- जनता से किए वादे पूरी करे नई सरकार
पटना 20 नवंबर 2015, भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार की जनता ने भारी बहुमत से नीतीश कुमार को बिहार की गद्दी सौंपी है. जनता को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं, महागठबंधन ने चुनाव पूर्व बिहार की जनता से जो वादे किए हैं, अब उसे पूरा कर दिखाने की जवाबदेही नई सरकार के कंधों पर है. इसलिए नई सरकार की नीतियों व उनकी कार्रवाइयों पर हमारी पार्टी व बिहार की जनता की कड़ी निगाह होगी.उन्होंने आगे कहा कि भूमि सुधार, बटाईदारों के लिए कानून, गरीबों के वास-आवास के लिए जमीन, शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, दलित-अतिपिछड़ा व अल्पसंख्यकों के लिए न्याय आदि प्रश्नों पर बिहार की जनता लंबे समय से संघर्षरत है.
पिछले 25 वर्षों से बिहार में लालू प्रसाद-नीतीश कुमार की ही सरकार है, लेकिन ये उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई है. हमें उम्मीद है कि अब नई सरकार इन प्रश्नों पर गंभीरता से काम करेगी.उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का विधायक दल विधानसभा में जनता के सच्चे विपक्ष के बतौर काम करेगा. हम जन पक्षधर नीतियों के लिए स़ड़़क पर लगातार लड़ते रहे हैं और अब विधानसभा के अंदर भी यह लड़ाई लड़ी जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें