संप्रग सरकार के काम पर मोदी का प्रचार झूठ : मनमोहन सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

संप्रग सरकार के काम पर मोदी का प्रचार झूठ : मनमोहन सिंह

Countrys-Economic-Policy-has-No-sense-of-Direction--Manmohan
नयी दिल्ली, 19 नवंबर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक और तीखा हमला करते हुए आज कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार में कोई काम नहीं होने का प्रचार करने वाले श्री मोदी झूठ बोल रहे हैं। डा़ॅ सिंह ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा “कांग्रेस सरकार में कोई काम नहीं होने का प्रचार करके श्री मोदी गलत तरीके से हमला कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं। इस दुर्भावना हमले को रोकने के लिए आगे आने और इस झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।” राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों को दिशाहीन करार देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम किया है इतिहास उसका गवाह है। संप्रग और राजग सरकार की नीतियों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार की नीतियां दिशाहीन है और कांग्रेस ने जो नीतियां बनायी वह देश को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। 

योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग करने के मोदी सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यों से गरीबी से नहीं निबटा जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश के विकास में मोदी सरकार की दिशाहीन नीतियों को जनता तक ले जाएं और उन्हें बताए कि योजना आयोग से छेड़छाड के किस तरह के दुष्परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं। देश की गरीबी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि हरित क्रांति के जरिए उन्होंने देश की आर्थिक तरक्की का रास्ता खोला और बंगलादेश का निर्माण करके तथा पोखरन में परमाणु विस्फोट करके भारत की ताकत से विश्व को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा श्रीमती गांधी ने देश में कृषि विकास की नींव रखी और वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार को इतिहास से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू और श्रीमती गांधी का विश्वास था कि विज्ञान ही तरक्की का आधार हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: