बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय में आग लगी, पीओ की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय में आग लगी, पीओ की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित  बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय में बीते दिन बुधवार को आग लग गयी. हादसे में 28 वर्षीय बैंक पीओ विपुल की दम घुटने से मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विपुल के रूप में हुई है. वह बैंक में पीओ था और करीब आठ महीने पहले उसकी यहां नियुक्ति हुई थी.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमोत्तर) एन. गननसाम्बंदन ने बताया, ‘‘विपुल का शव पहली मंजिल पर निकास और सीढ़ियों के बीच मिला. उसने बाहर निकलने की कोशिश की थी.’’ संदेह है कि विपुल दम घुटने के कारण बेहोश हो गया, क्योंकि पूरी मंजिल और सीढ़ियां धुएं से भरी हुई थीं.

मौर्य एन्क्लेव के केपी ब्लॉक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की पहली मंजिल पर दोपहर दो बजे आग लगी. जल्दी ही आग दूसरी मंजिल पर भी फैल गयी और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया. दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आठ दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का वक्त लगा. बाद में जगह को ठंडा करने की प्रक्रिया शुरू की गयी जो शाम तक चली. आशंका है कि आग शॉट-सर्किट के कारण लगी. आग से पहली मंजिल पर एसी, कम्प्यूटर, फर्नीचर और दस्तावेज जल गए .

पुलिस अधिकारी ने बताया, हादसे के वक्त भवन में करीब 40 लोगों के होने की सूचना है. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 15 लोगों को बाहर निकाला. अन्य लोग पहले ही छतों पर चले गए थे और दीवारें फांद कर या सीढ़ियों से दूसरे भवन में जाकर सुरक्षित बच गए थे. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है

कोई टिप्पणी नहीं: