क्लीन सीधी- ग्रीन सीधी स्वच्छता जागरूकता की निकली रैली
- 0 प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वाधान में रैली के अगाज के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
सीधी - क्लीन सीधी,ग्रीन सीधी स्वच्छता जागरूकता अभियान का आज छत्रसाल स्टेडियम से ऐतिहासिक रैली निकाल कर शुभारंभ किया गया। रैली को कलेक्टर विशेष गढ़पाले एवं नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू ने रवाना किया। इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य भी भारी संख्या में उपस्थित रहें। उक्त रैली शहर के मुख्य मार्ग होते हुये स्वच्छता के नारो के साथ नैनिहालों ने शहर वासियों से सीधी को पूर्ण स्वच्छ बनाने, गांदगी न करने आदि का संदेश देते हुये समापन किया। स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा अपने हाथों में स्वच्छता जागरूकता के नारों से सुसज्जित तख्तियां लेकर गगन भेदी नारों के साथ लोगों को संदेश देते हुये शहर भ्रमण किया। शहर को स्वच्छ बनाने में शहरवासियों एवं आम जनता के बिना सहभागिता के अभियान को सफल बनना संभव नही है। शहर स्वच्छ रहेगा तो बीमारियों से छुटकारा के साथ - साथ बाहर से आने वाले व्यक्तियों एवं समाज में एक अच्छा संदेश जायेगा। जब तक शहर के नागरिकों की सोच नही बदलेगी तब तक स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप दे पाना एक कड़ी चुनौती रहेगी।इसके लिए स्वच्छता अभियान अगले चरण में घर- घर सम्पर्क कर लोगों को जागरूक करना एवं अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। साथ में वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में मुहल्लाबार समितियों का गठन किया जायेगा।जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान के माध्यम से जागरूक हो सकें।
विद्यालयों का रहा अतुल्यनीय योगदान
क्लीन सीधी,ग्रीन सीधी स्वच्छता जागरूकता अभियान के रैली में आज प्रमुख रूप से भागीदारी निभाने वाले विद्यालयों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक सीधी, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सीधी खुर्द, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पानी टंकी दक्षिण करौदियां, श्रीगणेश उच्चतर विद्यालय अमहा सीधी, ज्योत्सना पब्लिक स्कूल सीधी, गांधी हाईस्कूल सीधी, ज्योति हायरसेकन्डृी स्कूल पटेल पुल, अबोध बाल शिक्षा निकेतन सीधी, के छात्र एवं छात्राऐं शामिल हुये।
इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति
छात्रशाल स्टेडियम से आज पूरे शहर में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली में पूरे उत्साह के साथ शहर के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यनगर पालिका अधिकारी मकबूल खान, डीपीसी डां. के.एन. द्विवेदी, महेन्द्र सिंह चन्द्रावत, उपसंचलाक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सीधी, संजय श्रीवास्तव परियोजना संचालक आत्मा, संदीप श्रीवास्तव तहसीलदार सीधी,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.पी.तिवारी, शा.उ.मा.वि.सीधी खुर्द की प्राचार्य डां. वर्षा गौतम, मंगलेश्वर सिंह, अखिलेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि चुरहट, आदित्य सिंह राकेश शुक्ला सीए, सूर्यपाल सिंह राजन, ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, शिवशंकर मिश्रा,सरस, फणीन्द्रशेखर पाण्डेय, मनोज भारती, गीता के.के. तिवारी, महेन्द्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, ज्याला पटवा, देवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र सर्राफ, राहुल वर्मा, आदि शामिल रहें।
बच्चों को स्वच्छता की दी गई जानकारी
स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर कलेक्टर एवं नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा रैली में शामिल हुये बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि आप सब अपने - अपने घरों का कचरा कूड़ेदान में डालने के लिए अपने अभिभावकों को जागरूक करें एवं घर व आप पास को स्वच्छ रखें ताकि बीमारी आदि से बचाव हो सकें। नगर पालिका के सौजन्य से बच्चों को फल वितरण किया गया।
बच्चों के साथ रैली में शामिल हुये कलेक्टर,नपा अध्यक्ष
क्लीन सीधी,ग्रीन सीधी स्वच्छता जागरूकता अभियान की ऐतिहासिक रैली में कलेक्टर विशेष गढ़पाले व नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बच्चों के साथ - साथ रैली में शामिल होने के साथ शहर का भ्रमण भी किये। रैली के दौरान शहरों की गलियों के संबंध में कलेक्टर व नपा अध्यक्ष की विस्तार से चर्चा भी होती रही। नगर को स्वच्छ बनाने में एक साथ मिलकर सहयोग करने की बात भी कही गई।
जनअभियान परिषद की रही सराहनीय भूमिका
शहर में आज निकाली गई क्लीन सीधी-ग्रीन सीधी स्वच्छता जागरूकता रैली में जनअभियान परिषद सीधी की सराहनीय भूमिका रही। जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डाॅ राजेश तिवारी के मार्गदर्शन एवं ब्लाक समन्वयक अनिल पाठक के नेतृत्व में कई एनजीओ पदाधिकारी एवं सदस्य भी रैली में शामिल होकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जन अभियान परिषद से जुड़े एनजीओ के डाॅ मनोज सिंह, संदीप तिवारी, सतेन्द्र गौतम, महेन्द्र द्विवेदी प्रमुख थे।
मनरेगा के अन्तर्गत प्रत्येक पंचायत में कम से कम तीन काम प्रारम्भ किये जाय- कलेक्टर
- जनपद पंचायत सीधी में समीक्षा बैठक सम्पन्न
सीधी 03 अगस्त 2015 मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पंचायत में कम से कम तीन काम खोले जायं लेकिन यदि उस पंचायत में कोई पुराना काम पूर्ण नही हुआ है तो पहले उसे पूरा किया जाय। मनरेगा योजना के अन्तर्गत 60ः40 का अनुपात बनाये रखा जाय अर्थात 60 प्रतिशत मजदूरी का भुगतान किया जाय और 40 प्रतिशत सामग्री का भुगतान किया जाय। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने दियें। वे आज जनपद पंचायत सीधी में निर्माण एवं विकास कार्यो की सघन समीक्षा कर रहें थें। बैठक में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सी.ई.ओ. डाॅ.एम.पी. पटेल, जनपद के सी.ई.ओ. वेदमणि मिश्रा, परियोजना अधिकारी सुदामा गुप्ता सहित सहायक यंत्री, एवं उप यंत्री तथा ग्राम पंचायत के सचिव उपस्थित थें। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत जब भी नये काम स्वीकृत किये जायं पोर्टल में डी.पी.आर. फीड कर दिया गया हो मस्टररोल तभी निकाले जाय जब काम प्रारम्भ करना हों। समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के अन्तर्गत 632 एैसे काम हैं जिनमें कोई व्यय नही किया गया। एैसे कामों को प्राथमिकता के आधार पर काम पूर्ण कराने के निर्देश दियें गयें। उन्होने कहा कि आधार कार्ड की फीडिंग मनरेगा एवं समग्र मे नही हो रही है। उसे तत्काल किाय जाय। ऐसे जाब कार्ड धारी व्यक्ति जिन्होने पिछले तीन वर्षो से काम नही किया है। एैसे जाब कार्डधारी व्यक्ति के नाम हटा दिये जायं। वर्ष 2015-16 में तीन ग्राम पंचायतो मडवा, गाडा लोलर सिंह, हिनौती नं.1 में कोई काम प्रारम्भ नही किया है। ऐसे पंचायतों के तीनो सचिवो को निलम्बित करने के लिए नोटिस देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एक भी व्यय न करने वाली 26 ग्राम पंचायतों के सचिवों और उपयंत्रियों को निलम्बित करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि मजदूरो को लगातार नियमित रूप से भुगतान किया जाता रहे। ग्राम पंचायत सलैया के सचिव के द्वारा एक भी भुगतान न करने पर निलम्बित का नोटिस जारी करने का निर्देश दिये। उन्होने आधार कार्ड फीडिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर जाकर बीमा योजना के भी फार्म भरवाये जायं। बी.आर.जी.एफ. योजना के अन्तर्गत अपूर्ण निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने और पूर्ण निर्माण कार्यो के पूर्णतः प्रमाण पत्र भेजने का निर्देश दियें। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन सरकार का प्राथमिकता का कार्यक्रम हैं अतः अभियान के रूप में ग्रामों में शौचालय बनवायें जायं ये शौचालय गुणवत्तापूर्ण हो। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक माह ग्राम सभाओं का आयोजन कर हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन कराया जाय इसके साथ ही निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक विभाग का मैदानी अमला अपने यहां शौचालय बनवायेगा। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 40 एैसी ग्राम पंचायते हैं जहां पर शौचालय का निर्माण प्रारम्भ नही किया गया है। इस पर कलेक्टर ने 40 पंचायतों के सचिवो को निलम्बित करने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत समस्त स्कूलों की दिवारो में आयल पेन्ट से मन्ध्यान्ह भोजन का मीनू लिखवाया जाय। उन्होने कहा कि समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन योजना अन्तर्गत अपात्र लोगो के नाम सूची से काटे जाय। कर्मकार मण्डल के एैसे सदस्य जो तीन वर्ष पूर्व के हैं। उनके नाम काटे जायं। उन्होने कहा कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से हितग्रहियों को पेन्शन का वितरण कर दिया जाय।
सी.एम हेल्पलाइन के प्रकरण शीघ्र निपटाये जायं- कलेक्टर
सीधी 03 अगस्त 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज समय सीमा के पत्रो के निराकरण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरण अनिवार्य रूप से समय सीमा में निपटा लिए जायं इसे किसी भी दशा में लम्बित न रखा जाय। प्रकरण के निराकरण के लिए उच्च प्राथमिकता दी जाय। बैठक में अपर कलेक्टर डाॅ. एम.पी. पटेल, संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय, एस.डी.एम. शैलेन्द्र सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र के आवेदन की फीडिंग कर के अति शीघ्र जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाय। उन्होने कहा कि बीमा योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीणों का बीमा किया जाय। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करले कि उनका मैदानी अमला अधिकतम दो माह के अन्दर अपने घरों में शौचालय का निर्माण करलें। उन्होने कहा कि मलेरिया प्रभावित 336 ग्रामों में 1 अगस्त को मलेरिया की दवा मलेरिया आफ 200 का सफलतापूर्वक वितरण किया गया अब आयुष,जिला मलेरिया अधिकारी, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मलेरिया आफ का द्वितीय डोज 8 अगस्त को और तृतीय खुराक 16 अगस्त को वितरित कर दी जाय।
आज 346.3 मिली मीटर औसत वारिश हुई
सीधी 03 अगस्त 2015 दिनंाक 1 जून से 03 अगस्त तक सीधी जिले में 346.3 मिली मीटर औसत वारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वारिश गोपद बनास में 420.2 मि.ली.मीटर हुई, और सबसे कम चुरहट में 283.2 मि.ली.मीटर वारिश दर्ज की गई। सिहावल में 373.6 मि.ली. मीटर, मझौली में 366.0 मि.ली. मीटर वारिश रिकार्ड की गई। कुसमी में 339.0 मि.ली मीटर और रामपुर नैकिन में 295.8 मि.ली. मीटर औसत वारिश दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 1 जून 2014 से 03 अगस्त 2015 तक केवल 321.5 मि.ली.मीटर वारिश ही दर्ज की गई थी जबकि जिले की औसत वारिश 1248.3 मि.ली. मीटर है।
वर्किग बूमेन होस्टल अमहा में सामग्री क्रय करने के लिए समिति गठित
सीधी 03 अगस्त 2015 आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के.के.पाण्डेय ने बताया कि वर्किग बूमेन होस्टल अमहा में फर्नीचर एवं छात्रावास सामग्री क्रय करने हेतु कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा नौ लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत प्रदान करते हुए 4.50 लाख रूपये मात्र की राशि प्रथम किश्त के रूप में उपलब्ध करायी गई है। उपरोक्त सामग्री क्रय करने हेतु क्रय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर मनोज मालवीय, सदस्य सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के.के.पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी आर.डी.चैधरी एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के अखिल कुमार चैरसिया को क्रय समिति का सदस्य बनाया गया है।
1 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत
सीधी 03 अगस्त 2015 गोपद बनास के उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 पीडितों को निकटतम परिजनों को 1 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की है। उपखण्ड अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जमोडीकला की सुनीता सिंह गोड की तालाब मे डूब जाने से मृत्यु होने पर उसकी माता लक्ष्मी सिंह को 1 लाख रूपये की सहायता राशि जारी की गई है। सिहावल तहसील के ग्राम सुपेला के बृस्पति की सर्प दन्श से मृत्यु होने पर उसकी पत्नी मन्जू को 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है।
छात्र-छात्रओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किये जायेगे
सीधी 03 अगस्त 2015 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री कोल ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा शासकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होने कहा कि छात्र-छात्राएं ड्राइविंग लाइसंेस बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र दो फोटो, फार्म नं. 2 पर सम्बन्धित प्राचार्य से प्रमाणित करा कर आवेदन करें।
बैकर्स ग्रामीण आवास के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करें- कलेक्टर
- डी.एल.सी.सी. की बैठक सम्पन्न
सीधी 03 अगस्त 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने विगत दिवस आयोजित डी.एल.सी.सी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि समस्त बैकर्स मुख्यमंत्री आवास मिशन के प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर वितरित करें। उन्होने कहा कि आवास मिशन के प्रकरण बैकर्स अपने पास रख कर न बैठे बल्कि या तो उसे स्वीकृत कर वितरित करें या फिर आपत्ति लगाकर वापस करें।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक अमर सिंह सहित बैकर्स एवं जिला अधिकारी उपस्थित थेे।
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक के प्रारम्भ में बताया कि बीमा योजना का लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बीमा करने वाले बैकर्स को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उन्होने कहा कि बैकर्स अपना सी.डी. रेशियों एवं डिपोजिट का अनुपात बनाये रखे वे लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को ऋण का वितरण करें।उन्होने मुख्यमंत्री आवास मिशन योजना के तहत वर्ष 2014-15 के 516 प्रकरण अभी भी बैकर्स द्वारा लम्बित रखे जाने पर गम्भीर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि सम्बन्धित शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी किया जाय। और इसकी काॅपी बैक के जनरल मैनेजर को भी भेजी जाय। उन्होने कहा कि आवास मिशन योजना के अन्तर्गत सम्बन्धित उपयंत्री पाॅच दिवस के अन्दर ले- आउट दें। डी.एल.सी.सी. की बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, पिछडा वर्ग स्वरोजगार योजना, स्वरोजगार सृजन योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।
बी.आर.जी.एफ. योजना के अन्तर्गत अपूर्ण निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाय - कलेक्टर
- जिला पंचायत के निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा सम्पन्न
सीधी 03 अगस्त 2015 कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने विगत दिवस जिला पंचायत के विकास एवं निर्माण कार्यो के प्रगति की सघन समीक्षा करते हुए कहा कि बी.आर.जी.एफ. योजना के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाय। पूर्ण निर्माण कार्यो के पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी किये जायं।बैठक मे अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सी.ई.ओ. डाॅ. एम.पी. पटेल सहित परियोजना अधिकारी, सहायक यंत्री, और उपयंत्री उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मनरेगा योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्यो के भुगतान में 60ः40 का अनुपात बनाये रखा जाय। निमार्ण कार्य पूर्ण होने पर पहले मजदूरी का भुगतान किया जाय। उसके पश्चात सामग्री का भुगतान किया जाय। उन्होने बी.आर.जी.एफ योजना की समीक्षा के दौरान कुसमी के उपयंत्री द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। रामपुर नैकिन के समीक्षा के दौरान 53 निर्माण कार्यो मे से एक भी कार्य पूर्ण न करने पर उपयंत्री आर.पी. त्रिपाठी को निलम्बित करने का निर्देश दिया। सीधी में उपयंत्री जानकी वडखाले द्वारा छः निर्माण कार्यो को पूर्ण ने करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिये। सिहावल मे एक भी निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर समस्त उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दियें। उन्होने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में तीन-तीन काम प्रारम्भ किये जायं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रत्येक माह मे ंविशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर शौचालय निर्माण के हितग्राहियों का चयन किया जाय। साथ ही प्रत्येक जिला अधिकारी अपने मैदानी अमले से घरों में अनिवार्य रूप से दो माह के अन्दर शौचालय का निर्माण करायें। मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत अपूर्ण किचन शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गयें हैं।मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष का आवास मिशन का लक्ष्य 3315 का है। उन्होने निर्देश दिये कि आगामी 10 दिवस के अन्दर बैकों में शत् प्रतिशत प्रकरण लगाये जायं। इन्दिरा आवास योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान हितग्राहियों द्वारा अभी भी वर्ष 2013-14 के आवास पूर्ण न कराने पर गम्भीर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि हितग्राही के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाय।
5 बीज विके्रताओ की अनुज्ञप्ति निरस्त, प्रत्येक विक्रेता पर 500 रूपये जुर्माना
सीधी 03 अगस्त 2015 किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक महेन्द्र सिंह चन्द्रावत ने बताया कि कृषि आदान गुण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बीज विके्रताओं के भण्डारण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने पर कई अनियमितताएं पाई गई। इस पर कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने विके्रताओं की अनुज्ञप्ति निरस्त करने का आदेश पारित किया तथा जप्त बीज राजसात करने के निर्देश दियें साथ ही प्रत्यंेक विके्रता पर बीज अधिनियम 1966 की धारा 19 (1) के तहत 500 रूपये का जुर्माना किया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उप संचालक श्री चन्द्रावत ने बताया कि अनियमितता करने वाले बीज विके्रताओं मे में. शिव एग्रो बीज भण्डार समय प्रेस के पास सीधी, सेमरिया के मे. संदीप बीज भण्डार, एवं में. कृषि सेवा केन्द्र हैं। पटपरा के मे, किसान बीज भण्डार, और मे. राज बीज भण्डार के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें