सीरिया में एयरबेस पर कब्जे की लड़ाई में 100 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

सीरिया में एयरबेस पर कब्जे की लड़ाई में 100 लोगों की मौत

100-died-in-syria
बेरुत 12 नवंबर, उत्तरी सीरिया के अलेप्पो प्रांत में इस्लामिक स्टेट(आईएस) के कब्जे वाले क्वेरिस एयरबेस से उसे खदेड़ने के लिए हुई खूनी लड़ाई में 100 से अधिक आतंकवादी, सीरियाई सैनिक तथा उसकी सहयोगी सेना के जवान मारे गये।

सीरिया में जारी संघर्ष में गत 30 सितंबर को रूस एक सहयोगी देश के रूप में शामिल हुआ और तब से यह सीरियाई सेना की सबसे बड़ी जीत है। सीरिया की सेना गत मंगलवार को एयरबेस के पास पहुंची, जहां पिछले दो साल से सैनिक तथा सैन्य अधिकारी दुबके हुए थे। 

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आॅब्जर्वेटरी फोर ह्यूमैन राइट ने आज बताया कि सीरिया की सेना और आतंकवादियाें के बीच 24 घंटे तक चली लड़ाई में सबसे अधिक आतंकवादी मारे गये और उसके बाद सीरियाई सैनिक तथा सहयोगी देशों के सैनिकों की संख्या है।

कोई टिप्पणी नहीं: