पटना 21 नवम्बर, 16 वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 30 नवम्बर से शुरू होगा । मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने यहां बताया कि नयी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की हुयी पहली बैठक में बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवम्बर से आहूत करने के फैसले को स्वीकृति दी गयी । उन्होंने बताया कि तीन दिसम्बर को राज्यपाल रामनाथ कोविंद विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे ।
श्री सुबहानी ने बताया कि 30 नवम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी । इसके बाद दो दिसम्बर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा । उन्होंने बताया कि दोनों सदनों की बैठक 08 दिसम्बर तक होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें