गर्लफ्रेंड गीता से शादी रचायेंगे हरभजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2015

गर्लफ्रेंड गीता से शादी रचायेंगे हरभजन

harbhajan-merriage-with-geeta-basra
भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं और अपनी गर्लफ्रेंड तथा बालीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से अक्टूबर में शादी रचा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरभजन अक्टूबर में गीता से शादी करेंगे। जालंधर से 20 किलोमीटर दूर फगवाड़ा में शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि यदि हरभजन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिये राष्ट्रीय टीम में चुना जाता है तो शादी की तारीख बदली जा सकती है।

भारतीय आफ स्पिनर और बालीवुड अभिनेत्री गीता पिछले कई वर्षों से एकसाथ हैं लेकिन अपने संबंधों पर उन्होंने खुलकर कभी बात नहीं की है। हालांकि दोनों ही कई मौकों पर साथ देखे गये हैं। हाल ही फिल्म ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’ में छोटी सी भूमिका भी निभाई थी। प्रमोशन के दौरान इसे लेकर गीता ने कहा था कि जब भी वह शादी करेंगी तो सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करेंगी।

फिलहाल हरभजन श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उनका प्रदर्शन गाले टेस्ट में प्रभावशाली नहीं रहा था और वह 90 रन देकर केवल एक ही विकेट ले सके थे जिसके कारण फिलहाल उन्हें आलोचना झेलनी पड़ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: