श्रीनगर में सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

श्रीनगर में सुरक्षाबलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने के आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए आज व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके तहत सभी वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई। सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी कर वाहनों और पैदल जा रहे लोगों की तलाशी ली। सचिवालय से आधा किलोमीटर दूर बटमालू पर अग्निशमन एवं आपात सेवा के मुख्यालय के समीप भी नाकेबंदी कर तलाशी ली गई।

राज्य के बाहर से आ रहे वाहनों विशेषकर कैब की तलाशी ली गई और उनका पहचान पत्र जांचने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई। तिपहिए और दुपहिए वाहनों को भी रोककर तलाशी ली गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हालांंकि किसी भी क्षेत्र में आतंकवादी हमले की कोई सटीक सूचना नहीं है लेकिन सुरक्षाबलों को पैदल और रात में गश्त तेज करने के लिए कहा गया है ताकि शहर में अराजकता पैदा करने के लिए हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के आतंकवादियों की किसी भी योजना को विफल किया जा सके।

पट्टन घटना के बाद यह ताजा आदेश जारी किए गए है जहां एक नाकाबंदी पर गाड़ी में सवार आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें तीन पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: