सम्मानित कराने की व्यवस्था तहसीलदार पन्ना करेगें इसमें जिला आबकारी अधिकारी उन्हें सहयोग देगे। समारोह स्थल में जनप्रतिनधियों अधिकारियों पत्रकार गणों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता के बैठने की उचित व्यवस्था करे। समारोह का आंमत्रण पत्र समय पर वितरित कराये। प्रमुख व्यक्तियों को एस.डीएम. स्वयं आमत्रित करें। कलेक्टर ने कहाॅ की सभी कार्यालयों में प्रातः 7.30 बजे तक अनिवार्य रूप से ध्वजारोहरण कराये। ध्वजारोहण में ध्वजसंहिता के प्रावधानों का पूरी तरह से पालन करें। राष्ट्रीय ध्वज का नियत समय पर अवरोहण भी करायें। सभी कार्यालयों शालाओं तथा सार्वजानिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण भी करायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक आईपी0 अरजरिया ने बताया कि परेड की रिहर्सल 06 अगस्त से प्रारम्भ होगी। इसमें चुने हुये दल शामिल रहेगें। इसमें शामिल विद्यार्थियों को रक्षित निरीक्षक के मार्गदर्शन में रिहर्सल के लिए नियमित रूप से भेजें। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल खरे ने समारोह के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा, सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाईन में लापरवाही न बरतें-कलेक्टर
पन्ना 03 अगस्त 15/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर शिवनारायण सिंह चैहान ने समय अवधि पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लगातार निर्देशों के बावजूद जनसुनवाई के आवेदन पत्रों के निराकरण की स्थिति में सुधार नही हुआ है। आमजनता बडी उम्मीद के साथ जनसुनवाई में आवेदन देती है। समय सीमा में उसका निराकरण न होने पर उसके मन में शासन के प्रति विश्वास घटता है। जनसुनवाई तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन के आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इनके प्रति बरती गई लापरवाही सहन नही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों ने 19 तथा 20 जुलाई को चलाए गए विशेष अभियान में शानदार कार्य किया। जिससे मतदाता सूची में आधार कार्ड लिंक करने के कार्य में पन्ना जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इस योजना की लक्ष्यपूर्ति के लिए 9 अगस्त को पुनः एक दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। सभी एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके लिए पूरी तैयारी कर लें। इसमें तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर 9 अगस्त को निर्धारित मतदान केन्द्र में तैनात करें। प्रथम चरण के अभियान में जिन मतदान केन्द्रों में कम आवेदन पत्र तैयार कराए गए उन पर विशेष ध्यान दें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण के अभियान में ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है जिनके आधार कार्ड नही बने हैं। सभी एसडीएम प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर इन व्यक्तियों के आधार कार्ड तैयार कराए। प्रतिदिन कम से कम 100 आधार कार्ड एक केन्द्र में दर्ज होना अनिवार्य है। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा पटवारी को तैनात करें। सभी मतदाताओं के आधार कार्ड 30 अगस्त तक मतदाता सूची से लिंक कराए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले की विकेन्द्रीकृत वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। इसके लिए जिला स्तरीय तथा विकासखण्ड स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय में तकनीकी सहायता दल तैनात कर दें। इनके द्वारा आमजनता से प्राप्त सुझाव के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्ययोजना तैयार करें। गत वर्ष वार्षिक कार्ययोजना में जिन कार्यो को शामिल करने के बावजूद उनके कोई कार्यवाही नही की गई थी उन्हें वर्तमान कार्ययोजना में शामिल करें। शासन द्वारा जन्म तथा मृत्यु की प्रत्येक घटना की जानकारी आॅनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इसके लिए आवश्यक प्रबंध करें। अब तक पंजीयन की जो जानकारी उपलब्ध है उसे 10 अगस्त तक आॅनलाईन दर्ज करा दें। इसके लिए जिला योजना अधिकारी यूजर आईडी तथा पासवर्ड की जानकारी प्राप्त कर लें। कलेक्टर ने कहा कि शालाओं में बनाए जा रहे शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करके उसकी सूची 12 अगस्त तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। जाति प्रमाण पत्र के विशेष अभियान के आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत निराकरण करें। उन्होंने अभियान में छूटे हुए विद्यार्थियों की सूची न देने पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों से अतिक्रमण हटाने, मध्यान्ह भोजन के वितरण, सडकों में सुधार, राशि आहरित करने के बावजूद कार्य न करने वाले सरपंच तथा सचिवों से वसूली तथा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अनिल खरे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला, वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा, सभी एसडीएम तथा सभी संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में अब तक 360.9 मि.मी. वर्षा दर्ज, वर्षा से किसानों की उम्मीदें जगी
पन्ना 03 अगस्त 15/जिले में पिछले 15 दिनों से केवल छुटपुट वर्षा हो रही है। इससे सोयाबीन, मक्का, तिल, अरहर जैसे फसलों को तो कोई हानि नही हुई है। लेकिन पर्याप्त और गहरी वर्षा न होने के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। अच्छी वर्षा न होने से धान की रोपाई में देरी हो रही है। पिछले 24 घण्टों में जिले में 50.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। आसमान में लगातार छाए बादलों तथा रूकरूक कर हो रही वर्षा से किसानों की उम्मीदें जाग उठी हैं। यदि वर्षा का क्रम अगले एक दो दिन जारी रहा तो धान की रोपाई में तेजी आएगी। जिले में एक जून से अब तक कुल 360.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख अरविन्द खरे ने बताया कि इस अवधि में तहसील पन्ना में 385.8 मि.मी., गुनौर में 508 मि.मी., पवई में 385 मि.मी., शाहनगर मंें 252 मि.मी. तथा अजयगढ में 273.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 374.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें तहसील पन्ना में 428.8 मि.मी., गुनौर में 330 मि.मी., पवई में 430 मि.मी, शाहनगर में 422 मि.मी. तथा अजयगढ में 259 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 3 अगस्त को सर्वाधिक 85 मि.मी. वर्षा पवई तहसील में दर्ज की गई। इसी दिन पन्ना में 19 मि.मी., गुनौर में 73 मि.मी. तथा अजयगढ में 27 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
कर्मचारियों का डाटावेस प्रस्तुत करने के निर्देश
पन्ना 03 अगस्त 15/जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती विभूति अग्रवाल ने सभी कार्यालय प्रमुखों से उनके अधीन अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटावेस प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि सभी शासकीय सेवकों के एमप्लाई डाटावेस तथा वेतन रिकार्ड डाटावेस की जानकारी दर्ज करके प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। इसके साथ साथ कार्यालय से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पीपीओ की जानकारी दें। कार्यालय द्वारा वेतन देयकों को आॅनलाईन दर्ज करने के लिए उपयोग की जा रही सी.एस.एफ.एम.एस. सेवा तथा इन्टरनेट कनेक्शन की भी जानकारी जुलाई माह के वेतन देयक के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
रेत खदानों की ई-नीलामी 6 अगस्त को
पन्ना 03 अगस्त 15/खनिज विभाग द्वारा रेत खदानों की आॅनलाईन विधि से नीलामी की जा रही है। जिले की 9 रेत खदानों की नीलामी की जाएगी। जिसमें मोहाना नम्बर एक, मझगायं, रामनई, पिपरिया, पुरैना, बडखेराकला, सिघासर, चन्द्रावल क्रमाक एक तथा कैथी खदानें शामिल हैं। इस संबंध में उप संचालक खनिज के.पी. दिनकर ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक ठेकेदार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीयन करा लें। केवल पोर्टल में पंजीकृत ठेकेदारों को ही बोली में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। ठेकेदार को अपना पंजीयन विभाग की बेवसाईट ूूूण्उचमचतवबण्हवअण्पद पर कराए। नीलामी की प्रक्रिया का निःशुल्क प्रशिक्षण भी क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केन्द्रों से दिया जा रहा है। इस संबंध में अन्य जानकारियां राहुल तिवारी मोबाईल नम्बर 9826845258 तथा रिकेश जैन मोबाईल नम्बर 9039745702 से प्राप्त की जा सकती हैं। ई-नीलामी की प्रक्रिया तथा नियमों की जानकारी कार्यालय समय में जिला खनिज कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती हैं।
उमरावन ग्राम के विवस्थापन में जमकर हुई दलाली रिश्वत देने वालो को मिला मुआवजा गरीब, मुआवजा से रह गये बंचित-
पन्ना। पन्ना टाईगर रिजर्व के अन्तर्गत बसे ग्रामिणो को टाईगर रिजर्व द्वारा अन्य स्थानो पर विस्थापन किया गया विस्थापन के नाम पर गरीबो के साथ भारी अन्याय हुआ जहा एक ओर फर्जी एवं दलाल लोगो को मुआवजा दिया गया है वही दुसरी ओर वास्तविक एवं स्थानीय रहवासियो को मुआवजा सें वंचित किया गया है जिसका मुख्य कारण वन विभाग द्वारा कराये गये सर्वे एवं बाटे गये मुआवजा में भी जम कर दलाली का खेल हुआ है ज्ञात हो की केन्द्र शासन द्वारा टाईगर रिजर्व के अन्दर रहने वाले ग्रामिण लोगो को अन्य स्थानो पर बसा कर उन्हंे सभी सुविधाये उपलब्ध कराने तथा जिस गंाव में रह रहे हो उसी के अनुसार जमीन मकान कुआं एवं अन्य सभी सामग्री का मुआवजा देने का प्रावधान था तथा 18 साल उम्र पार कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को परिवार ईकाई मान कर 10 लाख रूपया प्रति व्यक्ति राशि देने के निर्देश थे लेकिन टाईगर रिजर्व के अधिकारीयो द्वारा उमरावन ग्राम के लोगो के साथ भारी भेद-भाव किया गया तथा जिन लोगो को मुआवजा राशि दी गई उक्त राशि सात लाख रूपये के मान से दी गई ओर नही उन्हे अनियत्र स्थान पर जमीन एवं रहने के लिये मकान की व्यव्स्था की गई इस प्रकार से ग्रामिण लोगो के साथ भारी अन्याये किया गया, लोगो ने बताया कि यहा पर सर्वे करने वाले अधिकारीयो ने उन्ही लोगो का मुआवजा बनाया जिन्हांेने कमीशन दिया अनेक लोग तो बाहरी होने के बावजूद मुआवजा राशि दी गई, लेकिन हम गरीब को मुआवजा नही दिया गया रूमा आदिवासी पिता स्वमी दीन उम्र 19 वर्ष, सीता पिता राम चारण वर्षा पिता जहान सिंह धर्मेन्द्र पिता रधुनाथ सिंह मंगल सिंह उर्मिला दिनेश निराशा राम कुवंर पप्पू पिता हर प्रसाद सहित अनेक आदिवासी गरीब मुआवजा से वंचित कर दिये गये इन्हे मुआवजा नही दिया गया है उसके बावजूद वन अमला जल्द से जल्द गंाव खाली कराने के लिये कह रहा है ग्रामिणो ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी धमकी भी दे रहे है यदि जल्द गंाव खाली नही किया तो हाथियो से मकान तोड दिये जायेगे, इस समस्या को लेकर उमरावन ग्राम के लोग कलेक्टर शिव नारायण सिंह चैहान से मिले थे, तांे कलेक्टर द्वारा ग्रामिणो को छः महिना तक ओर रहने की अनुमति दी है। गौर तलब है कि जहां एक ओर स्थानीय गरीब निवासीयो को मुआवजा से बंचित किया जा रहा है वही दूसरी ओर फर्जी निवासीयो को मुआवजा दे दीया गया है बाहरी लोगो को मिला मुआवजा विमला पति शुखलाल निवासी बरबस पुरा, पूरन सिंह पिता डीलन सिंह मोहन निवास, नारायण सिंह पिता डीलन सिंह मोहन निास पन्ना, सहित इस प्रकार के दो दर्जन से अधिक व्यक्ति है, जिनके नाम दूसरे ग्रामो मे दर्ज है तथा वही के निवासी है उसके बावजूद उन्हे मुआवजा राशि दी जा चुकी है
खाकी ने छोडी देश विदेश में अनोखी पहचान बुन्देलखंड क्षेत्र सहित पुरातत्व के है जानकार विदेशी भाषाओं का है अच्छा ज्ञान
पन्ना। आज के समय में पलिस वालो की पहचान डंडा छाप पेशा के रूप मंे की जाती है क्योकी पुलिस वालो को सिफ अपराध एवं अपराधियो के संबंध में ही जानकारी होती है साथ ही पुलिस की नोकरी मंे 24 घन्टे डयटी रहती है इस लिए उन्हे अन्य कामो के लिये समय का आभाव रहता है लेकिन पुलिस में भी कुछ अधिकारी ऐसे होते है जो अपनी पलिस की डयूटी के साथ साथ देश के इतिहास एवं सामाजिक गति विधियो में रूची रखते है जिसके माध्यम से वे सामाज को नयी दिशा दे सके इसी प्रकार के पलिस अधिकारी रहे एस बी सिंह परमार है जो उप निरक्षक की नोकरी के साथ साथ इतिहास एवं पुरातत्व के संबंध में गहरी जानकारी रखते है इस संबंध मे उनके द्वारा पुस्तके भी लिखी जा रही है उनके पास खास कर बुन्देल खंड के पुरा तत्व महत्व एवं खजुराहो के मंन्दिरो के संबंध में विशेष जानकारी है उनके द्वारा खजुराहो में थाना प्रभारी के रूप में भी तीन वर्ष तक नोरी की है उस दौरान उन्होने पुलिस की नोकरी के साथ साथ आने वाले वरिष्ट अतिथियो के साथ गाईड के रूप में भी कार्य किया है श्री परमार को अंगे्रजी जापनी फृान्च सहित अनेक भाषाओ का अच्छा ज्ञान है श्री परमार को खजुराहांे में पदस्थी के दौरान अनेक वरिष्ठ अतिथियो द्वारा प्रसंसा लेख भी उलेखित किये गये है जिनमें मुख्य रूप से राजस्थान के चीफ जस्टिस श्री गुमान सिंह डी जी पी महारास्ट् सहित अनेक वरिष्ट अतिथियो ने उनके द्वारा पुरातत्व के संबंध में दी गई जानकारी के बाद प्रंसनीय बताया है
सोतेला पिता करता रहा अपनी ही मासूम नाबालिक से दुष्कर्म गांव वालो के सहयोग से हुआ मामला दर्ज
पन्ना। जिले के कोतवाली थाना अन्तर्गत ग्राम लालीया निवासी एक सोतेला पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि जगत राज गोड उम्र 40 वर्ष द्वारा अपनी ही 14 वर्षीय सोतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है गंाव वालो के साथ कोतवाली आई लडकी ने ब्यान दर्ज कराते हुये बताया की मेरा पिता मेरे साथ गलत काम करता रहा डंा रिपोर्ट में लगभग छः माह का गर्भ बताया गया है ज्ञात हो की लालिया ग्राम निवासी सन्तोषी गोड का पति पूर्व में खत्म हो गया था तो उसने जगत राज को पति के रूप मे रख लिया था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला कायम कर लिया है
पूर्व सरपंच के आंतक से गांव छोडने के लिये मजबूर है ग्रामवासी पुलिस अधिक्षक से लगाई न्याय की गुहार
डकेतो को संरक्षण दे रहे है पूर्व सरपंच एक सेकडा ग्रामिणो ने लगाया आरोप
पन्ना। जिले के बृजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम रहुनिया निवासी लगभग एक सेकडा ग्रामिण महिलाओ सहित पुलिस अधिक्षक कार्यालय आ कर आवेदन के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुये बताया की साहब हम लोग ग्राम रहुनिया के पूर्व सरपंच खज्जू राजा उर्फ जगदेव सिंह एवं उसके साथियो से भारी परेशान है उन लोगो ने हमारा गंाव में रहना मुशिकिल कर दिया है हम लोग उन लोगो की प्रताडना से गांव छोडने को मजबूर है ग्रामिणो ने आवेदन के माध्यम से बताया की उक्त आरोपी हमारी पुस्तेनी जमीन जबर जस्ती छीन कर कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत कलेक्टर पन्ना को की गई थी उससे उक्त लोग बुराई मान कर आये दिन मार पीट कर रहे है आरोपी गणो के डकेतो से भी संबध है जिन्हे इन्के द्वारा संगरक्षण दिया जाता है तथा धमकी दी जाताी है की तुम लोगो का कत्ल करा देगें आये दिन गांव वालो के साथ मार पीट की जाती है ग्रामिणो ने बताया की खज्जू राजा पूर्व में सरपंच था तथा इस बार चरण सिंह सरपंच बना और उसका समर्थन हमलोगो द्वारा किया गया तो उसकी भी चुनावी रंजिश खज्जू राजा मानता है खज्जू राजा के साथी दिलीप सिंह लाल साहब सुरेन्द्र सिंह चैहन सिंह छोटे सिंह द्वारा आये दिन हम ग्राम वासियो के साथ मार पीठ की जाती है तथा प्रताडित किया जाता है
बृजपुर थाना पुलिस का है संरक्षण - गामिणो ने बृजपुर थाना पुलिस द्वारा आरोपी यो संरंक्षण देने का भी आरांेप लगाया ग्रामिणो का कहना है की उक्त संबंध में अनेको बार बृजपुर थाना में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नही की जाती बृजपुर थाना प्रभारी तथा प्रधान आरक्षको द्वारा आरोपीयो का ही पक्ष लिया जात है फिल हाल पुलिस अधिक्षक द्वारा ग्रामिणो को कार्यवाही का आश्वासन दिया है तथा एस डी ओपी से जाच करा कर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिये है। आवेदन देने वालो में मुख्य रूप से उधम सिंह, प्रीतम सिंह, दद्दू सिंह प्रकाश मिजाजी कुसुम बाई कमलेश बाई सोमवती सहित लगभग एक सेकडा ग्रामिण साथ रहे।
उमरावन ग्राम के विवस्थापन में जमकर हुई दलाली रिश्वत देने वालो को मिला मुआवजा गरीब, मुआवजा से रह गये बंचित-
- दस लाख के स्थान पर साढे सात लाख दिया गया मुआवजा,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें