दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर देना चाहिए क्योंकि वह पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिंदगी की वजह बन रहे हैं। श्री केजरीवाल ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किये जिनमें उन्होंने कहा....'सोमनाथ भारती को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।
वह भाग क्यों रहे हैं? वह जेल जाने से इतना क्यों घबरा रहे हैं? वह अब अपने परिवार और पार्टी के लिए शर्मिंदगी की वजह बन रहे हैं। उन्हें पुलिस का सहयोग करना चाहिए।' दिल्ली उच्च न्यायालय ने कल श्री भारती की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया उसके बाद आज मुख्यमंत्री का यह बयान आया है। मालवीय नगर से आप विधायक भारती पर उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें