योग, वेटलिफ्टििंग एवं सुब्रोतों मुखर्जी फुटबाॅल, भोपाल संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आरंभ
शासकीय आवासीय खेल संस्था सीहोर में योग, वेटलिफ्टििंग एवं सुब्रोतों मुखर्जी फुटबाल की भोपाल संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार वैद्य एवं श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ,अति. जिला परियोजना समन्वयक एवं भरत लाल शर्मा जिला क्रीडा अधिकारी ने किया इस अवसर पर भोपाल संभाग के समस्त जिलों के क्रीडा अधिकारी एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वैद्य ने योग को खिलाडियों सहित समाज के लिए उपयोगी बताते हुए तीनों खेलों के खिलाडियांे को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। फुटबाॅल मैच का उदघाटन जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार वैद्य ने फुटबाॅल मेें किक मारकर किया। उदघाटन मैच में बालक 17 वर्ष वर्ग में विदिशा ने सीहोर को 2-0 से पराजित किया दूसरे मैच में भोपाल ने विदिशा को 4-0 से पराजित किया। बालिका 14 एवं 17 वर्ष वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल की एक-एक टीम होने के कारण विजयी घोषित किया गया वेटलिफ्टििंग में सभी वगों में सीहोर के खिलाडियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक 17 वर्ष में सुमित करण 50 किलोग्राम वर्ग, शेखर तिवारी 56 कि.ग्रा, देवेन्द्र आर्य 63 कि.ग्रा, विष्णु कुमार 69 कि.ग्रा, अजय भारती 77 कि.ग्रा, राहुल राणा 85 कि.ग्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक 19 वर्ष में शुभम करण 56 कि.ग्रा, राहुल मेवाडा 62 कि.ग्रा, अंकित वर्मा 69 कि.ग्रा, कान्हा त्यागी 77 कि.ग्रा, सौरभ शर्मा 85 कि.ग्रा, शुभम परमार 94 कि.ग्रा, शिवराज सिंह 105 कि.ग्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका 17 वर्ष वर्ग में प्रियंाशी 44 कि.ग्रा, पूजा नारायण 48 कि.ग्रा, तनिषा शर्मा 58 कि.ग्रा, गायत्री 58 कि.ग्रा, रचना वर्मा 63 कि.ग्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका 19 वर्ष वर्ग मेघना यादव 48 कि.ग्रा, योगिता पारे 53 कि.ग्रा, डाॅली गुप्ता 58कि.ग्रा, पिंकी वर्मा 63 कि.ग्रा, प्राची अहिरवार 69 कि.ग्रा वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समस्त खेल प्रतियोगिताओं में जिला क्रीडा अधिकारी भरत लाल शर्मा के निर्देशन में सुश्री अरूणा पारे, अताउल्ला खान, नारायण कुशवाह, अजीत पाल ंिसह भोपाल, चंद्र शेखर शर्मा, रवेन्द्र सिंह चैहान संतोष शर्मा, सुधीर राजवैध भोपाल, गणेश चैरसिया, शैलेन्द्र सिंह चैहान, माधव यादव, मनोज कन्नोजिया, मनोज अहिरवार महेन्द्र बाथम, संतोष जैन, मोहन पाराशर, सुरेन्द्र कुशवाह, मुकेश तिवारी, हेमंत मालवीय, अनूप ंिसह, आनंद चंदेल, सहित समस्त खेल शिक्षकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। योग की प्रतियोगिताएं पूरे दिन समपन्न हुई तथा कल आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाडियों की वरीयता का निर्धारा किया जायेगा।
प्याज की जमाखोरी पर तत्काल लगे रोक: परिषद
- उपभोक्ताओं के साथ ठगी रोकी जाए, शीघ्र किया जाएगा मोहल्ला परिषद का गठन
सीहोर। इन दिनों लापरवाह प्रशासन के कारण प्याज की खुलेआम जमाखोरी हो रही है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर प्याज खरीदने को विवश होना पड़ रहा है, अगर जिला प्रशासन ने सख्ती से इन जमाखोरों पर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में प्याज की कीमत आसमान छूते देर नहीं लगेगी। उक्त विचार सोमवार को सम्राट काम्प्लेक्स में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की विशेष बैठक में जिलाध्यक्ष विष्णु प्रजापति ने यहां पर मौजूद परिषद के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर यहां पर मौजूद परिषद के शहराध्यक्ष नरेश आसुदानी ने कहा कि मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान इस समस्या का निदान करने की पहल की जाएगी। सोमवार को आयोजित जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक का उद्देश्य बताते हुए परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि 15 अगस्त के बाद मोहल्ला परिषद का गठन किया जाएगा। इन परिषद के गठन के बाद जिले में विस्तार कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा।
निजी विद्यालय खुलेआम लूट रहा अभिभावक
श्री दीक्षित ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग और निजी विद्यालयों की मिलीभगत का ही परिणाम है कि निजी विद्यालय के संचालक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम अभिभावकों को लूट रहे है। इन निजी विद्यालयों की स्टेशनरी संचालकों से सांठगांठ है जिसके कारण हर साल किताबों का ठेका दे दिया जाता है और फिर शुरू होता है आर्थिक शोषण का दौर। जिससे यह दुकानदार चांदी काट रहे है।
भावों में भारी अंतर
नगराध्यक्ष श्री आसुदानी ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी का शिकार उपभोक्ता कदम-कदम पर हो रहा है। हर दुकान पर एक जैसे भाव नहीं रहते है। हर दुकान पर भावों में अंतर होता है। इसके अलावा दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण बिना तौल के उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य सामग्री का सेवन करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का हल होना जरूरी है। इसके लिए शीघ्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित परिषद की बैठक में प्रमुख रूप से मदन प्रजापति, देव बगस नवल, रामप्रसाद, गोलू मालवीय, जितेन्द्र नवल, संतोष विश्वकर्मा, सचिन श्रीवास्तव, रूपेश सिसौदिया, गौरव गौरव, राजेश मेवाड़ा, राहुल व्यास और डॉ.आरएस राठौर आदि शामिल थे।
गुर्जर बने प्रदेश सचिव
सीहोर। कांग्रेस युवा नेता दिलीप गुर्जर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त पर अनेक कांग्रेसजनों ने श्री गुर्जर को बधाई दी। बधाई देने वालों में मध्यप्रदेश निर्यात निगम के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश परमार, राकेश राय, राहुल यादव, मनोज दीक्षित मामा, जलज छोकर, आशीष गुप्ता, शंकर खरे, सत्यनारायण भाटी, बाबूलाल पटेल, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, मुकेश खत्री, नरेन्द्र खंगराले, मनीष अग्रवाल, जितेन्द्र चौहान, मनीष दांगी, राधेश्याम गुर्जर, आनंद मीना आदि शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें