जनपक्षधर पत्रकारिता के सिपाही अरूण कुमार के निधन पर भाकपा-माले ने जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

जनपक्षधर पत्रकारिता के सिपाही अरूण कुमार के निधन पर भाकपा-माले ने जताया शोक

cpi ml logo
पटना 12 नवंबर 2015, भाकपा-माले बिहार राज्य कमिटी ने कैंसर से जूझ रहे जनपक्षधर पत्रकार अरूण कुमार के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है. पार्टी की राज्य कमिटी की ओर से माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि उनका निधन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, बल्कि वाम व जनवादी आंदोलनों ने भी अपना एक साथी खो दिया है. 

अरूण जी की पत्रकारिता में जनता की पक्षधरता स्पष्ट रूप से जाहिर होती रही है, वे लबंे अर्से तक आज के पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. अपने बीमारी के दिनों में भी अरूण जी सामाजिक सरोकारों से लगातार जुड़े रहे. माले सचिव ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. 

कोई टिप्पणी नहीं: