विशेष : बिहार के मुख्यमंत्रियों का सफर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

विशेष : बिहार के मुख्यमंत्रियों का सफर

bihar-cm-history
पटना 20 नवम्बर, बिहार के मुख्यमंत्री पद की पांचवी बार जिम्मेवारी संभालने वाले महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार सार्वजनिक जीवन में ..स्वच्छ छवि.. के हिमायती हैं और उन्होंने विकास पुरूष के रूप में अपनी पहचान बनाकर 16 वीं विधानसभा में महागठबंधन को ऐतिहासिक सफलता दिलायी है । केन्द्र में कृषि. रेल और भूतल परिवहन मंत्रालय संभाल चुके श्री कुमार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वर्ष 1974 में राजनीति में आये श्री कुमार 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गये और उसके बाद 1989 से उन्होंने लगातार पांच बार बाढ़ संसदीय क्षेत्र तथा एक बार नालंदा का भी प्रतिनिधित्व का किया । श्री कुमार के साथ एक दिलचस्प तथ्य यह भी जुड़ गया है कि वर्ष 2005 में जब से वह बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं तब से वह खुद कोई चुनाव नहीं लड़े हैं । वर्ष 2006 से ही वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं । 

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा.श्रीकृष्ण सिंह लगातार करीब नौ वर्षो तक मृत्युपर्यंत राज्य के शीर्ष पद पर रह कर 
लोगों की सेवा करते रहे. जबकि श्री भोला पासवान शास्त्री और डा0 जगन्नाथ मिश्र भी तीन बार छोटी. छोटी अवधि के लिये मुख्यमंत्री रहे । बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल कर चुकी श्रीमती राबड़ी देवी भी तीन बार राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं । राजनीति के दिग्गज माने जाने वाले स्व. कर्पूरी ठाकुर और श्री लालू प्रसाद यादव दो बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी संभाल चुके है। आजादी के बाद हालांकि बिहार को अब तक आठ बार राष्ट्रपति शासन तथा 34 मुख्यमंत्रियों के काजकाज को देखना पड़ा है । श्री भोला पासवान शास्त्री एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिनके कार्यकाल के दोरान तीनों बार राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया, जबिक राबड़ी देवी बिहार के संसदीय इतिहास में पहली ऐसी मुख्यमंत्री है जिसे बर्खास्त करने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी । 

इससे पर्व 28 मार्च 1995 को जब श्री लालू प्रसाद यादव ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था और 
चुनाव नतीजे नहीं आये थे तब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था । चुनाव परिणाम आने के बाद राष्ट्रपति शासन हटने पर श्री यादव दोबारा मुख्यमंत्री बने थे । 

मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल की सूची इस प्रकार हैं :- 
1 .डा0 श्रीकृष्ण सिंह 29.4.1952 से 31.1.61 
2.श्री दीप नारायण सिंह 31.1.61 से 18.2.61 कार्यवाहक मुख्यमंत्री 
3.पंडित विनोदानंद झा 18.2.61 से 1.10.63 
4.श्री कृष्णवल्लभ सहाय 1.10.63 से 5.3.67 
5.श्री महामाया प्रसाद सिंह 5.3.67 से 28.1.68 
6. श्री सतीश प्रसाद सिंह 28.1.68 से 1.2.68 
7.श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल 1.2.68 से 23.3.68 
8.श्री भोला पासवान शास्त्री 23.3.68 से 29.6.68 
(राष्ट्रपति शासन 29.6.68 से 29.2.69) 
9.सरदार हरिहर सिंह 29.2.69 से 22.6.69 

10.श्री भोला पासवान शास्त्री 22.6.69 से 4.7.69 
(पुनःराष्ट्रपति शासन 4.7.69 से 16.2.70 तक) 
11.श्री दारोगा प्रसाद राय 16.2.70 से 22.12.70 
12.श्री कर्पूरी ठाकुर 22.12.70 से 2.6.71 
13.श्री भोला पासवान शास्त्री 2.6.71 से 9.1.72 
(राष्ट्रपति शासन 9.1.72 से 19.3.72 तक) 
14.श्री केदार पांडेय 19.3.72 से 2.7.73 
15.श्री अब्दुल गफुर 2.7.73 से 11.4.75 
16.डा0 जगन्नाथ मिश्र 11.4.75 से 30.4.77 
(राष्ट्रपति शासन 30.4.77 से 24.6.77 तक ) 

17.श्री कर्पूरी ठाकुर 24.6.77 से 21.4.79 
18.श्री राम सुन्दर दास 21.4.79 से 17.2.80 
(पुनः राष्ट्रपति शासन 17.2.80 से 8.6.80 तक) 
19.डा0जगन्नाथ मिश्र 8.6.80 से 14.8.83 
20.श्री चन्द्रशेखर सिंह 14.8.83से 24.3.85 
21.श्री बिन्देश्वरी दूबे 25.3.85 से 13.2.88 
22.श्री भागवत झा आजाद 14.2.88 से 11.3.89 
23.श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह 11.3.89 से 6.12.89 
24.डा0 जगन्नाथ मिश्र 6.12.89 से 10.3.90 
25.श्री लालू प्रसाद यादव 10.3.90 से 28.3.95 
26.श्री लालू प्रसाद यादव 4.4.95 से 25.7.97 
28.श्रीमती राबड़ी देवी 9.3.99 से 1.3.2000 
श्रीमती राबड़ी देवी 1.3.2000 से 3.3.2000 तक कार्यवाहक 
29.श्री नीतीश कुमार 3.3.2000 से 9.3.2000 
30.श्रीमती राबड़ी देवी 9.3.2000 से 7.3.2005 
(राष्ट्रपति शासन 7.3.2005 से 23.11.05 तक) 
31.श्री नीतीश कुमार 24.11.05 से 25.11.10 
32.श्री नीतीश कुमार 26.11.10 से 17.5.14 
श्री नीतीश कुमार 17.5.14 से 19.5.14 तक कार्यवाहक 
33 श्री जीतन राम मांझी 20.5.14 से 20.2.15 
34.श्री नीतीश कुमार 22.2.15 से 14.11.15 
35.श्री नीतीश कुमार 20.11.15 से 

कोई टिप्पणी नहीं: