नयी दिल्ली 20 नवम्बर, कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार के विकास और गुड गवर्नेंस के दावे का मखौल उडाते हुये कहा कि बाल विकास सूचकांक में कांग्रेस शासित केरल पहले स्थान पर है जबकि भाजपा शासित गुजरात 15वें पायदान पर फ्लाॅप की श्रेणी में है।
कांग्रेस ने आज ट्वीट किया, ‘‘ बाल विकास सूचकांक : भाजपा का विकसित गुजरात..15 , कांग्रेस शासित केरल..1” कांग्रेस ने कहा कि बाल विकास सूचकांक की गणना में केरल सर्वोच्च स्थान पर रहा है। केरल में अतिलघु ,लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योगोंं के क्षेत्र में राज्य के प्रभावी प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री उम्मन चांडी के हवाले से कांग्रेस ने कहा कि राज्य ने व्यवसायिक एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें