गिलानी को छोड़ बाकी अलगाववादी रिहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

गिलानी को छोड़ बाकी अलगाववादी रिहा


भारत-पाकिस्तान के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर्स के बीच बातचीत से तीन दिन पहले जम्मू-कश्मीर में तीन घंटे का ड्रामा हुआ। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे कश्मीर के उन सभी बड़े अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था जिन्हें पाकिस्तानी हाई कमीशन ने दावत पर आने का न्योता दिया है। कुछ देर बाद जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक को अरेस्ट भी किया गया। लेकिन दोपहर 12.30 बजे तक राज्य सरकार फैसले से पलट गई। सैयद अली शाह गिलानी को छोड़ बाकी सभी अलगाववादियों को रिहा कर दिया गया। यासीन भी छूट गए।

भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तानी एनएसए सरताज अजीज के बीच 23-24 अगस्त को दिल्ली में बातचीत होनी है। पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने मंगलवार रात कश्मीरी अलगाववादियों को न्योता भेजकर 23 अगस्त को दावत बुलाया। यानी पाकिस्तान उसी दिन कश्मीरी अलगाववादियों से मिलना चाहता है जिस दिन डोभाल की अजीज के साथ मीटिंग होगी।


कोई टिप्पणी नहीं: