- 22 नवंबर को माले राज्य कार्यालय में, आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर होगी चर्चा
पटना 21 नवंबर 2015, बिहार विधानसभा चुनाव की समाप्ति के उपरांत बिहार के 6 वाम दलों की संयुक्त बैठक कल दिनांक 22 नवंबर को भाकपा-माले राज्य कार्यालय में होगी. बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी), भाकपा-माले, एसयूसीआईसी, आरएसपी और अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाॅक के नेतागण भाग लेंगे.
विदित है कि विधानसभा चुनाव में 6 वाम दलों ने संयुक्त रूप से वाम ब्लाॅक बनाकर चुनाव लड़ा था और विधानसभा में अपनी सीटें 1 से बढ़ाकर 3 कर ली हैं. वाम ब्लाक ने भाजपा और महागठबंधन के खिलाफ वैकल्पिक एजेंडे के साथ चुनाव में भागीदारी निभाई थी. बैठक में चुनाव समीक्षा के अलावा आगे के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें