जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज नयी दिल्ली में हवाईअड्डे पर की गयी गयी डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी(डीएफपी) के प्रमुख शबीर अहमद शाह की गिरफ्तारी को‘ मुफ्ती -मोदी जुगलबंदी ’की योजना का नतीजा बताया है। श्री अब्दुल्ला ने ट्वीट किया,“ यह गिरफ्तारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज की अलगाववादी नेता से होने वाली मुलाकात को रोकने के लिए की गयी है। ”
इसी बीच विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि नयी दिल्ली पहुंचते ही गिरफ्तार किये गये शाह काे दक्षिण दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में डीएफपी के अन्य नेता मोहम्मद अब्दुल्ला तारी के साथ नजरबंद रखा गया है। गेस्ट हाउस के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। शाह को आज सुबह ही नजरबंद से रिहा किया गया था। श्री अब्दुल्ला ने कटाक्ष करते हुए लिखा है ,“ मुफ्ती -मोदी जुगलबंदी। पहले मैं गिरफ्तार करता हूं, उसके बाद तुम गिरफ्तार करो और फिर हम दोनों मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि ये बातचीत न हो पाये। वाह ।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें