अमिताभ ठाकुर के निलंबन पर कांग्रेस आयी सपा के समर्थन में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

अमिताभ ठाकुर के निलंबन पर कांग्रेस आयी सपा के समर्थन में

congress-in-favour-to-sp-for-amitabh-thakur-suspension
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आन्दोलन में तीन दिन पहले हुये पुलिस लाठीचार्ज तथा इसके खिलाफ तेज आन्दोलन की घोषणा कर चुकी कांग्रेस आज पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर को निलंबित किये जाने के मामले में आज खुल कर समाजवादी पार्टी सरकार के पक्ष में आ गयी और निलंबित पुलिस अघिकारी के खिलाफ कडी कार्रवाइ्र की मांग की । कानून व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस तीन दिन पहले विधानसभा का घेराव करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचने ही नहीं दिया ।पुलिस ने लाठीचाज्र किया जिसमें सांसद राज बब्बर ,प्रदेश अघ्यक्ष निर्मल खत्री समेत कइ्र नेता घायल हो गये थे ।

कांग्रेस विघायक अनुग्रह नारायण सिंह ने आज विधानसभा में अमिताभ ठाकुर के निलंबन का मामला उठाया तथा पुलिस अघिकारी के खिलाफ कडी कार्रवाइ्र की मांग की ।उन्होंनें कहा कि पुलिस अघिकारी ने सेवा नियमावली का उल्लघंन किया है ।पुलिस अघिकारी ने उच्च नयायालय में एक दर्जन से ज्यादा जनहित याचिका दायर की । श्री सिंह ने कहा कि अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी से लगातार सरकार के खिलाफ बयान दिये हैं ।यहां तक कि विधानसभाघ्यक्ष के खिलाफ भी टिप्पणी की है । उनका व्यवहार सेवा नियमावली के विरूद्ध है । राज्य सरकार ने अमिताभ ठाकुर को पिछले 13 जुलाइ्र को निलंबित कर दिया था । विधानसभा अघ्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि यदि निलंबित अधिकारी ने सभा की अवमानना की है तो उनके खिलाफ नोटिस जारी होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं: