मंत्रियों का इस्तीफा के बिना नहीं चल सकती संसद: सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

मंत्रियों का इस्तीफा के बिना नहीं चल सकती संसद: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज स्पष्ट कर दिया कि ललित मोदी प्रकरण और व्यापम घोटाले से जुडे मंत्रियों के इस्तीफे बिना संसद का कार्य सुचारू रूप ने नहीं चल सकता।

गांधी ने संसद भवन में पार्टी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ ऐसे पर्याप्त सबूत हैं, जिनके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनसे इस्तीफे लेनी चाहिए। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि जब तक आरोपी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती संसद में कोई भी कार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि संसद में संख्या बल के कारण इस सरकार में जिम्मेदारी की बजाए अंहकार आ गया है। संसद में बहुमत का मतलब मनमानी करने का लाइसेंस नहीं है। सरकार संसदीय परंपरा की परवाह किए बिना अध्यादेश लाकर काम चला रही है। विधेयकों को स्थायी समितियों को नहीं भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: