अशोक सिंघल की हालत में सुधार, राजनाथ ने हाल चाल पूछा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2015

अशोक सिंघल की हालत में सुधार, राजनाथ ने हाल चाल पूछा

ashok-singhal-recover-medanta
नई दिल्ली, 15 नवम्बर, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है। विहिप के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गंभीर हालत में उन्हें कल शाम गुडगांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज सुबह उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह उनका हालाचाल जानने के लिए वेदांता अस्पताल पहुंचे। उनके अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में नेता और विहिप के पदाधिकारी वेदांत अस्पातल पहुंच रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंहल, महामंत्री श्री चंपत राय एवं मंत्री राजेन्द्र पंकज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार मेदांता में पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल सहित अनेक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सिंहल का हालचाल जानने कल शाम मेदांता पहुंचे। 

कोई टिप्पणी नहीं: