आलीराजपुर विधायक नागरसिंह चैहान का सम्मान कल्लीपुरा फाॅर्म हाउस पर भाजपा नेताओं द्वारा किया
झाबुआ---आलीराजपुर क्षैत्र के लोकप्रिय विधायक नागरसिंह चैहान के 38 वें जन्मदिवस के अवसर पर उनका सम्मान करने हेतु कल्लीपुरा फाॅर्म हाउस पर चुन्नु शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोबट विधायक माधौसिंह डावर, पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, थांदला विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा नेतागण सर्वश्री दौलत भावसार, ओम शर्मा, ओ पी राय, संजय श्रीवास, जितेन्द्र पटेल, गणेष प्रजापत, पुरूषोत्तम प्रजापत, औद्योगिक इकाई के अध्यक्ष प्रफुल्ल गादिया, मेगजी अमलियार, पार्षदगण कमलेष मचार, सुनिल शर्मा, पप्पू कटकानी, लाखन सोलंकी, अजय पोरवाल, रामचंद्र भाबर, रमसू पारगी, दिलीप कुषवाह सहित राजवाडा मित्र मंडल के समस्त सदस्यगण इस अवसर पर उपस्थित थे। आलीराजपुर विधायक नागरसिंह के सम्मान में इस अवसर पर केक भी काटा गया। सम्मान के अवसर पर चैहान ने बोलते हुए कहा कि आप सबका स्नेह और आर्षीवाद इसे तरह बना रहे और मैं जनता की सेवा करता रहूं। सम्मान समारोह आयोजित करने पर उद्योगपति ब्रजेष ( चुन्न ) शर्मा के प्रति कृतज्ञता भेंट की। इस अवसर पर माधौसिंह डावर ने कहा कि हम आने वाले पांच साल तक नागरसिंह का सम्मान समारोह एवं जन्मदिन मनाते रहे। पेटलावद विधायक ने इस अवसर पर केक काटकर नागरसिंह चैहान को केक खिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पुष्पमाला पहनाकर नागरसिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन भी किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
झाबुआ---भाजपा के प्रदेष संगठन महामंत्री अरविंद मेनन के निर्देष पर सम्पूर्ण झाबुआ जिले के मतदान व सेक्टर केन्द्र पर मंगलवार व षनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्देष दिया गया था। उस निर्देष के तहत वार्ड क्र. 10, 11 व 12 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर महामंत्री कीर्ति भावसार, नगर उपाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, भाजपा प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार की उपस्थिति में स्थानीय जेल बगीचे के बालाजी हनुमान परिसर में भाजपा कार्यकर्ता व जनता को आमंत्रित कर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा के पष्चात उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता, जनता जनार्दन व भक्तों को भाजपा की तरफ से चने व चारोली दाने की प्रसादी वितरणी भी गई। इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया को अपना वर्जन देते हुए भाजपा कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता व जनता के लिये भाजपा का यह अभिनव कार्यक्रम है जिसकी नगर में षुरूआत की जा चुकी है इसी प्रकार नगर के प्रत्येक सेक्टर केन्द्र व मतदान केन्द्रो पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी नगर महामंत्री कीर्ति भावसार ने दी।
31 माह का एरियर किष्तों में भी लेने का पेंषनर तैेयार- मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
- पेंषनर्स पंचायत बुलाने का किया गया निवेदन
झाबुआ---जिला पेंषनर एसोसिएषन द्वारा प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के झाबुआ आगमन पर संगठन के जिलाअध्यक्ष रतनसिंह राठौर एवं प्रचार मंत्री राजेन्द्रकुमार सोनी द्वारा प्रदेष के पेंषनरों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिये स्थानीय पैलेस गार्डन में आयोजित पंचायत सम्मेलन के दौरान ज्ञापन प्रस्तुत करकें मांगों के निराकरण की मांग की गई । ज्ञापन के अनुसार विभिन्न पेंषनर्स संगठनों से बरसों से लम्बित मांगों के लिये समय समय पर धरना,ज्ञापन आदि के माध्यम से प्रदेष सरकार का ध्यान आकर्षिक किया गया है किन्तु सारे प्रयास विफल सिद्ध हुए हे । फलतजः प्रदेष के लगभग 3 लजाख पेंषनरों एवं उनके आश्रितों में व्यापक असंतोष है । ज्ञापन मे मुख्यमंत्री से मांग की गई कि मध्यप्रदेष राजपत्र दिनांक 10 सितम्बर 2008 में प्रकाषित संकल्प के अनुसार जनवरी 2006 से पूर्व सेवा निवृतों को 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक कुल 32 माह की एरीयर राषिका भुगतान नही किया गया है । यदि सरकार एक मुष्त एरियर की राषि प्रदान करने में असमर्थ हो तो उक्त राषि किष्तों में भुगतान के लियेभी पेंषनर सहमत है । ज्ञापन में वर्तमान न्यूनतम पेंषन 3025 से बढा कर 3500 निर्धारित करने का अनुरोध किया गया ।ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूर्व में वृद्धजनों की भोपाल में पंचायत बुलाई गई थी तब आष्वस्त किया गया था कि पेंषनरों की पंचायत भी शीघ्र बुलाई जावेगी अतः आवष्वासनानुसार पेंषनरों की भी पंचायत शीघ्र बुलवाई जावे । श्री राठौर ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन देते समय यह वचन दोहराया कि 32 माह के एरीयर की रकम को सभी पेंषनर किष्तों में भी भुगतान लेने को तैयार है, मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर प्रभावी कार्यवाही करने का आष्वासन भी दिया ।
जिला कांग्रेस द्वारा की गई ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्तियां
झाबुआ ----जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निद्रेशानुसार व पूर्वकेन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने शहर एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों की नियुक्त की । जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट एवं आचार्य नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि-
झाबुआ नगर अध्यक्ष - देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री
झाबुआ ग्रामीण - हेमचंद्र डामोर
रानापुर शहर - वेभव अग्रवाल
रानापुर ग्रामीण - कैलाश डामोर
रामा ब्लाॅक - फतेसिंह रालु भाबर
पारा ब्लाॅक - रतन सिंह खेमता डामोर
झकनावदा ब्लाॅक - अयादीन पटेल
पेटलावद शहर - सुरेश मुथा
पेटलावद ग्रामीण - मन्नालाल हामड़
की नियुक्तियां की गई है तथा इनसे अपेक्षा की गई है कि अपने-अपने क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाये जाने में पूर्ण योगदान देंवे। तथा जिला कांग्रेस को विश्वास है कि वे सब पूर्ण लगन निष्ठा एवं सक्रियता के साथ इस पद का निर्वहन करेंगे। साथ ही समय-समय पर ब्लाॅक/शहर कांगे्रस संगठन की गतिविधियांे से जिला कांगेस कमेटी को अवश्य अवगत कराते रहेंगे। श्री भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल काॅलोनी स्थित अपने निवाास पर रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद श्री कांतिलाल भूरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलालजी पडियार एवं युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया आदि की उपस्थिति में उन्हे नियुक्ति पत्र सोंपे गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, सेवादल संगठक राजेश भट्ट, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंग डामोर, प्रकाश राका, चंदुभाई पडियार, कांग्रेस नेता यामीन शेख, अग्निनारायण सिंह राठौर, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, पारसिंग डिंडोर, कांग्रेस नेता गोपाल सोनी, बाबूलाल काग, जितेन्द्र राठौर, प्रदीपसिंह तारखेडी आदि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री आर्य 04 अगस्त को श्रम सम्मेलन को संबोधित करेगे
झाबुआ---जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम मंत्री म.प्र. शासन श्री अंतरसिंह आर्य 03 एवं 04 अगस्त को झाबुआ जिले के भ्रमण पर रहेगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री आर्य 03 अगस्त को सायं 7.00 बजे झाबुआ पहुचकर रात्रि विश्राम करेगे। अगले दिन 04 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे शहीद चंन्द्र शेखर आजाद महाविद्यालय खेल मैदान पर आयोजित श्रमिक सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेगे एवं 04.00 बजेे झाबुआ से रतलाम के लिये प्रस्थान करेगे।
स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी विभागों को दायित्व सौंपे, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी संबंधी बैठक संपन्न
झाबुआ --- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष झाबुआ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों से संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने की। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए दायित्व सौंपे गये। बैठक में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान झाबुआ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में प्रभात फेरी समय पर करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं सभी प्राचार्यो, प्रधानाध्यापकों को दायित्व सौपा गया। समारोह स्थल की तैयारी का कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग,नगरपालिका एवं फारेस्ट विभाग को निर्देषित किया गया। समारोह स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरपालिका को सौपा गया। समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था का कार्य एस.डी.एम.झाबुआ को सौपा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन एक समिति द्वारा किया जाएगा। समिति को निर्देषित किया गया है,कि ऐसे ही कार्यक्रमों का चयन किया जाये जो कि राश्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्षित करे। समारोह के लिये अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को पुलिस लाईन में आयोजित की जाएगी जिसमें सभी सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यालय प्रमुख 15 अगस्त की रात्रि को षासकीय कार्यालयों पर विद्युत व्यवस्था करे एवं राश्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराये। ध्वज को सूर्यास्त होने से पूर्व पूर्ण सम्मान के साथ उतरवाये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्जुनसिंह डावर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या तीन दिवस में हल करे --कलेक्टर
- समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
झाबुआ----कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने जिला चिकित्सालय में पेयजल की समस्या एवं साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। जिला चिकित्सालय की पेयजल व्यवस्था तीन दिवस में सुचारू करने के लिए सिविल सर्जन एवं ई.ई.पीएचई को निर्देशित किया। अस्पताल की गंदगी पर नाराजगी जाहिर की एवं सफाई व्यवस्था ठीक नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त कर ब्लेक लिस्टेड करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिये। टी.एल.बैठक के प्रकरणो पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं करने पर एसडीओ फारेस्ट के विरूद्ध शासन को लिखने के लिए निर्देश दिये। पाॅलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए सभी एसडीएम को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
नोडल अधिकारी के साथ खाद्यान्न पर्ची की समीक्षा करे
जिले की हर ग्राम पंचायत में सभी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा। सभी एसडीएम अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करे कि किसी भी गाॅव में एक भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न /पात्रता पर्ची से वंचित ना रहे। उक्त निर्देश आज 3 अगस्त को कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में विभागवार लंबित समयावधि पत्र जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन जाति प्रमाण-पत्र के प्रकरणो की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्जुनसिंह डावर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विकेन्द्रीकृत जिला योजना 2016-17 ग्राम मास्टर प्लान, के क्रियान्वयन संबंधी प्रशिक्षण संपन्न
झाबुआ---विकेन्द्रीकृत जिला योजना 2016-17 ग्राम मास्टर प्लान के क्रियान्वयन संबंधी प्रशिक्षण आज 3 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी जिला योजना अधिकारी ने पावर पाइंट के माध्यम से दी। विभागीय अधिकारियों को बताया गया कि विकेन्द्रीकृत योजना के तहत विगत वर्षो में बनाई गई योजना में लिये गये कार्यो को ही प्राथमिकता से करवाये। यदि गांव की आवश्यकता को देखते हुए कोई नया काम लिया जाता है तो उसे पहले योजना में शामिल करवाने के बाद ही स्वीकृत करे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को योजना विभाग का आईडी पासवर्ड अलग से दिया गया है। विभागीय अधिकारी पर क्लिक करने के बाद सेक्शन में क्लिक करे। उसके बाद जिस वर्ष हेतु रिस्पोंस प्लान बनाया जा रहा है उसका चयन कर योजनावार ओपन होगा। इस प्रकार विभागीय अधिकारी योजना के स्वीकृति एवं अन्य जानकारी देख सकते है। प्रशिक्षण कार्यशाला में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
छेडछाड कर की अशलील हरकते
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि वह दैनिक भास्कर की गाडी में बैठकर सब्जी खरीदने सब्जी मंडी थांदला जा रही थी। आरोपी महेन्द्र पिता कमलसिंह ठाकुर, निवासी इंदौर ने अकेली देखकर गाडी नाले के पास ले गया व छेडछाड कर अष्लील हरकते की, विरोध करने पर मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 166/15, धारा 354,323,506 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें