बाल उत्पीड़न के खिलाफ असम सरकार के कदम सराहनीय: सत्यार्थी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 20 अगस्त 2015

बाल उत्पीड़न के खिलाफ असम सरकार के कदम सराहनीय: सत्यार्थी

kailash-satyarthi-appriciate-assam-governemtn
नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बाल उत्पीड़न और तस्करी के मुद्दे पर अपने सुझावों पर अमल करने के लिए आज असम की सरकार की तारीफ की। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन(केएससीएफ) ने आज बयान जारी कर कहा, “केएससीएफ मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली असम की सरकार को राज्य में बाल उत्पीड़न के विभिन्न प्रकारों को रोकने के लिए अपने संस्थापक के सुझावों पर अमल करने के लिए धन्यवाद देती है। केएससीएफ राज्य सरकार द्वारा घोषित मुहिमों पर मिलकर काम करेगी।”

श्री सत्यार्थी ने कहा, “मैं बाल तस्करी और बाल उत्पीड़न के खिलाफ सक्रिय सहयोग के लिए श्री गोगोई और राज्य सरकार की सराहना करता हूँ। अनियमित नौकरी एजेंसियों के कारण बाल तस्करी में बढ़ोत्तरी हो रही है और इस पर त्वरित ध्यान दिये जाने की जरूरत है। असम सरकार ने इस घाेषणा से अन्य राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

उल्लेखनीय है कि श्री सत्यार्थी ने श्री गोगोई से मिलकर इस मुद्दे पर त्वरित कदम उठाने की अपील की थी, जिसके बाद श्री गोगोई ने 17 अगस्त को एक बैठक में संबंधित विभागों को बाल एवं महिला तस्करी रोकने, बच्चों को गैर-कानूनी तरीके से नौकरी पर रखने, बाल विवाह रोकने और बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को रोकने के लिए यथासंभव कदम उठाने का निर्देश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: