झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (02 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (02 अगस्त)

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा झाबुआ को 135 करोड़ रूपये की सौगातें, इंजीनियरिंग कालेज पूर्व राष्ट्रपति स्वण् डॉण्कलाम तथा माडल कालेज पूर्व सांसद स्वण् श्री दिलीप सिंह भूरिया के नाम पर रखने की घोषणा, निरूशुल्क सायकल योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रूपये करने की घोषणा
  • झाबुआ में शहरवासियों के लिये टाऊन हाल व कॉलेज के लिये आडिटोरियम बनाने तथा कालेज में पुस्तकालय के लिये डेढ़ करोड़ देने की घोषणा
  • राणापुर में शासकीय कालेज खोले जानेए झाबुआ तथा राणापुर मण्डियों के विकास के लिये दो करोड़ की घोषणा
  • झाबुआ शहर की सड़क के लिये 10 करोड़ तक की राशि देने की घोषणा

jhabua news
झाबुआ ......मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम तथा झाबुआ के पूर्व सांसद स्वण्श्री दिलीपसिंह भूरिया को श्रृद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में झाबुआ में खोले जाने वाले इंजीनियरिंग कालेज का नाम पूर्व राष्ट्रपति स्वण् एण्पीण्जेण्अब्दुल कलाम तथा माडल कालेज का नाम पूर्व सांसद स्वण्श्री दिलीपसिंह भूरिया के नाम पर रखे जाने तथा विद्यार्थियों के लिये शासन द्वारा संचालित निरूशुल्क सायकल वितरण योजना में राशि 2 हजार 400 रूपये से बढ़ा कर 3 हजार रूपये किये जाने की घोषणा की। वे रविवार को झाबुआ में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित छात्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने इस अवसर पर झाबुआ में  42 करोड़ रूपये की लागत से इंजीनियरिंग कालेज के नवीन भवन तथा 12 करोड़ रूपये की लागत से माडल कालेज के नवीन भवन की आधारशिला भी रखी।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्रीजी ने कुल 135 करोड़ रूपये की लागत के कुल 26 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ताए आदिवासी विकास विभाग के मंत्री श्री ज्ञानसिंहए जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री श्री अंतरसिंह आर्यए विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवालए विधायक पेटलावद श्रीमती निर्मला भूरियाए विधायक थांदला श्री कलसिंह भाबरए विधायक अलिराजपुर श्री नागर सिंह चौहानए  विधायक जोबट श्री माधवसिंह डाबरए विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डाबरए विधायक सरदारपुर श्री वेलसिंह भूरिया भी मंचासीन थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने छात्र सम्मेलन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रदेश में बच्चों की पढ़ाई में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे।  उन्होंने कहा कि बच्चों तुम मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ोंए पढ़ाई के लिये सुविधाओं और व्यवस्थाओं में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  उन्होंने छात्रों से आव्हान किया कि वे अपना लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें तथा पूर्व राष्ट्रपति स्वण्डॉण्कलाम की भांति सपने खुली आँखों से देखें।  उन्होंने कहा कि मैंने दो साल पहले एक सपना यह देखा कि हमारे मध्यप्रदेश के बेटाण्बेटी आईआईटीए मेडिकलए क्लेटएआईएएसए आईपीएस में चयनित हों और खुद का तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।  बेटाण्बेटियों के लिये सरकारी स्कूलों में कोचिंग के साथ ही पढ़ाई के लिये अन्य व्यवस्थाएं की हैं।  आज मध्यप्रदेश के बच्चों ने आईआईटी में पहलाए दूसरा व तीसरा स्थान हासिल कर यह सपना पूरा कर दिया है।  मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों से 140 बच्चें अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आईआईटी में चयनित हुए हैं।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने एक और सपना देखा है कि मध्यप्रदेश के बेटाण्बेटी अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करें।  इसके लिये तीन चीजों की जरूरत होती हैए जिनकी व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।  इनमें पहला तकनीकी जानकारी होना जिसके लिये कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है।  दूसरा उत्पाद की मार्केटिंग और ब्रांडिंग सरकार इसमें भी सहयोग कर रही है।  तीसरा पूंजी की जरूरत होती है इसके लिये राज्य शासन ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित कीं है। जिनमें एक करोड तक की पूंजी की व्यवस्था के साथ ही सरकार द्वारा ऋण ग्यारंटी भी दी जाती है।  मुख्यमंत्री  श्री शिवराजसिंह चौहान  ने क्षेत्रीय विधायक  की मांग पर नर्मदा लिंक  सिंचाई परियोजना का पानी  झाबुआ तक लाये जाने  की भी घोषणा की।  उन्होंने  कहा कि वे एक और सपना  झाबुआ में नर्मदा का पानी लाने का  खुली आँखों से देख रहे हैं और इस सपने को पूरा करने के लिये  यदि नहर से पानी संभव नहीं हुआ तो पाईप लाइन के माध्यम से नर्मदा का पानी झाबुआ तक लाया जाएगा। झाबुआ के राणापुर में नवीन शासकीय कालेज खोले जानेए झाबुआ व राणापुर में कृषि उपज मण्डियों के विकास कार्यों के लिये दो करोड़ रूपयेए झाबुआ शहर में सड़क निर्माण के लिये दस करोड़ रूपयेए झाबुआ में शहर वासियों के लिये टाऊन हॉल तथा कॉलेज के छात्रों के लिये आडीटोरियम निर्माणए कॉलेज में छात्रों के लिये पुस्तकालय भवन व पुस्तकों के लिये कुल डेढ़ करोड़ रूपये तथा देवझीरी में कुण्डएस्टापडेम व घाट निर्माण आदि के लिये 40 लाख रूपये की मंजूरी दिये जाने की घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ताए जिला प्रभारी एवं श्रम मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने भी छात्रों को संबोधित किया।  क्षेत्रीय विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने स्वागत उदबोधन दिया तथा क्षेत्र से संबंधित मांगे रखीं। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पोलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ के ऐसे छात्रों जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम के अंत में आभार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के श्री एसण्केण्जैन ने माना।

पुलिस सेवा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जायेगा आप काम करो में कठिनाई दूर करूगा --मुख्यमंत्री

झाबुआ---- जिले के प्रवास के दौरान आज 2 अगस्त को स्थानीय पेलेस गार्डन झाबुआ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहां कि आप काम करो काम में आने वाली कठिनाई दूर की जायेगी। प्रदेश को परिवार की तरह चलाना है। इसमें आपका सहयोग बहुत जरूरी है। आपका सुख मेरा सुख है। आपकी समस्या मेरी समस्या है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश की साढे 7 करोड जनता मेरा परिवार है। प्रदेश संसार में विकास के मामले में नम्बर वन है। बेटियों के लिए सरकार ने जन्म लेने से अंत तक की योजनाएॅ संचालित की है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति तथा पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अब महिलाओं को पुलिस सेवा में भी आरक्षण दिया जाएगा।  पंचायत सचिव एवं सभी कर्मचारी जनता की चिंता करे, मैं आपकी चिंता करूगा। जैसे जैसे खजाने में पैसा आता जाएगा। वैसे वैसे मै सबको देता जाऊॅगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग के मंत्री श्री ज्ञानसिंह, जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, विधायक झाबुआ श्री शांतिलाल बिलवाल, विधायक पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक थांदला श्री कलसिंह भाबर, विधायक अलिराजपुर श्री नागरसिंह चैहान, विधायक जोबट श्री माधवसिंह डावर, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डावर, विधायक रतलाम शहरी श्री चैतन्य कश्यप, विधायक सरदारपुर श्री वेलसिंह भूरिया भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में सहायक सचिव संघ, सचिव संघ, सरपंच संघ, गुरूजी संघ, आंगनवाडी संघ, अध्यापक संघ, पेंशनर संघ, सफाईकर्मी संघ एवं रोजागार गांरटी संघ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन भी सौपे

हैलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी

झाबुआ---मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के झाबुआ में हैलीपेड पर आने पर संभाग कमिश्नर श्री संजय दुबे, आई.जी. श्री विपिन माहेश्वरी, कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी की।

बिना ज्ञान के मनुष्य पशु समान हे:स्वमी प्रणवानंद जी

jhabua news
पारा---गुरु पुर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष मे गुरु पाद पुजन का आयोजन धर्म रक्षक द्वारा शनिचार को पारा पंचायत के मांगलिक भवन मे किया गया। आयोजन मे  पधारे  परम श्रद्धेय गुरुदेव आचार्य 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद जी सरस्वती महाराज वृन्दावन ने अपने गुरु भक्तो पर अमृतवाणी की वर्षा कर गुरु की महत्ता बताते हुए कहा की गुरु पुर्णिमा का दिन मंत्र दिक्षा का दिन हे जीवन मे गुरु का महत्वपुर्ण स्थान हे गुरु तत्व ज्ञान हे बिना ज्ञान के मनुष्य पशु समान हे आहार, निंद्रा,भय व मेथुन पशुओ व मनुष्य मे ऐक समान हे केवल ज्ञान ही मनुष्य को पशु से अलग करता हे ज्ञान के कारण ही मनुष्य जिवन सार्थक हे ज्ञान के साथ ही मनुष्य का निर्माण आरंभ होजाता हे। कां्िरत का मतलब रक्त क्रंाति नही कां्रति का मतलब सोये हुए राष्ट्रकी चेतना को जागृत करना हे पर बिना ज्ञान के कां्िरत संभव नही कां्रति का सूुत्र ही ज्ञान हे इसलिए ज्ञान शिक्षा महत्व पुर्ण हे।शिक्षा के लिए गुरु का होना बहुत जरुरी हे। पाश्वीक मनोवृतीयो पर अंकुश लगा कर देवीय उर्जा मे परिर्वतित करने वाला केवल गुरु ही हे। एक अन्य प्रसंग के दोरान स्वामी जी ने कहा कि व्यक्ती जीतना बुद्धिमान होता हे उतना ही असमर्थ भी आदमी प्रकृति मे सबसे कमजोर प्राणी हे जिसके जन्म लेते ही माता पिता उसके गुरु होते पर प्रकृती अपनी गुरु आप हे। हिन्दु धर्म पर अपनी व्याख्या देते हुए स्वामी प्रणवानंद जी ने कहा की हिन्दु अपने धर्म की रक्षा स्वयं करता हे 1000 वर्ष तक गुलाम रहने के बाद भी हिन्दु धर्म को कोई भी आकं्राता हीला नही पाया क्यो की हिन्दुओ मे संत होते हे हिन्दुओ संत किसी को बनाया नही जाता संत आदमी अपने आचरण से बनता हे जबकी अन्या धर्मो मे संत बनाने की घोषणा की किजाती है।धर्म सभा मे उपस्थित क्षंेत्रिय संत कानुजी महाराज सेमलीया ने कहा की गुरु  के बिना आत्मा उद्धार संभव नही प्रेम का भाव ही गुरु हे व गुरु के हृदय मे भगवान का वास होता हे। इससे पुर्व दोनो ही गुरु ने राधा कुष्ण व भोलेनाथ के चित्रो पर पुष्पमाला अर्पित कर व दिप प्रज्वलीत कर कार्य क्रम की शुरुआत कि पश्चात नगर के  गुरु भक्तो ने गुरु देव को पुष्पमाला भेट कर पाद पुजा कर आरती उतारी। धर्म सभा की समाप्ती के पश्चात गुरु पाद पुतन का सिलसीला चला उपस्थिित सभी सेकडो गुरु भक्तो ने गुरु पुजन किया वही पुज्य गुरुदेव ने अपने भक्तो को भगवान श्रीकृष्ण की की छोटी छोटी तस्वीर भेंट कर प्रसादी भी वितरीत की। इस अवसर पर धर्म रक्षक प्रमुख वालसिह मसानिया,शुभम सोनी,मनोहर सिह डोडीया,विरेन्द्र चोहान,सुरेश कोठारी,शेलेन्द्र राठोर, शंकरलाल गेहलोत,गोविन्द सोनी,रामसिह मेडा,राजा सरतलीया,अमरसिह कटारा,विजेन्द्र बघेल,सुनिल बारीया,राजेश डावर,उमेश डामोर सहीत सेकडो गुरु भक्त उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: