7वां वेतन आयोग लागू करने से बढ़ेगी सरकार की चुनौती : फिच - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

7वां वेतन आयोग लागू करने से बढ़ेगी सरकार की चुनौती : फिच

7th-pay-commission-tough-for-government-fitch
मुंबई 20 नवंबर, साख निर्धारक एजेंसी फिच रेटिंग्स ने कहा है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने से वित्तीय सुदृढ़ीकरण की दिशा में सरकार के लिए चुनौती बढ़ जायेगी तथा सरकारी खजाने पर बड़ा बोझ पड़ेगा। फिच रेटिंग्स ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “सातवें वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित वेतन वृद्धि 2016 कैलेंडर वर्ष की शुरुआत से लागू की जायेगी। इससे वेतन के मद में केंद्र सरकार का खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 0.5 प्रतिशत बढ़ जायेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि राज्य सरकारों के बजट पर भी इसका असर पड़ेगा क्योंकि उन पर भी केंद्र सरकार की तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी का दबाव होगा।” 

उल्लेखनीय है कि सातवें वेतन आयोग ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों तथा पेंशन में औसतन 23.55 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार वेतन के मद में बढ़े खर्च की भरपाई के लिए अन्य खर्चों में कटौती का प्रयास करेगी। सब्सिडी जैसे कुछ मोर्चों पर इसकी संभावना बनती है, लेकिन पूँजीगत निवेश में कमी अवांछनीय है, विशेषकर ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयास में निवेश की योजनाएँ बनायी गयी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: