बिहार : बी॰एड॰ शुल्क वृद्धि पर छात्र संगठनों ने जताया रोष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

बिहार : बी॰एड॰ शुल्क वृद्धि पर छात्र संगठनों ने जताया रोष

  • कल वि॰वि॰ प्रशासन से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, पटना ट्रेनिंग काॅलेज में कल की बैठक में बनेगी अगली रणनीति।

aisf logo
पटना वि.वि.:- पटना वि.वि. में बी.एड. के मनमाने शुल्क वृद्धि पर छात्र संगठनों ने रोष जताया है। सभी छात्र संगठनों ने एक स्वर में शुल्क वृद्धि की वापसी करने की मांग वि.वि. प्रशासन, राजभवन एवं राज्य सरकार से की है। छात्र संगठनों के नेताओं ने विगत दिनों पटना वि.वि. के छात्रों के लिए 80 फीसदी सीटें पुनः आरक्षित करने की मांग भी की है। गौरतलब है कि बी.एड. की शुल्क पटना वि.वि. में पहले 1800रु. हुआ करता था जिसे बढ़ाकर 95,000 (पच्चानवें हजार) रुपया कर दिया गयेा है। 
बैठक में तय किया गया कि कल सोमवार को दो बजे दिन में छात्र संगठनों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल वि.वि. अधिकारियों से मिलेगा और 3 बजे पटना ट्रेनिंग काॅलेज में बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जायेगी। जिसमें आज मौजूद संगठनों के अतिरिक्त अन्य सभी छात्र संगठनों को छात्रों के सवालों पर व्यापक गोलाबंदी को लेकर आमंत्रित किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता ए.आई.एस.एफ. के राज्य सचिव सुशील कुमार ने की। बैठक में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह यादव, जनसरोकार के राज्य प्रभारी बब्लू सम्राट, छात्र राकंपा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद, छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरदार, जे.पी.सी.वाई.एम. के प्रदेश अध्यक्ष राज सिन्हा, छात्र समागम के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार, आईसा के निखिल कुमार, ए.आई.एस.एफ. के राहुल कुमार, छात्र राकंपा के वि.वि. अध्यक्ष अमित सरावगी, जनसरोकार के अखिलेश कुमार, आलोक आनंद, विनीत कुमार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: