राहुल ने बिहार में संगठन मजबूत करने को कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

राहुल ने बिहार में संगठन मजबूत करने को कहा

rahul-said-to-strengthen-the-organization-in-bihar
नयी दिल्ली, 19 नवंबर, कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उनसे मिलने आये बिहार के पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को राज्य में संगठन को मजबूत करने को कहा । श्री गांधी ने कहा कि पार्टी को हाल के बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिली है लेकिन इससे बहुत खुश होने की नहीं बल्कि आम लोगों में अपना प्रभाव बढाने की जरूरत है और इसके लिये कांग्रेस से जुड़े संगठनों को और अधिक मजबूत करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है । श्री गांधी से मिलने वाले विधायकों के अनुसार उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने बिहार के लोगों को अच्छा संदेश दिया है और इसका नतीजा चुनाव परिणामों पर भी हुआ । 

विधायकों ने हाल के चुनाव में पार्टी को मिली सफलता पर चर्चा की। बिहार विधानसभा के हाल में हुये चुनाव में कांग्रेस 27 सीटें जीतने में सफल हुयी थी। नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पार्टी के राज्य विधान परिषद के सदस्यों ने भी श्री गांधी से मुलाकात की तथा उन्हें छठ पूजा का प्रसाद भेंट किया। बिहार प्रदेश प्रभारी सी पी जोशी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक चौधरी इस अवसर पर उपस्थित थे। कांग्रेस ने यह चुनाव जनता दल(यू) और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर लड़ा था तथा इस महागठबंधन ने इन चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। श्री नीतीश कुमार कल पटना में शपथ ग्रहण करेंगे। उनकी सरकार में कांग्रेस के भी शामिल होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: