बीआईटी सिन्द्री को विश्व स्तरीय संस्थान बनाया जायेगा : रघुबर दास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

बीआईटी सिन्द्री को विश्व स्तरीय संस्थान बनाया जायेगा : रघुबर दास

bit-sindri-will-be-world-class-raghubar-das
रांची,19 नवम्बर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज कहा कि बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी(बीआईटी)सिन्द्री को विश्व स्तरीय संस्थान बनाया जायेगा और इसे स्वायत्तशासी संस्था बनाने का भी प्रयास किया जायेगा । श्री दास ने यहां परियोजना भवन में बीआईटी के पूर्व छात्रों के संगठन के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि संस्थान में उच्च शिक्षित शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे ।उन्होंने कहा कि जब तक नये शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवायें ली जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संस्थान के पुराने भवन को सुधारा जायेगा और वहां बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में 300 बिस्तरों वाला छात्रावास और अतिथि गृह निर्मित किया जायेगा ।इसके साथ ही सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया जायेगा । संस्थान में छात्रों के लिए वाई-फाई सुविधा प्रदान की जायेगी ।नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा और औद्योगिक घरानों के समन्वय से छात्रों के लिए इन्टर्नशिप सुविधा दी जायेगी । 

कोई टिप्पणी नहीं: