अशोक सिंघल की हालत गंभीर, मेदांता में पुन: भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

अशोक सिंघल की हालत गंभीर, मेदांता में पुन: भर्ती

ashok-singhal-hospitalized
नई दिल्ली, 14 नवम्बर, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आज यहां बताया कि श्री सिंह गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें कल देर रात्रि गुड़गांव के मेदांता मेडीसिटी अस्पताल में पुनः भर्ती कराना पड़ा। डाक्टरों के अनुसार, श्री सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। श्री बंसल ने बताया कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंहल, महामंत्री श्री चंपत राय एवं मंत्री राजेन्द्र पंकज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार मेदांता में बने हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल सहित अनेक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सिंहल का हालचाल जानने मेदांता पहुंचे। श्री सिंहल की गंभीर हालत को देखते हुए विहिप द्वारा 16 नवम्बर से दिल्ली के बिड़ला मन्दिर में आयोजित किये जाने वाले अठारह दिवसीय विशाल चतुर्वेद स्वाहाकार यज्ञ तथा विहिप के दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: