27 आरोपी वाउण्डओवर
विदिशा नगरपालिका निर्वाचन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न अपराधो में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सघन कार्यवाही की गई है। विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने विभिन्न अपराधो में लिप्त आरोपियों के विरूद्व इश्तगासा न्यायालय में प्रस्तुत करने के फलस्वरूप उनके खिलाफ वाउण्डओवर (बंद पत्र) की कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए है। एसडीएम श्री अहिरवार ने संबंधित आरोपियो को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से अशांति फैलाई जाती है तो उनके खिलाफ जेल भेजने की कार्यवाही के साथ-साथ बंधपत्र में उल्लेख राशि भी वसूली जाएगी। कोतवाली एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी की अनुशंसा पर जिन 27 आरोपियों के खिलाफ वाउण्डओवर की कार्यवाही की गई है उनमें राशि के बंधपत्र की जानकारी इस प्रकार से है। जिन अपराधियों के विरूद्व एक लाख रूपए राशि के बंध पत्र निष्पादित किए गए है उनमें मेघदूत टाकिज के पास निवासरत राकेश उर्फ सड़ी, रंगियापुरा निवासी नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार, डंडापुरा के निहाल सिंह राजपूत और आमिर उर्फ आईया, रीठा फाटक के धनीराम, ढलकपुरा के रिंकू महावर, ब्राईट केरियर स्कूल के पास निवासरत मनोज अहिरवार, बैस दरवाजा क्षेत्र के राजू उर्फ राजकुमार और जाहिद उर्फ पुईया, तोपपुरा के कमल सरदार, ढलकपुरा के पवन खटीक मोहनगिरी के पवन वाल्मीकी, कार्तिक चैक के हेमंत शर्मा शामिल है। पचास हजार की राशि वाउण्डओवर जिन आरोपियों पर आरोपित किए गए है उनमें किले अन्दर के एजाज उर्फ चम्पतिया, काछीकुंआ क्षेत्र के मंजु उर्फ मनोज, डंडापुरा के चीनी उर्फ नयन दुबे, बस स्टेण्ड क्षेत्र के वरूण तिवारी, तोपपुरा के दीपक यादव, मनोहर टाकिज क्षेत्र के विजय कुशवाह, किले अन्दर के विजय राजपूत, ढलकपुरा के सूरज दांगी, लुहांगी के केशव राठौर और ग्राम बराखेडा के प्रद्युमन सिंह यादव शामिल है इसके अलावा तीस हजार रूपए के बंधपत्र आरोपियों के नाम इस प्रकार से है। लुहांगीपुरा के शंकर अहिरवार, राजपूत कालोनी के शंभू सिंह राजपूत, लुहांगी के अमर सिंह वाल्मीकी शामिल है।
कृषि क्रांति रथ की उपलब्धियों का परीक्षण होगा-कलेक्टर श्री ओझा
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने आज टीएल बैठक में कहा कि विगत माह जिले के ग्रामों में भ्रमणित कृषि क्रांति रथ की उपलब्धियों का परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासकर जिन ग्रामों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकियों के अलावा उन्नत बीज बोने और उद्यानिकी फसलों की और रूझान बढाने के प्रयास किए गए है जिसके परिणामों का जायजा लिया जाएगा। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान कही भी जिले में माहमारी जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए संबंधित विभागीय अमला पहले से सचेत होकर दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने खासकर स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण संबंधी कार्य नियमित किए जाए। उन्होंने आरोग्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में मौसमी बीमारियों में दी जाने वाली दवाईयों का भण्डारण कराने की समझाईंश दी। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले में 85 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे है किन्तु जन्म पंजीयन आॅन लाइन दर्ज नही किए जा रहे है। उन्होंने असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि शासन द्वारा इसके लिए पृथक से बेवसाइट संचालित की है अतः सभी ऐसे अस्पताल जहां संस्थागत प्रसव किए जाते है उनका रिकार्ड अतिशीघ्र आॅन लाइन दर्ज किया जाए।टीएल बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मानव अधिकार आयोग, पीजी सेल, समाधान आॅन लाइन और जन शिकायत निवारण के प्राप्त आवेदनों पर अब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाहियों की बिन्दुवार जानकारियां प्रस्तुत की गई। कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
उड़नदस्ता दल गठित
विदिशा नगरपालिका निर्वाचन की प्रक्रिया अवधि में कानून एवं व्यवस्थाएं बनाएं रखने और आदर्श आचरण संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार के द्वारा उड़नदस्तो का गठन किया गया है। उड़नदस्ते दल को उन्होंने लिखित निर्देश प्रसारित किए है कि प्रतिदिन की जानकारी से जिला कोषालय अधिकारी को अवगत कराएं। उड़नदस्ता चुनावी प्रक्रिया समाप्ति 16 अगस्त तक क्रियाशील रहेगा। उड़नदस्ता के दो दल गठित किए गए है पहले दल के प्रभारी नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्री पीके चावला होंगे और दूसरे दस्ते के प्रभारी उपयंत्री श्री संजीव जैन होंगे। प्रत्येक दस्ते में तीन-तीन सहायक कर्मचारी भी शामिल किए गए है।
संभागायुक्त द्वारा समीक्षा बैठक पांच को
भोपाल संभागायुक्त श्री एसबी सिंह के द्वारा पांच अगस्त को समीक्षा बैठक आहूत की गई है कि जानकारी देते हुए कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि कलेक्टेªट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से बैठक प्रारंभ होगी। बैठक में निर्माण कार्यो, जन्म-मृत्यु पंजीयन, मतदाता सूची में आधार नम्बर लिंक करने की कार्यवाही, जाति प्रमाण पत्रों के वितरण इत्यादि की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री ओझा ने समस्त विभागों के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा है कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारियों के साथ-साथ विभागीय निर्माणाधीन कार्यो की सूची लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें