दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल द्वारा राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में चयनित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2015

दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल द्वारा राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में चयनित

विदिशा की नन्ही गायिका सौम्या के गायन कार्यक्रम का दूरदर्षन पर प्रसारण 23 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक विदिषा-21 नवम्बर 2015/दूरदर्षन के दिल्ली राष्ट्रीय चैनल द्वारा राष्ट्र स्तरीय प्रतिष्ठापूर्ण स्पर्धा में चयनित विदिषा की 9-वर्षीय नन्ही गायिका कुमारी सौम्या शर्मा का गायन कार्यक्रम दूरदर्षन के राष्ट्रीय चैनल सहित अन्य चैनलों पर 23 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक प्रातःकाल 8 बजे तथा सायंकाल 5 बजे निरंतर प्रसारित होगा। दूरदर्षन द्वारा इस प्रकार की जानकारी सौम्या के पिता अमिताभ शर्मा को मोबाइल पर संदेष भेजकर दी गई है। सौम्या का चयन ‘‘मेरी आवाज सुनो‘‘ प्रतियोगिता के अंतर्गत हुआ है। 

दिल्ली में संपन्न इस अति महत्वपूर्ण स्पर्धा के प्रथम चरण में दो हजार से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था। दूसरे चरण में इनमें से 100 प्रतियोगियों का और तीसरे चरण में मात्र 46 प्रतियोगियों का चयन हुआ और इनमें सौम्या सबसे अव्बल रही। परिणामस्वरूप एक ओर जहां सौम्या का गायन ‘‘मेरी आवाज सुनो‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारित किए जाने के साथ दूरदर्षन द्वारा उनका नियमित कलाकार के रूप में भी चयन किया गया है। दूरदर्षन के अनुसार प्रख्यात दिवंगत गायकों मोहम्मद रफी, मुकेष, किषोर कुमार तथा मन्ना-डे की स्मृति में दूरदर्षन द्वारा शीघ्र ही आयोजित कार्यक्रमों में सौम्या को समुचित अवसर प्रदान किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: