गाय की डमी को लटकाने पर तीन कलाकारों को हिरासत में लिया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

गाय की डमी को लटकाने पर तीन कलाकारों को हिरासत में लिया गया

artist-arrested-to-make-cow-dummy
जयपुर 21 नवम्बर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आर्ट समिट में गाय की डमी को बैलून के साथ हवा में लटकाने के मामले में आज तीन कलाकारों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार जवाहर कला केन्द्र में शुरु हुई आर्ट समिट में प्लास्टिक से बनाई गई गाय की डमी को बैलून के सहारे हवा में लटकाने पर लोगों के एतराज जताने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समिट के आयोजकों एवं कलाकरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कलाकार पुलिस से उलझ गए। मौके पर लोगों की भीड जमा होने लगी तथा उनका कहना था कि इस तरह गाय की डमी को लटका कर उसका अपमान किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने डमी को नीचे उतारा तथा इस मामले में तीन कलाकरों को हिरासत में ले लिया। 

मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई उधर कलाकारों का कहना है कि गाय तथा अन्य पशुओं के प्लास्टिक की थैलिया खाने से जो हालत बन जाती हैं उसका चित्रण एक आर्ट के रुप में लोगों के सामने पेश करने की कोशिश की जा रही थी। उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। 

कोई टिप्पणी नहीं: