गिरती कानून व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री रघुवर दास जिम्मेदार- प्रदीप बलमुचू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

गिरती कानून व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री रघुवर दास जिम्मेदार- प्रदीप बलमुचू

raghubar-responsible-for-poor-law-and-order-balmunchu
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने राज्य की बिगडती कानून व्यवस्था के लिये मुख्यमंत्री रघुवर दास को जिम्मेदार ठहराया है। श्री बलमुचू ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की राजधानी रांची में दिन दहाड़े डकैती और लूट की घटनायें हो रही है तथा हत्या और अन्य अपराध प्रतिदिन हो रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणायें करने में व्यस्त है लेकिन उन्होंने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने का कोई भी प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर उचित समय पर कार्रवाई होती तो जमशेदपुर में साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते । 

उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने गांव-गांव, पांव-पांव कार्यक्रम में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है लेकिन पार्टी नये उत्साह के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत करेगी ताकि जनता से जुड़े मुद्दे जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक उठाये जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी आला कमान की नजर झारखंड पर है और जल्द ही राज्य के नेताओं को केन्द्र से दिशा निर्देश दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोहरदगा उपचुनाव के लिये उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सलाह कर लेना चाहिये। बिहार को दिये गये विशेष पैकेज पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों का वोट खरीदने का प्रयास कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: