झारखंड स्थापना दिवस पर कल आयोजित होंगे कई कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

झारखंड स्थापना दिवस पर कल आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

jharkhand-staiblishment-day-celebration
रांची,14 नवम्बर, झारखंड के कल 16वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं । इस दिन को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई कार्यक्रम और योजनायें बनायी हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास कल कई नयी योजनाओं की शुरुआत करेंगे ।श्री दास राज्य सरकार की बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत से जुडे पत्र और सहमति पत्र संबंधितों को कल ही जारी करेंगे । मुख्य समारोह यहां मोराबादी में बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा जहां राज्यपाल द्रौपदी मुरमू मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर श्री दास और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले श्री दास कोकर जायेंगे जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्पांजलि देंगे । मुख्यमंत्री बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री दास कल कई मोबाइल अप्लीकेशन की शुरुआत करेंगे, इनमें एम संवाद, गारबेज मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम, क्राइम इन्फारमेशन सिस्टम, झारखंड ब्लड डोनर सिस्टम, प्लान्टेशन मैनेजमेंट इन्फारमेशन सिस्टम आदि की शुरुआत करेंगे । इसके अलावा मुख्यमंत्री पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे । रांची में शाम को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे जिनमें पुलिस विभाग की प्रस्तुति अहम होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: